चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में युवक गिरफ्तार, महिलाओं और बच्चों के वीडियो इंटरनेट पर करता था अपलोड

Deeksha Nandini Mehra | Published:
Share
चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में युवक गिरफ्तार
चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में युवक गिरफ्तार

जशपुर में पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बच्चों ओर महिलाओं से जुड़े अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे।

Child Pornography Case : बच्चों और महिलाओं के अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को NCRB दिल्ली की शाखा ने टीपलाइन दी थी जिसके बाद कार्रवाई की गई। आरोपी युवक जशपुर का रहने वाला है। उसे केरल से गिरफ्तार किया गया है।

2022 में की वीडियो अपलोड

जशपुर लाने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी युवक ने बताया कि उसने साल 2022 में महिलाओं और बच्चों की अश्लील वीडियो इंटरनेट पर एक साइट और सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मनधर राम (23) के रूप में हुई है। साइबर सेल से जशपुर जिले के तुमला थाना पुलिस को आरोपी के केरल में होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने आरोपी को केरल से हिरासत में लिया।

आगे और होंगी गिरफ्तारियां

SP शशि मोहन सिंह ने बताया कि इंटरनेट पर बच्चों से जुड़े अश्लील वीडियो अपलोड करने या देखने पर NCRB संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई के लिए राज्य पुलिस मुख्यालय को टीपलाइन सेंड करती है। इसके बाद संबंधित आरोपी व्यक्ति की लोकेशन ट्रेस करके उसे गिरफ्तार किया जाता है।

उन्होंने कहा कि अभी और भी साइबर टीपलाइन मिली है जिसके संबंध में जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी को जांच के आदेश दिए हैं। आने वाले समय में इन मामलों में और भी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • NCRB
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh samachar
  • child pornography
  • चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर