प्रेमानंद महाराज को किडनी देने आगे आए एजाज खान, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया हेल्थ अपडेट

Sourabh Bhatnagar | Published:
Share
premanand-ji-maharaj-health-now-pandit-dhirendra-shastri
premanand-ji-maharaj-health-now-pandit-dhirendra-shastri

प्रेमानंद महाराज ने हाल ही अपनी सेहत को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। इसके बाद भक्तों में उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी बीच ऐक्टर एजाज खान ने अपनी किडनी उन्हें देने की इच्छा जताई है।

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज इन दिनों गंभीर स्वास्थ्य संकट से जूझ रहे हैं। उनकी दोनों किडनियों में समस्या है। हाल ही में उनकी सेहत में और बिगाड़ आया है, जिसे लेकर भक्तों में चिंता है। इस बीच, एक्टर एजाज खान ने अपनी किडनी दान करने की इच्छा जताई है।

बता दें कि एक सोशल मीडिया वीडियो में उन्होंने अपनी सेहत के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि उनकी दोनों किडनियां पूरी तरह खराब हो चुकी हैं।

7cee34c6-458
7cee34c6-458


ये है प्रेमानंद महाराज का पूरा बयान

हाल ही में प्रेमानंद महाराज ( Premanand Maharaj ) का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव और अन्य भक्तों से बातचीत करते हुए महाराज ने अपनी सेहत के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं। अब कुछ नहीं बचा है। अब मुझे जाना होगा, आज नहीं तो कल।
6702b4b5-4cb
6702b4b5-4cb


यह बयान सुनकर उनके भक्त गहरे दुख में डूब गए हैं। महाराज हमेशा अपने उपदेशों और वन से समाज को नई दिशा देते आए हैं, लेकिन अब उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है।

एजाज खान ने की किडनी देने की पेशकश

इसी बीच, बॉलीवुड एक्टर एजाज खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने प्रेमानंद महाराज को अपनी किडनी दान करने की इच्छा जताई। एजाज ने अपने फैंस से प्रेमानंद की सेहत के लिए दुआ करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर उनकी किडनी फिट पाई जाती है, तो वह इसे दान करने को तैयार हैं।

Actor Ajaz Khanने वीडियो में कहा, “दोस्तों, प्रेमानंद जी महाराज एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने कभी किसी धर्म के खिलाफ कुछ नहीं कहा और न ही कभी किसी को उकसाया। मेरा मन करता है कि मैं उनसे मिलूं और अगर मेरी किडनी उनके लिए मैच करती है तो मैं उन्हें अपनी किडनी देना चाहता हूं।”

दुआ करें कि महान शख्सियत 100 साल और जीएं

एजाज ने आगे कहा, “दोस्तों, उनके लिए प्रार्थना करें कि यह महान शख्सियत 100 साल और जीएं। भारत के साथ-साथ हम सभी का भला करें। मैं आपसे जरूर मिलने आऊंगा, सर।”

f002ad80-78e
f002ad80-78e


धीरेंद्र शास्त्री ने दिया हेल्थ अपडेट

इस बीच, बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि संत की तबीयत बिल्कुल ठीक है। शास्त्री ने कहा कि बहुत अफवाहें फैलाई जा रही थीं।

286aaef1-406
286aaef1-406


उन्होंने कहा वह महापुरुष हैं और उनकी लीलाएं होती हैं। हमने उन्हें पदयात्रा का निमंत्रण देने का सोचा। उन्होंने खुशी से इसे स्वीकार किया और बहुत प्यार दिया। बता दें कि हाल ही में शास्त्री प्रेमानंद महाराज से मिले थे।

प्रेमानंद महाराज से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

रामभद्राचार्य-प्रेमानंद विवाद के बीच कूदे अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, बोले- हम केवल 150 सवाल पूछेंगे

राज कुंद्रा भी कर चुके हैं किडनी दान करने पेशकश

प्रेमानंद महाराज को कई किडनी दान के प्रस्ताव मिल चुके हैं। इनमें से एक प्रस्ताव बॉलीवुड व्यवसायी राज कुंद्रा का भी था। राज कुंद्रा ने कहा था कि अगर उनकी किडनी संत के लिए फिट पाई जाती है, तो वह दान करने को तैयार हैं। प्रेमानंद ने सभी प्रस्तावों को विनम्रता से ठुकरा दिया।

भक्तों की चिंता

प्रेमानंद की बिगड़ती सेहत को लेकर उनके अनुयायी बहुत चिंतित हैं। सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर कई वीडियो वायरल हुए हैं। इन वीडियो में प्रेमानंद सूजे हुए चेहरे और कांपती आवाज में नजर आए। उनके अनुयायी लगातार उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

प्रेमानंद महाराज को कौनसी बीमारी है?

प्रेमानंद महाराज को पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज नामक बीमारी है। यह एक जेनेटिक बीमारी है, जिसमें किडनी धीरे-धीरे काम करना बंद कर देती है। यह बीमारी उन्हें कई साल पहले पता चली थी।

इसे ऑटोसोमल डोमिनेंट पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज भी कहा जाता है। इस बीमारी में किडनियों में सिस्ट या गांठ बनने लगती है। इसके कारण किडनी का आकार भी बढ़ने लगता है।

आमतौर पर यह बीमारी 30 साल के बाद शुरू होती है। इस बीमारी से किडनियां डैमेज होने लगती हैं और किडनी फेलियर की समस्या होती है। किडनी फेलियर के बाद मरीज को डायलिसिस पर रखा जाता है। प्रेमानंद महाराज भी किडनी फेलियर के बाद डायलिसिस पर हैं।

Tags:
  • एल्विश यादव
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री
  • Premanand Maharaj
  • प्रेमानंद महाराज
  • एजाज खान
  • Actor Ajaz Khan
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर