बुक लवर्स ने रचा इतिहास, 8 दिन में यहां खरीद डाली 40 करोड़ की किताबें
Siddhi Tamrakar | Dec 23, 2024, 17:01 IST
book fair pune
सोशल मीडिया के दौर में किताबों के प्रति रुचि कम हो रही है, लेकिन इस शहर के बुक फेस्टिवल ने नया इतिहास रच दिया है। 8 दिनों में यहां लाखों लोगों ने हिस्सा लिया, जिससे कुल 40 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ है।
आज के आधुनिक समय में लोग अपना ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर गुजारते हैं। खासकर शोर्ट वीडियो कॉन्टेंट जैसे इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉर्ट्स को देखते-देखते कैसे समय बीत जाता है, पता ही नहीं चलता। लाइक, शेयर और हैशटैग की दुनिया में अब किताब पढ़ने वाले कम ही मिलते हैं। ऐसे वक्त में पुणे से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जहां 8 दिन के बुक फेस्टिवल में पुणेकरों ने 40 करोड़ से ज्यादा की किताबें खरीद लीं।
इस दौरान पुणे बुक फेस्टिवल के मुख्य संयोजक राजेश पांडे ने बताया कि इस कार्यक्रम को पुणेकरों का जबरदस्त साथ मिल रहा है। खास बात यह रही कि महोत्सव में 50% युवा और 25% बच्चे शामिल भी हुए, जिससे यह पता चलता है कि नई जनरेशन भी पढ़ने में रुचि दिखा रही है।इस साल महोत्सव को डिजिटल मीडियम से भी शानदार प्रतिक्रिया मिली है। एक करोड़ से भी ज्यादा लोग ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़े थे। पुणे बुक फेस्टिवल
8 दिनों में 25 लाख की किताबें बिकी
पढ़ने की संस्कृति को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू हुए पुणे बुक फेस्टिवल ने इस साल इतिहास बना दिया है। बुक फेस्टिवल पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज में 14 से 22 दिसंबर तक आयोजित किया गया था। यहां 10 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां 25 लाख से ज्यादा किताबें खरीदी गई हैं। इस साल कुल 40 करोड़ रुपए की किताबों की बिक्री हुई है, जो कि पिछले साल के मुकाबले चार गुना ज्यादा है।
पुणेकरों का मिला जबरदस्त साथ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari