राहुल गांधी ने EC पर उठाए सवाल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में फर्जी वोटर लिस्ट का किया दावा
Sandeep Kumar | Aug 07, 2025, 16:27 IST
rahul-raises-questions
राहुल गांधी ने कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा में वोटर लिस्ट की गड़बड़ी पर चुनाव आयोग पर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में 1 लाख वोट चोरी हुए और महाराष्ट्र में 40 लाख फर्जी नाम थे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक घंटे और 11 मिनट तक प्रजेंटेशन दिया। राहुल गांधी ने दावा किया कि कर्नाटक की वोटर लिस्ट में कई संदिग्ध नाम हैं और चुनाव आयोग ने जानबूझकर मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट नहीं दी। उन्होंने इस संदर्भ में महाराष्ट्र के चुनाव परिणामों का हवाला दिया और कहा कि इससे उनका शक पुख्ता हुआ कि चुनाव में गड़बड़ी की गई है। राहुल ने चुनाव आयोग पर भाजपा के साथ मिलकर चुनाव की धांधली का आरोप लगाया।
राहुल ने कर्नाटक की महादेवपुरा विधानसभा सीट की वोटर लिस्ट का उदाहरण दिया। उन्होंने दावा किया कि यहां 6.5 लाख वोटों में से 1 लाख वोट चुराए गए। कांग्रेस पार्टी की रिसर्च में पता चला कि यहां के कई वोटर्स के पते गलत थे और एक ही पते पर कई वोटर दर्ज थे। साथ ही, डुप्लीकेट वोटिंग और फर्जी पते भी पाए गए। राहुल गांधी ने कहा कि अगर कर्नाटक में सही वोटिंग होती, तो कांग्रेस को 16 सीटें मिल सकती थीं, लेकिन पार्टी को केवल 9 सीटों पर जीत मिली।
ये भी पढ़ें...
असंवेदनशीलता: पिता वेंटिलेटर पर तो पशु चिकित्सक ने मांगी छुट्टी, नोडल अधिकारी ने मांग लिया फोटो
प्रसून जोशी एवं संजय लीला भंसाली को मिलेगा राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान
राहुल ने महाराष्ट्र में 40 लाख फर्जी नामों की मौजूदगी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यहां पांच महीने में लाखों वोटर जोड़ने का काम किया गया, जो बेहद चिंताजनक था। महाराष्ट्र में शाम पांच बजे के बाद वोटिंग का टर्नआउट बढ़ने को लेकर भी राहुल ने चुनाव आयोग से सवाल किया। हरियाणा में कांग्रेस की हार को वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण बताया और चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि उन्होंने वोटर डेटा सही तरीके से उपलब्ध नहीं कराया।
राहुल ने दावा किया कि उन्होंने और उनकी टीम ने 6 महीने में लाखों पेपर मैन्युअली चेक किए, जिससे इन गड़बड़ियों का खुलासा हुआ। अगर इन पेपर्स को एक साथ रखा जाए, तो ये 7 फीट ऊंचे हो जाएंगे। राहुल ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने जानबूझकर नॉन-मशीन रीडेबल पेपर्स मुहैया कराए, ताकि इन पेपरों को स्कैन करके सही तरीके से चेक न किया जा सके।
ये भी पढ़ें...
अपने बयानों पर घिरे राहुल गांधी, SC ने कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़प ली, आप सच्चे भारतीय होते तो...
राहुल गांधी के आरोप : मर चुका है भारत का इलेक्शन सिस्टम, मोदी धांधली से बने पीएम
राहुल गांधी ने दावा किया कि कर्नाटक की वोटर लिस्ट में 11,965 डुप्लीकेट वोटर्स पाए गए। इन वोटर्स में एक ही शख्स कई जगहों पर दिखाई दिया, और हर बार उसका बूथ नंबर अलग था। उन्होंने यह भी कहा कि 11 हजार संदिग्ध वोटर्स ने तीन-तीन बार वोट डाला। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि ये लोग कहां से आ रहे हैं।
![9b59bc69-e84]()
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
फर्जी वोटर
कर्नाटक में वोट चोरी का मामला
ये भी पढ़ें...
असंवेदनशीलता: पिता वेंटिलेटर पर तो पशु चिकित्सक ने मांगी छुट्टी, नोडल अधिकारी ने मांग लिया फोटो
प्रसून जोशी एवं संजय लीला भंसाली को मिलेगा राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान
महाराष्ट्र और हरियाणा में भी गड़बड़ी
1. राहुल गांधी के सवाल👉 बीजेपी पर एंटी-इनकंबेंसी का असर नहीं दिखता, जबकि अन्य दल इससे प्रभावित होते हैं।👉 राहुल गांधी ने सवाल किया कि एक दिन में चुनाव क्यों नहीं होते। 👉 इलेक्शन कमीशन इलेक्ट्रॉनिक डेटा क्यों नहीं देता। 2.राहुल गांधी के आरोप👉 इलेक्शन कमीशन cctv फुटेज नहीं देता ताकि कोई सबूत न बचे।👉 चुनाव आयोग फर्जी वोटिंग रोकने के प्रयास नहीं कर रहा। साथ ही सबूतों को छिपा रहा है। 3. राहुल ने की ये मांगें👉 कोर्ट को इस मामले में दखल देना चाहिए।👉 इलेक्शन कमीशन को चुनाव की रक्षा करनी चाहिए, न कि किसी पार्टी को जिताना चाहिए। |
छह महीने की जांच और 7 फीट ऊंचे पेपर
ये भी पढ़ें...
अपने बयानों पर घिरे राहुल गांधी, SC ने कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़प ली, आप सच्चे भारतीय होते तो...
राहुल गांधी के आरोप : मर चुका है भारत का इलेक्शन सिस्टम, मोदी धांधली से बने पीएम
प्रेजेंटेशन में राहुल ने दिखाया कैसे चोरी हुई वोटों
9b59bc69-e84
| वोट चोरी के तरीके | चोरी किए गए वोट की संख्या |
|---|---|
| डुप्लीकेट मतदाता | 11,965 |
| फर्जी और अमान्य पते | 40,009 |
| एक पते पर थोक में मतदाता | 10,452 |
| अमान्य तस्वीरें | 4,132 |
| फ़ॉर्म-6 का दुरुपयोग | 33,692 |
| कुल वोट चोरी | 1,00,250 |
पहले भी राहुल गांधी लगा चुके हैं चुनाव आयोग पर आरोप
- राहुल गांधी ने 24 जुलाई 2025 को चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की एक सीट पर धोखाधड़ी कराई गई है, और उनके पास इसके 100% सबूत हैं। उन्होंने दावा किया कि इस निर्वाचन क्षेत्र में 50, 60 और 65 साल के हजारों नए वोटरों को सूची में जोड़ा गया है, जबकि 18 साल से ज्यादा उम्र के वोटरों को हटा दिया गया। राहुल ने कहा कि उन्हें एक सीट की जांच में यह गड़बड़ी मिली है, और उन्हें पूरा यकीन है कि हर सीट पर ऐसा ही हो रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग को चेतावनी दी कि अगर उन्हें लगता है कि वे इससे बच जाएंगे, तो यह उनकी गलतफहमी है।
- 1 अगस्त 2025 को राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके पास चुनावी धोखाधड़ी के 100% सबूत हैं। राहुल ने दावा किया, "मैं इसे हल्के में नहीं, बल्कि सौ प्रतिशत प्रमाण के साथ कह रहा हूं।" उन्होंने कहा कि जैसे ही यह जानकारी सार्वजनिक होगी, पूरे देश को यह पता चल जाएगा कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए वोट चुराने का काम कर रहा है। राहुल ने मध्य प्रदेश, लोकसभा और महाराष्ट्र चुनावों के दौरान संदेह जताया और कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में उनका शक और बढ़ गया।
- 2 अगस्त 2025 को राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर फिर से गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "संविधान की रक्षा करने वाली संस्था को मिटा दिया गया और उस पर कब्जा कर लिया गया है। हमारे पास ऐसे सबूत हैं, जो पूरे देश को दिखा देंगे कि चुनाव आयोग जैसी संस्था का कोई अस्तित्व नहीं है। यह गायब हो गई है।" राहुल ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग ठीक से काम नहीं करता। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव आयोग जो दस्तावेज उपलब्ध कराता है, उन्हें स्कैन या कॉपी क्यों नहीं किया जा सकता। चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची पर स्कैन और कॉपी प्रोटेक्शन लागू करने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
फर्जी वोटर
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava