पशु मेले में आया 23 करोड़ का भैंसा, खाता है काजू-बादाम, कमाता है लाखों
Siddhi Tamrakar | Nov 16, 2024, 12:56 IST
anmol buffalo
हरियाणा का एक भैंसा जिसका नाम अनमोल है, इन दिनों भारत के विभिन्न पशु मेलों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसकी कीमत ₹23 करोड़ है और यह पुष्कर मेला 2024 और मेरठ में आयोजित अखिल भारतीय किसान मेला जैसे बड़े आयोजनों में नजर आया है।
हरियाणा का एक भैंसा जिसका नाम अनमोल है, इन दिनों भारत के विभिन्न पशु मेलों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसकी कीमत ₹23 करोड़ है और यह पुष्कर मेला 2024 और मेरठ में आयोजित अखिल भारतीय किसान मेला जैसे बड़े आयोजनों में नजर आया है। अनमोल का वजन 1,500 किलोग्राम है और यह अपने बड़े आकार, खर्चीली देखभाल, वंशावली और प्रजनन क्षमता के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया पर भी यह भैंसा एक सनसनी बन चुका है। यह विशालकाय भैंसा मुर्रा नस्ल का है।
अनमोल की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में जानेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे। इसके मालिक के मुताबिक, अनमोल के आहार पर रोजाना ₹1500 से ₹2000 खर्च होते हैं। इसका डाइट में सूखे मेवे, उच्च कैलोरी वाला खाना और दूसरे विशेष आहारों भी होते हैं, जिसमें 250 ग्राम बादाम, 30 केले, 4 किलो अनार, 5 किलो दूध और 20 अंडे शामिल हैं। इसके अलावा, इसे घी, मक्का, हरा चारा और सोयाबीन भी काफी पसंद हैं।
अनमोल की मां भी उसकी तरह ही खास है, जो रोज 25 लीटर दूध देने के लिए फेमस है। अनमोल के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखा जाता है और इसे रोज दो बार नहलाया जाता है। साथ ही, इसके कोट को चमकदार बनाने के लिए बादाम और सरसों के तेल को मिलाकर लगाया जाता है। इन सभी खर्चों के बावजूद, इसके मालिक अनमोल की देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ते। इसके रख-रखाव के लिए उन्हें अपनी भैंस की मां और बहन को भी बेचना पड़ा था।
अनमोल का वीर्य (Sperm) भी मवेशी प्रजनन के लिए प्रमुख भूमिका निभाता है। प्रत्येक वीर्य निष्कर्षण की कीमत ₹250 है, और यह सैकड़ों मवेशियों के प्रजनन के काम आता है। इससे अनमोल के मालिक की महीने में ₹4-5 लाख की नियमित आय होती है, जिससे भैंसे की देखभाल में लगने वाले खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है। कई आकर्षक प्रस्तावों के बावजूद भी इसके मालिक ने साफ कर दिया है कि वे अनमोल को बेचना नहीं चाहते हैं। वो इसे अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं।
भैंसे की है लग्जरी लाइफस्टाइल
अनमोल की मां भी उसकी तरह है खास
परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं मालिक
बीयर पीने वाला भैंसा
बिहार के सोनपुर मेले में बनारस से ₹2.05 करोड़ का भैंसा लाया गया है। यह मुर्रा नस्ल का है। इस भैंसे की खासियत यह है कि यह रोज बीयर पीता है। भैंसा के मालिक ने बताया कि यह रोज सुबह और शाम 14 लीटर दूध और 2 बोतल बीयर की पी जाता है और 8 किलो सेब खा जाता है। इसके मालिक के अनुसार, बिहार में शराबबंदी का कानून लागू है जिसके वजह से फिलहाल भैंस को बीयर नहीं दी जा रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman