व्लादिमीर पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी ने किया स्वागत, दुनिया की निगाह दोनों देशों पर

Sandeep Kumar | Dec 04, 2025, 22:20 IST
Share
putin-arrives-india-pm-modi
putin-arrives-india-pm-modi

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। उनका विमान शाम 7 बजे पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। पुतिन भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए हैं।

NEW DELHI. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को भारत पहुंच चुके हैं। पुतिन का विमान करीब शाम 7 बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ है। आपको बता दें कि व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा पर आए हैं। उनकी इस यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है।

व्लादिमीर पुतिन का स्वागत

Vladimir Putin दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। उनका विमान शाम सात बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन का गले लगकर स्वागत किया। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन और भारतीय पीएम मोदी एक ही गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। इस दौरे में भारत और रूस के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। पुतिन के इस दौरे पर पूरी दुनिया की नजर है।

d2f12635-958
d2f12635-958


क्या पुतिन का मल-मूत्र भी भारत में नहीं छोड़ेगा रूस... किले जैसी कार, खाना बनाने वाले भी रूस से आते हैं!

कई समझौते होने की उम्मीद

दोनों नेताओं की वार्ता का मुख्य विषय रक्षा संबंधों को मजबूत करना होगा। चर्चा में भारत-रूस व्यापार को बाहरी दबाव से सुरक्षित रखना होगा। छोटे मॉड्यूलर संयंत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार होगा।

पश्चिमी देशों द्वारा इस बैठक पर करीबी नजर रखी जाएगी। पुतिन का 27 घंटे का दौरा भारत-अमेरिका संबंधों में गिरावट के बीच हो रहा है। बैठक के बाद व्यापार सहित कई समझौते होने की उम्मीद है।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



अब स्लीपर क्लास में भी मिलेगा बेडरोल, छत्तीसगढ़ में यहां से होगी शुरुआत, इतना लगेगा किराया

एस-500 पर बातचीत संभव

रूस के सुखोई-400 की नई खेप पर वार्ता हो सकती है। 2018 में भारत और रूस के बीच 5 अरब डॉलर की डील हुई थी। इस डील के तहत 5 एस-400 यूनिट भारत को मिलने थे। इनमें से 3 यूनिट डिलीवर हो चुके हैं।

भारत एस-500 खरीदने पर विचार कर रहा है। दोनों नेताओं के बीच एस-500 पर बातचीत हो सकती है। रूस सुखोई-57 की 70 फीसदी तकनीक भारत को देने के लिए तैयार है। इस पर भी चर्चा हो सकती है।

अगर बात बन गई, तो भारत सुखोई-57 अपने देश में बना सकेगा। एस-30 के आधुनिकीकरण पर भी बात हो सकती है।

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

हो सकते है नए समझौते

रूस भारत के साथ व्यापारिक संबंध मजबूत करने के इरादे से बढ़ रहा है। इसका एक कारण अमेरिका भी है। रूस का लक्ष्य भारत के साथ व्यापार 5 अरब डॉलर तक बढ़ाना है। दोनों देश डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए अपनी करेंसी में व्यापार करने पर विचार कर रहे हैं।

भारतीय वस्तुओं का रूस में निर्यात बढ़ाने पर भी ध्यान रहेगा। फूड, समुद्री उत्पाद, दवा और डिजिटल सेवाओं पर फोकस होगा। मोबिलिटी समझौते के साथ ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन और शिक्षा पर नए समझौते हो सकते हैं।

द सूत्र लेकर आया 'मन मत' : सर्वे में भाग लेकर दीजिए अपनी राय

भारत-रूस संबंध से खुश नहीं ट्रंप

भारत-रूस शिखर सम्मेलनः डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद भारत पर दबाव बढ़ाया। उन्होंने भारत के खिलाफ कड़े फैसले लिए। पहले व्यापार घाटे और टैक्स के कारण 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया। फिर रूस से तेल खरीदने के कारण 50 प्रतिशत टैरिफ बढ़ा दिया।

ट्रंप भारत को अमेरिकी हथियारों को खरीदने का दबाव डाल रहे हैं। वह भारत को रूस से अलग करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसमें यूरोपीय देशों को भड़काना और पाकिस्तान का समर्थन करना शामिल है।



Tags:
  • भारत
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • Vladimir Putin
  • व्लादिमीर पुतिन
  • रूस
  • भारत-रूस शिखर सम्मेलन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा