Karauli Road Accident : राजस्थान में बोलेरो-ट्रक की टक्कर, 9 की मौत, मृतकों में 6 एमपी के रहने वाले, कैला देवी के दर्शन करने गए थे श्रद्धालु

Vikram Jain | Jul 02, 2024, 24:02 IST
Share
Rajasthan Karauli road accident 9 people died
Rajasthan Karauli road accident 9 people died

राजस्थान के करौली में ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं। मारे गए लोगों में 6 लोग एमपी के श्योपुर के रहने वाले हैं।

JAIPUR. राजस्थान के करौली में हुए भीषण सड़क हादसे में 2 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले थे। ये सभी लोग कैला देवी के दर्शन के लिए गए हुए थे।

करौली में बोलेरो और ट्रक की टक्कर

हादसा सोमवार शाम करौली-मंडारायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास हुआ। जहां तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों वाहनों के टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी गई।

ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : कांग्रेस की समीक्षा बैठक में फटा लेटर बम , टारगेट पर रहे भूपेश बघेल

गाड़ी के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ। बोलेरो में सवार लोग कैला देवी के दर्शन करके लौट रहे थे। मौके पर पुलिस ने सभी घायलों को करौली जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया। 4 घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया। इनमें से महिला और एक बच्ची समेत तीन गंभीर घायलों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रैफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर नीलाभ सक्सेना दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली।

ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : महतारी वंदन योजना की 5वीं किश्त जारी , 70 लाख महिलाओं के खाते में 1000 रुपए ट्रांसफर , जल्द चेक करें अपना खाता

मृतकों में 6 लोग श्योपुर जिले के निवासी

हादसे में 2 बच्चों और 6 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हुई है। बोलेरो में मध्य प्रदेश के श्योपुर के श्रद्धालु सवार थे, ये लोग कैला देवी के दर्शन करके लौट रहे थे। मृतकों में से 6 लोग श्योपुर जिले के रहने वाले थे। घायलों में भी 2 लोग श्योपुर के हैं। 3 मृतक राजस्थान के करौली जिले के मंडरायल उपखंड के खिरकन गांव निवासी थे। एक बच्ची सहित 2 घायल लोग खिरकन निवासी हैं।

ये खबर भी पढ़ें... Jagannath Rath Yatra 2024 : कब शुरू हो रही है जगन्नाथ यात्रा? , जानें भगवान जगन्नाथ मंदिर के महाप्रसाद से जुड़ी पौराणिक कथा

ये खबर भी पढ़ें.. छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : यूपी एसटीएफ ने उगलवा लिए राज, बेनिफिशरीज को लेकर खुलासा

Tags:
  • जयपुर न्यूज
  • श्योपुर न्यूज
  • Karauli Road Accident
  • बोलेरो-ट्रक की टक्कर
  • राजस्थान में सड़क हादसा
  • करौली हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग