छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : यूपी एसटीएफ ने उगलवा लिए राज, बेनिफिशरीज को लेकर खुलासा
Vikram Jain | Jul 01, 2024, 15:31 IST
Chhattisgarh liquor scam UP STF investigation
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में यूपी एसटीएफ की जांच जारी है। मामले में एटीएस में आरोपी अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी ने बेनिफिशरीज को लेकर बड़े खुलासे किए हैं।
शिव शंकर सारथी, RAIPUR. छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के मामले में यूपी एसटीएफ की जांच में अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी ने बेनिफिशरीज को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। दोनों आरोपियों ने तीन शराब निर्माता कंपनियों के नाम लिए हैं। भाटिया वाइन एंड मर्चेंट प्राइवेट लिमिटेड, छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज और वेलकम डिस्टलरीज हैं। दोनों ही आरोपी के बयान से होलो ग्राम निर्माता कंपनी के विधु चोपड़ा की मुश्किलें बढ़ेंगी।
आरोपियों का बयान है कि प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म प्राइवेट लिमिटेड को होलोग्राम बनाने का टेंडर था। होलोग्राम की सप्लाई सीधे तीनों ही कंपनियों को की जाती थीI कम्पनियां शराब की बोतलों में यह होलोग्राम लगाकर भेजती थीं । यह बोतलें शासकीय गोदामों तक पहुंचती थीं, और गोदाम से शासकीय शराब दुकानों तक। संगठित तंत्र को पुलिस, आबकारी विभाग का सहयोग और समर्थन था।
सेवानिवृत्त आईएएस अनिल टुटेजा जिसे प्रवर्तन निदेशालय ने घोटाले का शिल्पी बताया है। उसने एक ऐसा तंत्र विकसित किया था कि सरकार की नाक के नीचे सब होता रहा और सरकार बेखबर रही। उत्तर प्रदेश एसटीएफ को मिली कामयाबी प्रवर्तन निदेशालय के चार्ज शीट को स्थापित करती हैI
छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले को दो राज्यों की जाँच एजेंसीयां जाँच रही हैI उत्तर प्रदेश राज्य ने जहाँ जाँच क़े लिए एस.टी.एफ.बनाया है तो वहीं, छत्तीसगढ़ में ACB, EOW शराब घोटाला को जाँच रही हैI दोनों राज्यों की जाँच से पहले इस मामले की जाँच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा थाI ACB EOW की ज़ारी जाँच में प्रवर्तन निदेशालय प्राथी हैI एक़ बार, एक़ धारा की चूक क़े चलते प्रवर्तन निदेशालय को अदालत में मुँह की खानी पड़ी थीI आईएएस अनिल टुटेजा सुप्रीम कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय क़े एक़ चूक क़े चलते ज़मानत पाने में कामयाब हो गये थेI धारा की चूक से scam कथित scam हो गया थाI
ये खबर भी पढ़ें.... चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में युवक गिरफ्तार, महिलाओं और बच्चों के वीडियो इंटरनेट पर करता था अपलोड
यूपी एसटीएफ की तरह कायदे से ACB और EOW को यह पहले करके दिखा देना था। लेकिन, EOW ने सिर्फ एक शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन भर को गिरफ्तार किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने थोड़े दिनों पहले ही विशेष अदालत में चार्ज शीट दाखिल किया है, इस चार्जशीट में हार्ड डिस्क में सूबूत हैं की बात प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कही गई है।
आरोपियों का बयान है कि प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म प्राइवेट लिमिटेड को होलोग्राम बनाने का टेंडर था। होलोग्राम की सप्लाई सीधे तीनों ही कंपनियों को की जाती थीI कम्पनियां शराब की बोतलों में यह होलोग्राम लगाकर भेजती थीं । यह बोतलें शासकीय गोदामों तक पहुंचती थीं, और गोदाम से शासकीय शराब दुकानों तक। संगठित तंत्र को पुलिस, आबकारी विभाग का सहयोग और समर्थन था।
क्या शिल्पी के बारे में भी कुछ बोलेंगे आरोपी
छत्तीसगढ़ से 21 साबित हुई यूपी एसटीएफ
ये खबर भी पढ़ें.... चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में युवक गिरफ्तार, महिलाओं और बच्चों के वीडियो इंटरनेट पर करता था अपलोड
ACB और EOW रही है मामले को जांच
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA