राहुल गांधी के बयानों से सिंधिया नाराज, कर डाली स्वामी विवेकानंद से तुलना, जानें क्या है पूरा मामला

Pratibha ranaa | Updated:
Share
rahul gandhi statements
rahul gandhi statements

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर दिए बयानों की आलोचना की है। सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगने की बात कही।

केंद्रीय मंत्री और गुना के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर ट्वीट कर बम फोड़ दिया। सिंधिया ने राहुल गांधी की स्वामी विवेकानंद से तुलना कर दी है। इसको लेकर अब सियासत शुरू हो गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्वीट ने कांग्रेस में हलचल मचा दी है।

राहुल कर रहे हैं मातृभूमि का अपमान

दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी के अमेरिका दौरे और उनके बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला कर उनकी तुलना स्वामी विवेकानंद से की है। सिंधिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने अमेरिका दौरे में भारत की सनातन संस्कृति को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया, वहीं राहुल गांधी विदेश जाकर मातृभूमि का अपमान कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बरसे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बोले-कुछ लोगों को राष्ट्रहित का ज्ञान नहीं

कांग्रेस देश से मांगे माफी- सिंधिया

सिंधिया ने राहुल गांधी के बयानों पर कांग्रेस पार्टी को पूरे देश से माफी मांगने की बात कही। विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयानों को लेकर बीजेपी की ओर से नाराजगी जाहिर की जा रही है। सिंधिया ने इन बयानों को देश की छवि खराब करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने अपनी राजनीतिक असफलताओं और निजी स्वार्थ के कारण विदेश में भारत को बदनाम किया है।

सिंधिया ने ट्वीट कर ये लिखा

सिंधिया ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 130 वर्ष पूर्व स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका में विश्व धर्म संसद में भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक छवि को पूरे विश्व में स्थापित किया था। पिछले कुछ सालों से कांग्रेस के दिशाहीन नेता अपनी राजनीतिक असफलता और कुंठा के चलते विदेशी धरती पर देश विरोधी बयान दे रहे हैं।

राहुल गांधी ने अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के खिलाफ जो असत्य बयान दिए हैं, उनकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। राहुल गांधी के मन और हृदय में चीन की प्रशंसा बसी हुई है और वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चीन का महिमामंडन करते रहते हैं। पूरी कांग्रेस पार्टी को अपने नेता राहुल गांधी के चीन समर्थक और देश विरोधी बयानों के लिए राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • Jyotiraditya Scindia
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • राहुल स्वामी विवेकानंद तुलना
  • Rahul Gandhi US tour
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

By Sumit Kumar

AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा

By Sandeep Kumar

भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं

By Ratan Kumar Mishra

अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध

By Sumit Kumar

ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार

By

IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब

By Atul Dwivedi

48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब