गाड़ी वालों के लिए बड़ी खबर: अब 3 साल तक नहीं करानी होगी प्रदूषण जांच, सरकार ने बदले नियम

Sumit Kumar | Updated:
Share
केंद्र सरकार ने PUC सर्टिफिकेट की वैधता के नियम बदल दिए हैं।
केंद्र सरकार ने PUC सर्टिफिकेट की वैधता के नियम बदल दिए हैं।

अगर आपके पास कार या बाइक है, तो यह खबर आपके काम की है। केंद्र सरकार ने गाड़ियों के PUC सर्टिफिकेट के नियम बदल दिए हैं। अब कुछ गाड़ियों को 3 साल तक प्रदूषण जांच से छुटकारा मिलेगा, तो कुछ को हर 3 महीने में जांच करानी होगी। यानी नई गाड़ी वालों को राहत मिली है, जबकि पुरानी गाड़ी रखने वालों की परेशानी बढ़ सकती है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport) ने 13 नवंबर 2026 को PUC सर्टिफिकेट की वैधता को लेकर नए नियमों की अधिसूचना जारी की है। इसके तहत गाड़ियों के प्रदूषण मानक, उम्र और इस्तेमाल के आधार पर PUC की वैधता तय की गई है। नए नियम सरकारी राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ ही लागू हो गए हैं।

सबसे पहले जानिए किन गाड़ियों को मिली 3 साल की छूट

सरकार ने BS-6 मानक वाली प्राइवेट गाड़ियों को बड़ी राहत दी है। अगर आपकी कार या बाइक BS-6 मानक की है और 6 साल से ज्यादा पुरानी नहीं है, तो उसका प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUC) 3 साल तक मान्य रहेगा।

इसका मतलब है कि ऐसे वाहन मालिकों को हर साल PUC रिन्यू कराने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, गाड़ी की उम्र बढ़ने के साथ सर्टिफिकेट की वैधता कम होती जाएगी।

अगर BS-6 प्राइवेट गाड़ी 6 साल से ज्यादा और 10 साल तक पुरानी है, तो हर साल PUC रिन्यू कराना होगा। वहीं, 10 साल से ज्यादा पुरानी BS-6 गाड़ियों को हर 6 महीने में प्रदूषण जांच करानी होगी।

NHAI का नया सिस्टम: बिना इंश्योरेंस गाड़ी चलाने वालों को टोल प्लाजा पर मिलेगी चेतावनी, भारी जुर्माने से बचें! | NHAI's New System: Drivers without Insurance will get warnings at Toll Plazas, Avoid Heavy Fines!
बिना गाड़ी इंश्योरेंस टोल पार किया तो कट सकता है 10 हजार का चालान, NHAI ने शुरू किया नया सिस्टम
18 Nov 2026 ,
By Harrison Masih
अगर आप अपनी गाड़ी लेकर अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जरा सोचिए, आप टोल प्लाजा पर पहुंचे और कुछ ही मिनटों में आपके मोबाइल पर मैसेज आ जाए कि आपकी गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म हो चुका है। इतना ही नहीं, नियमों का पालन नहीं करने पर आप पर भारी जुर्माना भी लग सकता है।

पुरानी गाड़ियों को हर 3 महीने में करानी होगी जांच

नई व्यवस्था में पुराने प्रदूषण मानकों वाली गाड़ियों के लिए नियम सख्त रखे गए हैं। BS-1, BS-2 और BS-3 मानक वाली गाड़ियों का PUC सर्टिफिकेट अब सिर्फ 3 महीने तक मान्य रहेगा।

यानी ऐसी गाड़ियां रखने वालों को साल में 4 बार प्रदूषण जांच करानी होगी। वहीं, BS-4 गाड़ियों के लिए PUC की वैधता 6 महीने तय की गई है। इन गाड़ियों के मालिकों को साल में दो बार सर्टिफिकेट रिन्यू कराना होगा।

किस गाड़ी का PUC कितने समय तक चलेगा?

गाड़ी की कैटेगरीPUC की वैधता
BS-1, BS-2 और BS-33 महीने
BS-46 महीने
BS-6 प्राइवेट गाड़ी (6 साल तक पुरानी)3 साल
BS-6 प्राइवेट गाड़ी (6 से ज्यादा और 10 साल तक पुरानी)1 साल
BS-6 प्राइवेट गाड़ी (10 साल से ज्यादा पुरानी)6 महीने
BS-6 कमर्शियल गाड़ी (6 साल तक पुरानी)2 साल
BS-6 कमर्शियल गाड़ी (6 से ज्यादा और 10 साल तक पुरानी)1 साल
BS-6 कमर्शियल गाड़ी (10 साल से ज्यादा पुरानी)6 महीने

टैक्सी और कमर्शियल गाड़ियों के लिए क्या बदला?

सरकार ने निजी गाड़ियों के साथ कमर्शियल वाहनों के लिए भी अलग नियम बनाए हैं। अगर कोई BS-6 कमर्शियल गाड़ी 6 साल से ज्यादा पुरानी नहीं है, तो उसका PUC सर्टिफिकेट 2 साल तक मान्य रहेगा। वहीं, 6 साल से ज्यादा और 10 साल तक पुरानी कमर्शियल गाड़ियों को हर साल प्रदूषण जांच करानी होगी। अगर गाड़ी 10 साल से ज्यादा पुरानी है, तो हर 6 महीने में PUC रिन्यू कराना जरूरी होगा।

इसका मतलब है कि नई BS-6 प्राइवेट गाड़ियों को जहां 3 साल की वैधता मिलेगी, वहीं इसी उम्र की BS-6 कमर्शियल गाड़ियों को 2 साल की वैधता मिलेगी।

PUC खत्म होने से 10 दिन पहले रिन्यू कराया तो क्या होगा?

नए नियमों में PUC रिन्यू कराने की तारीख को लेकर भी स्थिति साफ की गई है। अगर किसी गाड़ी का PUC खत्म होने वाला है और मालिक एक्सपायरी डेट से पहले के 10 दिनों के भीतर इसे रिन्यू करा लेता है, तो नए सर्टिफिकेट की वैधता पुराने सर्टिफिकेट की एक्सपायरी डेट से शुरू होगी।

मान लीजिए, आपकी गाड़ी का PUC 30 नवंबर को खत्म हो रहा है और आप 25 नवंबर को इसे रिन्यू करा लेते हैं। ऐसे में नए PUC की वैधता 30 नवंबर से गिनी जाएगी, न कि 25 नवंबर से। लेकिन अगर आप 30 नवंबर के बाद PUC रिन्यू कराते हैं, तो उसकी वैधता रिन्यू कराने की तारीख से ही शुरू होगी।

अलवर में पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले PUC अनिवार्य, 2027 से डीजल ऑटो पर रोक | PUC Mandatory Before Refueling Petrol-Diesel in Alwar, Diesel Autos Banned from 2027
अब PUC नहीं तो पेट्रोल-डीजल नहीं! नंबर प्लेट स्कैन करेंगे कैमरे, डीजल ऑटो पर भी रोक
11 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर है। अब पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले PUC प्रमाणपत्र की जांच होगी। पेट्रोल पंपों पर खास कैमरे लगाए जाएंगे, जो नंबर प्लेट स्कैन कर PUC की वैधता जांचेंगे। प्रमाणपत्र वैध नहीं मिला तो ईंधन नहीं दिया जाएगा। राजस्थान के अलवर में यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। वहीं, 1 जनवरी 2027 से पुराने डीजल ऑटो रिक्शा और डीजल थ्री व्हीलर पर भी रोक लगेगी।

जिनका PUC पहले से बना है, उनका क्या होगा?

अब सवाल यह है कि जिन वाहन मालिकों के पास पहले से वैध PUC सर्टिफिकेट है, उन्हें क्या करना होगा?

सरकार ने इसको लेकर भी स्थिति साफ कर दी है। नए नियम लागू होने से पहले जारी किए गए PUC सर्टिफिकेट अपनी मौजूदा वैधता अवधि तक मान्य रहेंगे। नई वैधता अवधि अगली बार सर्टिफिकेट रिन्यू कराने पर लागू होगी।

उदाहरण के लिए, अगर आपकी BS-6 प्राइवेट गाड़ी 6 साल से कम पुरानी है और उसका PUC अभी 6 महीने के लिए बना हुआ है, तो उसकी वैधता अपने आप 3 साल नहीं होगी। अगली बार रिन्यू कराने पर नई व्यवस्था के मुताबिक वैधता तय होगी।

PUC सर्टिफिकेट क्या है और क्यों जरूरी है?

PUC का पूरा नाम पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल है। यह एक सरकारी सर्टिफिकेट होता है, जिससे पता चलता है कि आपकी गाड़ी तय सीमा से ज्यादा प्रदूषण तो नहीं फैला रही है। प्रदूषण जांच के दौरान गाड़ी से निकलने वाले धुएं और गैसों की जांच की जाती है। अगर गाड़ी तय मानकों पर खरी उतरती है, तो उसका PUC सर्टिफिकेट जारी किया जाता है।

देश में सड़क पर वाहन चलाने के लिए वैध PUC सर्टिफिकेट रखना जरूरी है। इसकी वैधता खत्म होने पर वाहन मालिक को इसे रिन्यू कराना होता है।

भोपाल के आईआईएसईआर ने बनाई कार्बन डाइऑक्साइड सोखने वाली झिल्ली, कारखानों के धुएं से CO2 अलग करने में बड़ी उम्मीद | IISER Bhopal Develops CO2 Absorbing Membrane, Great Hope for Separating CO2 from Factory Smoke
IISER Bhopal का आविष्कार: फैक्टरियों की चिमनी से बाहर नहीं जा सकेगा कार्बन वाला धुंआ, प्रदूषण रोकने में मिलेगी मदद
18 Nov 2026 ,
By Harrison Masih
भोपाल में आईआईएसईआर भोपाल के शोधकर्ताओं ने ऐसी झिल्ली बनाई है, जो कारखानों के धुएं से कार्बन डाइऑक्साइड अलग कर सकती है। इसमें ग्राफीन तकनीक का इस्तेमाल हुआ है, जिससे गैस छनने का काम बेहतर हुआ। प्रयोगशाला में झिल्ली 60 दिन तक स्थिर रही। बिजलीघर, सीमेंट और स्टील फैक्ट्री के लिए यह carbon capture में नई उम्मीद है। बड़े स्तर पर परीक्षण अभी बाकी हैं।

कब से लागू हुए नए नियम?

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 13 नवंबर 2026 को नए नियमों की अधिसूचना जारी की थी। ये बदलाव मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत केंद्रीय मोटर वाहन (सोलहवां संशोधन) नियम, 2026 के जरिए किए गए हैं। सरकार के मुताबिक, अधिसूचना सरकारी राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ ही नए नियम लागू हो गए हैं।

कुल मिलाकर, नई व्यवस्था से BS-6 प्राइवेट गाड़ियों के मालिकों को राहत मिली है। वहीं, BS-1, BS-2, BS-3 और BS-4 मानक वाली गाड़ियों को ज्यादा बार प्रदूषण जांच करानी होगी। इसलिए अगली बार PUC बनवाने से पहले अपनी गाड़ी का प्रदूषण मानक और उसकी उम्र जरूर देख लें।
Tags:
  • PUC Certificate
  • PUC New Rules 2026
  • PUC Validity
  • BS6 Vehicles
  • BS4 Vehicles
  • Pollution Certificate
  • Vehicle Pollution Rules
  • PUC Certificate Validity 2026
  • Ministry of Road Transport
  • PUC
महादेव सट्टा कांड के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को कोर्ट से झटका, 2 दिसंबर तक जेल में रहेगा आरोपी

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा कांड के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को कोर्ट से झटका, 2 दिसंबर तक जेल में रहेगा आरोपी
MP हाई कोर्ट में AI से बना फर्जी केस पकड़ा गया, सरकारी वकील के जवाब पर जस्टिस नाराज, पुलिसकर्मी की बर्खास्तगी रद्द

By Neel Tiwari

MP हाई कोर्ट में AI से बना फर्जी केस पकड़ा गया, सरकारी वकील के जवाब पर जस्टिस नाराज, पुलिसकर्मी की बर्खास्तगी रद्द
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 7 साल के भीतर छोटी सजा मिलने पर भी कर्मचारी प्रमोशन के लिए होंगे योग्य

By Mukesh Sharma

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 7 साल के भीतर छोटी सजा मिलने पर भी कर्मचारी प्रमोशन के लिए होंगे योग्य
हड़ताल के दूसरे दिन स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा, संविदा और डेली वेजेस नर्सों ने संभाली ड्यूटी, नियमित नर्सों की हड़ताल जारी

By VINAY VERMA

हड़ताल के दूसरे दिन स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा, संविदा और डेली वेजेस नर्सों ने संभाली ड्यूटी, नियमित नर्सों की हड़ताल जारी
कान्हा में बाघों की मौत पर हाईकोर्ट का पारा हाई, AAG को लगाई फटकार, डायरेक्टर तलब

By Neel Tiwari

कान्हा में बाघों की मौत पर हाईकोर्ट का पारा हाई, AAG को लगाई फटकार, डायरेक्टर तलब
देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को रायपुर में लोकल हॉलिडे, नवा रायपुर से राजधानी तक सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

By VINAY VERMA

देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को रायपुर में लोकल हॉलिडे, नवा रायपुर से राजधानी तक सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
जयपुर में घर की छत बन सकती है आपका किचन गार्डन, 70% सरकारी सब्सिडी पर उगाएं ऑर्गेनिक सब्जियां

By Jageshwar Prasad

जयपुर में घर की छत बन सकती है आपका किचन गार्डन, 70% सरकारी सब्सिडी पर उगाएं ऑर्गेनिक सब्जियां