पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 4 की मौत, 18 घायल और 41 का रेस्क्यू
Manish Kumar | Jun 15, 2025, 16:54 IST
Photograph: (the sootr)
पुणे जिले के कुंडमाला गांव में इंद्रायणी नदी पर बना पुल रविवार को ढह गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हुई, 18 लोग घायल हैं और कुछ लोग लापता हैं। NDRF ने 41 लोगों का रेस्क्यू किया।
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावल तहसील स्थित कुंडमाला गांव के पास रविवार दोपहर 3:30 बजे इंद्रायणी नदी पर बने पुल का बड़ा हिस्सा ढह गया। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। मौके पर राहत व बचाव कार्य में लगे अधिकारियों के मुताबिक, 41 लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया है। इस दौरान 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हैं। चश्मदीदों के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब काफी संख्या में लोग नदी के तेज बहाव को देखने के लिए पुल पर खड़े थे।
पुल के जर्जर होने और क्षमता से अधिक लोगों के उपस्थित होने की वजह से यह हादसा हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुल पहले से ही खराब और जर्जर स्थिति में था, और उस पर अधिक भार था।
हादसे के समय पुल पर बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे, जो टू-व्हीलर और मोटरसाइकिल लेकर पुल पार कर रहे थे। पुल का ढहना इसके भार को सहन न कर पाने के कारण हुआ।
स्थानीय अधिकारियों ने इस घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है। प्रशासन ने घटना के कारणों की पूरी जांच के आदेश दिए हैं।
![20_1749987516-468208]()
कुंडमाला, पुणे से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यह पर्यटकों के बीच वीकेंड मनाने के लिए एक प्रमुख स्थल है। यह क्षेत्र मुंबई जाने के रास्ते पर स्थित है, जो एक्सप्रेसवे से पहले आता है। यहां वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।
यह घटना महाराष्ट्र में एक नए हादसे के रूप में सामने आई है, लेकिन यह हादसा गुजरात के मोरबी ब्रिज हादसे की याद भी ताजा करता है। 30 अक्टूबर 2022 को मोरबी में एक सस्पेंशन ब्रिज गिरने से 135 लोगों की मौत हो गई थी। उस हादसे में भी ब्रिज की क्षमता से अधिक लोग मौजूद थे, जो मुख्य कारण बना था। मोरबी के ब्रिज की क्षमता लगभग 100 लोगों की थी, लेकिन उस दिन करीब 500 लोग ब्रिज पर थे। इस दुर्घटना में लगभग 15 फीट पानी में लोग गिर गए थे, और कुछ ने तैरकर अपनी जान बचाई थी, जबकि अधिकांश लोग नहीं बच पाए थे। मोरबी पुल हादसा
खबर लगातार अपडेट की जा रही है...
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
घटना में 4 लोगों की मौत, 18 घायल
इस घटनाक्रम के बाद, विधायक सुनील शेलके ने शुरुआती तौर पर यह जानकारी दी थी कि हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस और पुणे जोन 2 के डीसीपी ने पुष्टि की कि अब तक केवल 2 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2 लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान होने की खबर है।
Deeply saddened to learn about the tragic incident of a bridge collapse over the Indrayani River near Talegaon, Indori in Pune district. As per information received till now, 2 persons have lost their lives. My deepest condolences to their families. We share their grief in this…
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) June 15, 2025
पुल पर क्षमता से ज्यादा लोगों के होने से हुआ हादसा!
हादसे के समय पुल पर बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे, जो टू-व्हीलर और मोटरसाइकिल लेकर पुल पार कर रहे थे। पुल का ढहना इसके भार को सहन न कर पाने के कारण हुआ।
स्थानीय अधिकारियों ने इस घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है। प्रशासन ने घटना के कारणों की पूरी जांच के आदेश दिए हैं।
वीकेंड मनाने आते हैं पर्यटक
20_1749987516-468208
कुंडमाला, पुणे से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यह पर्यटकों के बीच वीकेंड मनाने के लिए एक प्रमुख स्थल है। यह क्षेत्र मुंबई जाने के रास्ते पर स्थित है, जो एक्सप्रेसवे से पहले आता है। यहां वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।
मोरबी ब्रिज हादसे की याद हुई ताजा
खबर लगातार अपडेट की जा रही है...
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari