राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेला साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन
Dolly patil | Updated:
wre t
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में शीर्ष शटलर साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अलग अंदाज देशवासियों को बेहद पसंद आ रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में शटलर और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला।बैडमिंटन खेलने के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने कई शॉट लगाए।इसी के साथ उन्होंने कई मौके पर साइना नेहवाल को मात भी दी।इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक इससे पहले बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में प्रतिष्ठित डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी का अनावरण किया था।इसी के साथ राष्ट्रपति सचिवालय (President's Secretariat )ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम ऐसे समय में भारत के बैडमिंटन की महाशक्ति के रूप में उभरने के अनुरूप है, जब महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला जब उन्होंने राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में बहुचर्चित खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला।
इसी के साथ साइना नेहवाल ने भी राष्ट्रपति के साथ खेलने का मौका मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की है।नेहवाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा भारत के राष्ट्रपति के साथ खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है।
साथ ही उन्होंने आगे कहा कि यह मेरे जीवन का यादगार दिन है।मेरे साथ बैडमिंटन खेलने के लिए राष्ट्रपति जी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
राष्ट्रपति ने बैडमिंटन खेलने से पहले बुधवार को डूरंड कप फुटबॉल की ट्रॉफियों का भी अनावरण किया। जानकारी के मुताबिक यह इस टूर्नामेंट का 133 वां संस्करण है। प्रतियोगिता 27 जुलाई से कोलकाता में शुरू हो रही है। आपको बता दें कि डूरंड कप एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है। इसकी शुरुआत 1888 में हुई थी।
#WATCH राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में शीर्ष शटलर साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला।
(वीडियो: राष्ट्रपति भवन) pic.twitter.com/bk3nh7IWfC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 10, 2024
राष्ट्रपति ने किया पोस्ट
इसी के साथ साइना नेहवाल ने भी राष्ट्रपति के साथ खेलने का मौका मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की है।नेहवाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा भारत के राष्ट्रपति के साथ खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है।
साथ ही उन्होंने आगे कहा कि यह मेरे जीवन का यादगार दिन है।मेरे साथ बैडमिंटन खेलने के लिए राष्ट्रपति जी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
President Droupadi Murmu’s natural love for sports and games was seen when she played badminton with the much-celebrated player Ms. Saina Nehwal at the Badminton Court in Rashtrapati Bhavan. The President’s inspiring step is in keeping with India’s emergence as a badminton-power… pic.twitter.com/DGjRudbzSc
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 10, 2024
डूरंड कप की ट्रॉफी का अनावरण
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
चेक बाउंस का मामला रफा-दफा करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपए, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई
By Sandeep Kumar
एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक
By Sumit Kumar
AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज
By Umeshwari Baghel
शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब
By Sandeep Kumar
30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत
By Ashish Bhardwaj
Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित
By Sumit Kumar
राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत
By Raghvendra Singh Rathore