इंस्टाग्राम फेक आईडी से सहेली ने किया झूठा प्यार, लड़का बनकर करती थी चैट, किया सुसाइड
Deeksha Nandini Mehra | Aug 01, 2024, 13:27 IST
इंटाग्राम फेक आईडी से सहेली ने किया झूठा प्यार
लड़की के साथ उसकी सहेली ने ही ऐसा मजाक किया कि लड़की ने अपनी जान दे दी। लड़की उसे बॉयफ्रेंड समझकर प्यार करने लगी। फिर लड़की ने दूसरी फेक आईडी बनाकर ऐसा मैसेज किया कि...
महाराष्ट्र के सतारा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां इंस्टाग्राम का फेक अकाउंट (Instagram Fake Account ) लड़की की मौत का कारण बन गया है। दरअसल, एक लड़की ने अपनी ही सहेली को मजे- मजे में लड़के की फेक आईडी बनाकर पहले मैसेज करके परेशान किया फिर बाद में उसके साथ प्यार का झूठा नाटक किया। पुलिस ने दोषी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल छानबीन जारी है।
गायत्री ने मजाक में एक लड़के के नाम से फेक इंस्टाग्राम अकाउंट ( Instagram ) बनाया और उसी से ऋतुजा को मैसेज करने लगी। ऋतुजा को धीरे-धीरे उस फेक अकाउंट वाले से प्यार हो गया और उसने उसे अपना बॉयफ्रेंड मान लिया, हालांकि वे कभी मिले नहीं थे। ऋतुजा इस फेक बॉयफ्रेंड से इतनी इमोशनली अटैच हो गई थी। ऋतुजा ने उससे ( फेक आईडी वाले बॉयफ्रेंड से ) शादी की बात भी शुरू कर दी।
गायत्री ने यह महसूस किया कि ऋतुजा की भावनाएं बहुत गहरी हो चुकी हैं और सच्चाई बाहर आने पर स्थिति खराब हो सकती है। इसलिए, उसने लड़के के पिता के नाम से एक और फेक अकाउंट बनाया और ऋतुजा को मैसेज किया कि लड़का बीमार था और उसकी मृत्यु हो गई है। यह सुनकर ऋतुजा सदमे में आ गई और उसने अपनी जान देने का फैसला कर लिया।
ऋतुजा ने सुसाइड से पहले एक संदेश भेजा कि वह अपनी जिंदगी खत्म करने जा रही है। पुलिस को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने जांच की और पाया कि ऋतुजा के फोन में लड़के के नाम से बने फेक इंस्टाग्राम अकाउंट से चैटिंग हो रही थी। साइबर टीम की जांच में पता चला कि वह फेक अकाउंट ऋतुजा की सहेली गायत्री ने बनाया था। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है और गायत्री को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
यह है पूरा मामला
दूसरा फेक अकाउंट बनाकर किया मैसेज
साइबर टीम की जांच में हुआ खुलासा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
फेसबुक की दोस्ती से 2 करोड़ की ठगी, महिला ने कारोबार में निवेश का झांसा देकर बनाया शिकार
By Jyoti Mahender Bhardwaj
करोड़ों के आलीशान बंगले मिलने पर भी मंत्रियों को पुरानों का मोह, स्पीकर समेत चार माननीयों पर दो सरकारी आवास
By Arun Tiwari
2 नवंबर से लागू होंगे लैंड कन्वर्जन के नए नियम, जानें कितने वर्ग मीटर तक आवास निर्माण पर शुल्क नहीं?
By Jageshwar prasad
एमपी में 40 हजार करोड़ से बनेगा सड़क का नया नेटवर्क, नए एक्सप्रेस कॉरिडोर से खत्म होगा जाम, जानें पूरा रोड मैप
By Kaushiki
ग्रामीणों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, दनादन मारते रहे थप्पड़, टीचर रोता-बिलखता चिल्लाता रहा मुझे छोड़ दो
By Aman Vaishnav
इंदौर में शोर मापने वाला यंत्र पुलिस ने 1.5 लाख में खरीदा, हाईकोर्ट में वकील ने बता दिया 3000 में मिल रहा
By Sanjay Gupta
क्या पावर नैप याददाश्त और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद करती है या केवल एक झूठा आराम है?
By Jyoti Mahender Bhardwaj