आनंद आरके और सुपर्णा शर्मा ने जीता पुलित्जर 2026, इलेस्ट्रेटेड रिपोर्टिंग कैटेगिरी में रचा इतिहास

Manya Jain | May 05, 2026, 15:43 IST
Share
MANYA Pulitzer Prize 2026 Winners Anand RK  Suparna Sharma Digital Arrest
MANYA Pulitzer Prize 2026 Winners Anand RK Suparna Sharma Digital Arrest

भारतीय पत्रकार आनंद आरके और सुपर्णा शर्मा ने पुलित्जर पुरस्कार 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्हें यह सम्मान डिजिटल अरेस्ट पर की गई शानदार रिपोर्टिंग के लिए मिला है।

पुलित्जर पुरस्कार 2026 की घोषणा हो गई है। यह पत्रकारिता जगत का सबसे बड़ा सम्मान है। इस बार भारत के लिए बहुत गर्व का पल है। भारतीय पत्रकार आनंद आरके ने यह पुरस्कार जीता है।

उनके साथ खोजी पत्रकार सुपर्णा शर्मा को भी सम्मान मिला। उन्होंने अपनी रिपोर्टिंग से दुनिया को प्रभावित किया है। यह पुरस्कार कोलंबिया विश्वविद्यालय द्वारा दिया जाता है। इसे साहित्य और संगीत के लिए भी सर्वोच्च माना जाता है।

आनंद और सुपर्णा को खास श्रेणी में जीत मिली। उन्हें इलेस्ट्रेटेड रिपोर्टिंग के लिए सम्मानित किया गया है।

Trapped: वह रिपोर्ट जिसने दुनिया को चौंका दिया

दोनों पत्रकारों को यह सम्मान उनके प्रोजेक्ट trAPPed के लिए मिला है। यह रिपोर्ट डिजिटल युग के एक काले सच डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest) और साइबर धोखाधड़ी (Cyber Fraud) पर आधारित है।

न्यूरोलॉजिस्ट की डिजिटल अरेस्ट की कहानी

इस रिपोर्ट में भारत की एक न्यूरोलॉजिस्ट के साथ हुए डिजिटल अरेस्ट को बताया गया है। साइबर अपराधियों ने उन्हें उनके ही फोन के जरिए 'डिजिटल अरेस्ट' कर लिया था। यह एक ऐसी स्थिति होती है जहां अपराधी खुद को पुलिस या सरकारी अधिकारी बताकर पीड़ित को वीडियो कॉल के जरिए घंटों या दिनों तक बंधक बनाकर रखते हैं और मानसिक दबाव डालकर मोटी रकम वसूलते हैं।

तस्वीरों और शब्दों के शानदार मिश्रण के माध्यम से, आनंद और सुपर्णा ने यह उजागर किया कि कैसे तकनीक का उपयोग करके आज निगरानी और डिजिटल स्कैम वैश्विक चुनौतियां बन गए हैं।

कौन हैं आनंद आरके?

मुंबई स्थित आनंद आरके एक जाने-माने इलस्ट्रेटर और विजुअल आर्टिस्ट हैं।

anand rk
anand rk

  • शिक्षा: उन्होंने 2011 में सर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट से बैचलर किया है।
  • उपलब्धियां: यह आनंद आरके का पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मान नहीं है। 2021 में, उन्होंने ग्राफिक उपन्यास 'ब्लू इन ग्रीन' के लिएआइसनर अवार्ड (Eisner Award) भी जीता था।
  • काम: आनंद ने डीसी कॉमिक्स (Resurrection Man), डार्क हॉर्स कॉमिक्स (Grafity's Wall), और वॉल्ट जैसे बड़े पब्लिशर्स के साथ काम किया है। उनके क्लाइंट्स में हुंडई, भारतीय नौसेना और इमेजिनएफएक्स मैगजीन जैसी संस्थाएं शामिल हैं।

सुपर्णा शर्मा: तीन दशकों का खोजी अनुभव

सुपर्णा शर्मा एक स्वतंत्र खोजी पत्रकार और एडिटर हैं, जिनका करियर तीन दशकों से अधिक का है।

Suparna Sharma
Suparna Sharma

  • विशेषज्ञता: उन्होंने अपराध, संघर्ष, भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय आपदाओं को गहराई से कवर किया है।
  • चर्चित रिपोर्ट: उन्होंने दिल्ली के एक ओल्ड एज होम में बुजुर्गों की मौत और उसके पीछे की लापरवाही का पर्दाफाश किया था। इसके अलावा, उन्होंने भारतीय महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के खिलाफ उनके संघर्ष पर भी रिपोर्टिंग की है।
  • अनुभव: सुपर्णा द एशियन एज की रेजिडेंट एडिटर और द टाइम्स ऑफ इंडिया में मुख्य डिप्टी एडिटर जैसे पदों पर रह चुकी हैं। उनके काम अल जजीरा, बीबीसी और द इंडियन एक्सप्रेस जैसे मंचों पर प्रकाशित होते रहे हैं।

क्या है डिजिटल अरेस्ट?

  • साइबर अपराधी पुलिस या सीबीआई अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करते हैं और पीड़ित को डराते हैं कि वे किसी अपराध में शामिल हैं।
  • पीड़ित को कैमरा बंद न करने और किसी से बात न करने की धमकी दी जाती है।
  • याद रखें, भारत में कोई भी पुलिस या सरकारी संस्था वीडियो कॉल के जरिए गिरफ्तारी या 'डिजिटल अरेस्ट' नहीं करती।

भारत के लिए इस जीत क्यों खास

आनंद और सुपर्णा की यह जीत भारतीय पत्रकारिता के लिए एक बड़ी जीत है। यह बताती है कि भारतीय पत्रकार अब उभरते हुए तकनीकी अपराधों (Tech-driven crimes) और साइबर सुरक्षा जैसे वैश्विक मुद्दों पर विश्व स्तरीय रिपोर्टिंग कर रहे हैं। पुलित्जर जैसे मंच पर डिजिटल धोखाधड़ी के मुद्दे को जगह मिलना, वैश्विक स्तर पर इस खतरे की गंभीरता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें...

सड़क पर गड्ढे होने से पहले अलर्ट देगा AI, अब लेजर मैपिंग से होगी हाईवे की निगरानी

दीदी का साथ छोड़ बीजेपी की ओर मुड़ी महिलाएं, बंगाल इलेक्शन में भाजपा की जीत का ये है कारण

मोदी, ममता और मुफ्त की राजनीति: 2026 के चुनाव में किन 10 फैक्टर ने काम किया!

बीजेपी की बंगाल जीत पर क्या बोला मीडिया? किसी ने झालमुड़ी पर फोकस

Tags:
  • पत्रकारिता
  • पुलित्जर पुरस्कार
  • साहित्य
  • आनंद आरके
  • सुपर्णा शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग