PUBG Friend से मिलने इटावा आ गई अमेरिकन लड़की, फिर जो हुआ जानकर चौंक जाएंगे आप

Jitendra Shrivastava | Jun 15, 2024, 18:53 IST
Share
thesootr
thesootr

देश-दुनिया। लड़की PUBG दोस्त से मिलने इटावा आई थी। पबजी खेलने के दौरान इटावा के रहने वाले हिमांशु नाम के लड़के से अमेरिकन लड़की की दोस्ती हो गई। इसके बाद लड़की टूरिस्ट वीजा पर पहले चंडीगढ़ पहुंची, जहां से वह इटावा आ गई।

PUBG Friend : अमेरिकन लड़की की पबजी गेम (pubg game) खेलते हुए इटावा के युवक से दोस्ती हो गई। इसके बाद वह लड़के से मिलने इटावा पहुंच गई। यहां से वह रोडवेज बस से दिल्ली जा रही थी, तभी शिकोहाबाद पुलिस ने लड़की को बस से उतारा और पूछताछ की। पूछताछ के बाद लड़की को दिल्ली महिला पुलिस के साथ भेज दिया गया।

टूरिस्ट वीजा पर पहले चंडीगढ़ पहुंची फिर इटावा आई


अमेरिकन की लड़की यूपी रोडवेज की बस में इटावा से दिल्ली जा रही थी। विदेशी लड़की को रोडवेज बस में देख लोग हैरान थे। किसी यात्री ने पुलिस को खबर दे दी। शिकोहाबाद पुलिस ने बस को रोक लिया और विदेशी लड़की को पूछताछ के लिए ले गई। इस दौरान जो पता चला, उससे पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। दरअसल, लड़की PUBG दोस्त से मिलने इटावा आई थी। पबजी खेलने के दौरान इटावा के रहने वाले हिमांशु नाम के लड़के से अमेरिकन लड़की की दोस्ती हो गई। इसके बाद लड़की टूरिस्ट वीजा पर पहले चंडीगढ़ पहुंची, जहां से वह इटावा आ गई।

ये खबर भी पढ़ें...

जुलाई में सिर्फ आठ दिन बजेगी शहनाई, फिर सीधे नवंबर में शादी के मुहूर्त।

पबजी खेलते ब्रुकलिन की हिमांशु से हुई मुलाकात


अमेरिका के फ्लोरिडा होलमेज क्रीक रोड ग्रेसविले की रहने वाली ब्रुकलिन कार्नले नाम की लड़की पबजी खेलने की शौकीन है। पबजी गेम खेलने के दौरान उसकी मुलाकात चंडीगढ़ के रहने वाले युवी वांगो नाम के युवक से हुई। युवी वांगो बेंगलुरु में जॉब करता है। अमेरिकन लड़की ब्रुकलिन टूरिस्ट वीजा पर भारत आ गई और तीन माह तक चंडीगढ़ में युवी बांगो के फ्लैट में रही। इस दौरान फिर से पबजी खेलने के दौरान ब्रुकलिन की मुलाकात इटावा के हिमांशु नाम के युवक से फरीदाबाद में हुई। फिर वह हिमांशु के साथ इटावा आ गई। कई दिन इटावा रहने के बाद ब्रुकलिन यूपी रोडवेज की बस से दिल्ली जा रही थी। इस बीच शिकोहाबाद में एक यात्री को अमेरिकन लड़की और भारतीय लड़के के बीच बातचीत को लेकर कुछ शक हुआ तो तुरंत सूचना पुलिस को दी गई।

टूरिस्ट वीजा पर हिंदुस्तान घूमने आई


फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि सूचना पर शिकोहाबाद में बस को रुकवाया गया, जहां से लड़की को और हिमांशु नाम के युवक को बस से उतारकर शिकोहाबाद थाने ले जाया गया। हिमांशु और ब्रुकलिन से गहन पूछताछ की गई। दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि लड़की अमेरिका से टूरिस्ट वीजा पर हिंदुस्तान घूमने आई हुई है, जहां वह पबजी खेलते समय उसकी कई हिंदुस्तानियों से दोस्ती हो गई। बस इसी को लेकर वह इटावा चली आई। फिलहाल पुलिस ने महिला सिपाही के साथ उसे दिल्ली भिजवा दिया है।

गूगल ट्रांसलेटर के माध्यम से करते थे बातचीत


शिकोहाबाद थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि लड़की हिंदी बिल्कुल नहीं जानती थी। उसके बातचीत करने का लहजा भी अमेरिकन था। वहीं हिमांशु की इंग्लिश भी कमजोर थी। इसलिए दोनों गूगल ट्रांसलेटर के माध्यम से आपस में बातचीत करते थे। देर रात तक इंटेलिजेंस और LIU ने भी लड़के से पूछताछ की। हिमांशु को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अमेरिकन लड़की को दिल्ली महिला सिपाही के साथ भेज दिया गया है।

Tags:
  • PUBG Friend
  • अमेरिकन लड़की
  • ब्रुकलिन कार्नले
  • इटावा के हिमांशु
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा