रूसी राष्ट्रपति के साथ चलता है पूप सूटकेस, जानिए इसमें क्या रखते हैं व्लादिमीर पुतिन

Sandeep Kumar | Aug 18, 2025, 20:52 IST
Share
putin-human-waste
putin-human-waste

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने विदेशी दौरे के दौरान हमेशा एक "पूप सूटकेस" लेकर चलते हैं। यह सूटकेस उनका मल इकट्ठा करने के लिए होता है। जानिए इसके पीछे की वजह क्या है...

देश दुनिया न्यूज: रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अलास्का दौरे के दौरान एक अजीब और सनसनीखेज खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुतिन अपने साथ एक "पूप सूटकेस" लेकर गए थे, जिसमें उनका मल इकट्ठा किया जा रहा था।

यह सूटकेस पुतिन के बॉडीगार्ड के हाथ में था और इसमें उनके ह्यूमन वेस्ट को जमा किया जा रहा था। यह खबर पहली बार नहीं आई है, इससे पहले भी पुतिन के विदेशी दौरे पर इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन सवाल उठता है कि पुतिन ऐसा क्यों करते हैं?

65d99be1-632
65d99be1-632


ये भी पढ़ें...अमेरिका के टैरिफ टेरर का जवाब होगा पुतिन का भारत दौरा? भारत-रुस के बीच होंगे कई नए समझौते

पुतिन का पूप सूटकेस

इस रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन के मल को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी रुस की फेडरल प्रोटेक्शन सर्विस (FPS) के अधिकारियों की होती है। पुतिन के बॉडीगार्ड्स उनके मल मूत्र को विशेष बैग में पैक करते हैं और इसे अपने साथ रुस ले जाते हैं।

इसका मुख्य कारण यह है कि पुतिन नहीं चाहते कि उनकी स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी जानकारी विदेशी धरती पर लीक हो। खासकर, वह नहीं चाहते कि विदेशी खुफिया एजेंसियां उनके बायोलॉजिकल डेटा को हासिल करें, जो उनके स्वास्थ्य के बारे में अहम जानकारी दे सकता है।

ये भी पढ़ें...मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर: रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद और हेल्पलाइन जारी

पुतिन की बीमारियों से जुड़ी चर्चाएं

पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर लंबे समय से कई अटकलें लगाई जा रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुतिन को पर्किंसन जैसी गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी हो सकती है। 2023 में बेलारुस के राष्ट्रपति से बातचीत के दौरान भी पुतिन को झटके आते हुए देखे गए थे।

रुस के राष्ट्रपति भवन ने इन दावों को खारिज कर दिया है, लेकिन एक्सप्रेस यूएस की रिपोर्ट में इस बीमारी का जिक्र किया गया है। अगर पुतिन के स्वास्थ्य में कोई गंभीर समस्या है, तो वह नहीं चाहते कि इस बारे में किसी को जानकारी मिले।

ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (19 अगस्त) : देशभर में पश्चिमी हवा के असर से भारी बारिश का अलर्ट, MP में नदियां ऊफान पर

पहले भी आ चुकी हैं ऐसी रिपोर्ट्स

यह पहली बार नहीं है जब पुतिन के साथ इस तरह का सूटकेस देखा गया हो। 2017 में जब पुतिन फ्रांस दौरे पर गए थे, तब भी इस तरह की रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि उनका मल इकट्ठा करने के लिए एक खास सूटकेस उनके साथ था। इसके अलावा, 2018 में विएना यात्रा के दौरान भी पुतिन ने एक पोर्टेबल टॉयलेट का इस्तेमाल किया था, जिससे यह साबित होता है कि पुतिन अपने मल मूत्र को किसी भी विदेशी धरती पर नहीं छोड़ते।

पुतिन की सुरक्षा के कड़े इंतजाम

53faccda-578
53faccda-578


पुतिन के सुरक्षा इंतजामों को लेकर हमेशा चर्चा होती रही है। अमेरिका के दौरे पर, पुतिन की मुलाकात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हुई थी। 3 घंटे तक चली यह बैठक दुनियाभर में सुर्खियों में रही, लेकिन इस दौरान पुतिन के साथ उनकी सुरक्षा भी चौंकाने वाली थी। उनके बॉडीगार्ड्स उनकी सुरक्षा के लिए हर कदम पर तैयार थे, और एक बॉडीगार्ड के हाथ में "पूप सूटकेस" भी देखा गया था।

FAQ

  1. पुतिन के "पूप सूटकेस" का क्या उद्देश्य है?
    पुतिन के "पूप सूटकेस" का मुख्य उद्देश्य उनके मल मूत्र को इकट्ठा करना है, ताकि इसे विदेशी धरती पर न छोड़ा जा सके। इससे पुतिन के स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी जानकारी विदेशी एजेंसियों तक न पहुंच सके।
  2. पुतिन के स्वास्थ्य से जुड़ी क्या अफवाहें हैं?
    पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर कई अफवाहें चल रही हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि उन्हें पर्किंसन जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। हालांकि, रूस के राष्ट्रपति भवन ने इन अफवाहों को खारिज किया है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • अमेरिका
  • व्लादिमीर पुतिन
  • सूटकेस
  • रुस
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा