रेलवे कर रहा धोखा, ट्रेन में यात्रियों को मिल रहे गंदे तकिये और चादर
Rahul Garhwal | Updated:
Railway dirty bedsheet in train
भारतीय रेलवे यात्रियों के साथ धोखा कर रहा है। यात्रियों को ट्रेनों में गंदे तकिये और चादर दिए जा रहे हैं। अफसरों ने जांच किए बिना ही धुलाई का टेंडर दे दिया था। अब बदबूदार बिस्तरों से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
JAIPUR. भारतीय रेलवे आपके साथ धोखा दे रहा है। सुविधाओं के नाम पर आपके पैसे लेने के बाद भी आपको सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। राजस्थान के सबसे बड़े जंक्शन जयपुर से चलने वाली ट्रेनों के एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को गंदी चादर और तकिये दिए जा रहे हैं। अफसरों ने बिना जांच किए ऐसी कंपनी को टेंडर दे दिया, जिसकी जयपुर में खुद की कोई लॉन्ड्री या धुलाई का प्लांट ही नहीं है। इसका खामियाजा अब यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
रेलवे के अफसरों ने ऋषि एंटरप्राइजेज कंपनी को बेडशीट और तकिये धोने के लिए 4 करोड़ 31 लाख टेंडर दिया था। इस कंपनी के पास खुद की लॉन्ड्री और धुलाई प्लांट ही नहीं है, इसलिए यात्रियों को गंदे तकिये और चादर दिए जा रहे हैं।
जयपुर से इंदौर जाने वाली ट्रेन के एसी कोच में कंबल, तकिया और लिफाफे में 2 चादर रखी हुई थी। कंबल से बदबू आ रही थी। चादर और तकिये पर चाय जैसे दाग दिखाई दे रहे थे। अटेंडेंट ने बताया कि तकिये महीने में 1 बार धोए जाते हैं। रोज सिर्फ इनका कवर बदला जाता है। फिलहाल इस कंपनी को 3 ट्रेनों के चादर-तकियों की धुलाई का काम सौंपा गया है। टेंडर मिलने के बाद कंपनी ने हाल ही में हसनपुरा में एनबीसी फैक्ट्री के पीछे एक किराए के मकान में प्लांट लगाने की तैयारी की है, जहां अभी बिजली कनेक्शन ही नहीं है।
ये खबर भी पढ़िए..
BJP अध्यक्ष का नहीं होगा चुनाव, पार्लियामेंट्री बोर्ड करेगा नियुक्ति
भारत ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रन से हराया, यशस्वी के 214 रन
अभी कहां धोए जा रहे चादर-तकिये
ऋषि एंटरप्राइजेज खुद का प्लांट नहीं होने पर अलग-अलग धोबियों से चादर और तकिये के कवर और कंबल धुलवा रहा है। एक प्राइवेट लॉन्ड्री में रेलवे की बेडशीट धोई जा रही थीं और प्रेस की जा रही थीं। लॉन्ड्री की मशीनें काफी पुरानी थी और उन पर जंग तक लग चुकी थी। रेलवे के नियमों के मुताबिक रेलवे का काम जनरल कॉन्ट्रेक्ट कंडीशन के तहत दूसरी फर्म को नहीं दिया जा सकता। रेलवे के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।
ऋषि एंटरप्राइजेज कंपनी को दिया गया टेंडर
रेलवे के अफसरों ने ऋषि एंटरप्राइजेज कंपनी को बेडशीट और तकिये धोने के लिए 4 करोड़ 31 लाख टेंडर दिया था। इस कंपनी के पास खुद की लॉन्ड्री और धुलाई प्लांट ही नहीं है, इसलिए यात्रियों को गंदे तकिये और चादर दिए जा रहे हैं।
ट्रेन में मिले तकिये और चादर
जयपुर से इंदौर जाने वाली ट्रेन के एसी कोच में कंबल, तकिया और लिफाफे में 2 चादर रखी हुई थी। कंबल से बदबू आ रही थी। चादर और तकिये पर चाय जैसे दाग दिखाई दे रहे थे। अटेंडेंट ने बताया कि तकिये महीने में 1 बार धोए जाते हैं। रोज सिर्फ इनका कवर बदला जाता है। फिलहाल इस कंपनी को 3 ट्रेनों के चादर-तकियों की धुलाई का काम सौंपा गया है। टेंडर मिलने के बाद कंपनी ने हाल ही में हसनपुरा में एनबीसी फैक्ट्री के पीछे एक किराए के मकान में प्लांट लगाने की तैयारी की है, जहां अभी बिजली कनेक्शन ही नहीं है।
ये खबर भी पढ़िए..
BJP अध्यक्ष का नहीं होगा चुनाव, पार्लियामेंट्री बोर्ड करेगा नियुक्ति
भारत ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रन से हराया, यशस्वी के 214 रन
अभी कहां धोए जा रहे चादर-तकिये
ऋषि एंटरप्राइजेज खुद का प्लांट नहीं होने पर अलग-अलग धोबियों से चादर और तकिये के कवर और कंबल धुलवा रहा है। एक प्राइवेट लॉन्ड्री में रेलवे की बेडशीट धोई जा रही थीं और प्रेस की जा रही थीं। लॉन्ड्री की मशीनें काफी पुरानी थी और उन पर जंग तक लग चुकी थी। रेलवे के नियमों के मुताबिक रेलवे का काम जनरल कॉन्ट्रेक्ट कंडीशन के तहत दूसरी फर्म को नहीं दिया जा सकता। रेलवे के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार
By VINAY VERMA
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती
By VINAY VERMA
डॉक्टर बनने का आखिरी मौका! BAMS-BHMS में एडमिशन के लिए 29 नवंबर को स्ट्रे वैकेंसी राउंड, जानें पूरी प्रक्रिया
By VINAY VERMA
इंदौर में कृष्णबाग के पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए बिल्डर को 100 करोड़ का लाभ पहुंचाने के आरोप
By Sanjay Gupta
छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान
By The Sootr
नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अब नहीं वसूली जा सकेगी अतिरिक्त ट्यूशन फीस, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का आरोप
By Neel Tiwari
Rajasthan Top News: राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता
By Ashish Bhardwaj