राहुल गांधी का बड़ा आरोप: चक्रव्यूह भाषण के बाद ED रेड की तैयारी

CHAKRESH | Aug 02, 2024, 11:48 IST
Share
f g
f g

राहुल ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "स्पष्ट है कि 2 इन 1 को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ED के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया है कि एक रेड की योजना बनाई जा रही है। मैं खुले हाथों से स्वागत करता हूं

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) उनके खिलाफ रेड की योजना बना रही है। उनका कहना है कि यह कार्रवाई उनके चक्रव्यूह वाले भाषण के बाद की जा रही है। आम बजट 2024 पर टिप्पणी करते हुए राहुल ने लोकसभा में कमल के चिह्न का उल्लेख किया था और दावा किया था कि 21वीं सदी में एक नया चक्रव्यूह तैयार किया जा रहा है।

देर रात किया ट्ववीट

राहुल ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "स्पष्ट है कि 2 इन 1 को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ED के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया है कि एक रेड की योजना बनाई जा रही है। मैं खुले हाथों से स्वागत करता हूं।" उन्होंने ED को टैग करते हुए लिखा, "चाय और बिस्किट मेरी ओर से।" गुरुवार को, राहुल ने केरल के वायनाड का दौरा किया था।

जानें क्या है राहुल गांधी का चक्रव्यूह भाषण

बजट भाषण पर चर्चा करते हुए राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा था कि "हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में 6 लोगों ने अभिमन्यू को चक्रव्यूह में फंसा लिया और उसे मार दिया। मैंने कुछ रिसर्च की और पाया कि चक्रव्यूह को पद्मव्यूह भी कहा जाता है, जिसका अर्थ कमल के आकार का निर्माण होता है, और यह भी कमल की तरह होता है। प्रधानमंत्री इसे अपनी छाती से लगाते हैं।"

उन्होंने आगे जोड़ा, "जैसा अभिमन्यू के साथ किया गया, वही भारत के साथ हो रहा है। युवा, किसान, महिलाएं, छोटे और मध्यम कारोबारों के साथ यही किया जा रहा है। अभिमन्यू को 6 लोगों ने मारा था। आज भी चक्रव्यूह के केंद्र में 6 लोग हैं जो भारत को नियंत्रित कर रहे हैं। इनमें पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, संघ प्रमुख मोहन भागवत, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, और कारोबारी अंबानी और अडाणी शामिल हैं।"

राहुल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा तैयार किया गया चक्रव्यूह करोड़ों लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है।

भाजपा की प्रतिक्रिया

इस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग "एक्सीडेंटल हिंदू" हैं और उनकी महाभारत की जानकारी भी "एक्सीडेंटल" है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए 7 चक्रव्यूह गिनाए, और कहा कि पहला चक्रव्यूह खुद कांग्रेस है, जिसने देश को विभाजित कर दिया।

Tags:
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • ED raid
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा