Chhattisgarh : महतारी वंदन योजना की 5वीं किश्त जारी , 70 लाख महिलाओं के खाते में 1000 रुपए ट्रांसफर , जल्द चेक करें अपना खाता
Vikram Jain | Jul 01, 2024, 20:50 IST
Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana 5th installment released
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की पांचवीं किश्त जारी कर दी है। 70 लाख महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए पहुंच गए है। योजना के पैसे आते ही महतारी और बहनों के बीच खुशी का माहौल बन गया।
RAIPUR. छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को फिर बड़ी खुशखबरी दी। सरकार ने महतारी वंदन योजना की पांचवी किश्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किए। पांचवीं किस्त में 653 करोड़ और 84 लाख रुपए 70 लाख से ज्यादा महिलाओं खाते में भेजे गए।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी। X पर जानकारी देते हुए सीएम ने कहा कि महिलाएं अपना-अपना खाता चेक करें, महतारी वंदन योजना का पैसा हमने भेज दिया है। वहीं, बीजेपी ने विपक्ष पर निशाना भी साधा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रति महीने के अनुसार इस महीने भी हमारी सरकार ने 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में 5वीं किस्त कुल 653 करोड़ 84 लाख रूपए की धनराशि भेज दी है। महिलाओं को हर महीने खुशियों का नोटिफिकेशन मिल रहा है। करीब 653 करोड़ 84 लाख रुपए भेजे है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम पहुंची कोर्ट , 15 हजार पेज का चालान पेश
बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने वादा किया था कि प्रदेश की हर विवाहित महिला के खाते में महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रुपये दिए जाएंगे। राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद इस योजना की शुरुआत हुई है।
बता दें, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी की गारंटी के अनुरूप विवाहित माताओं-बहनों को हर महीने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 1000 रूपए देने का संकल्प लिया था। शपथ लेने के तीन महीने के भीतर ही इस योजना पर काम शुरू हो गया। प्रशासनिक अमले ने तेजी से सर्वे का काम पूरा करते हुए हितग्राही महिलाओं से फार्म भरवाए और पीएम मोदी ने 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किश्त जारी की थी। इसके पश्चात नियमित रूप से यह किश्त जारी की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : यूपी एसटीएफ ने उगलवा लिए राज, बेनिफिशरीज को लेकर खुलासा
बता दें कि नियमित रूप से यह राशि आने की वजह से महिलाएं काफी खुश हैं। कुछ महिलाएं अपने घरेलू बजट को इससे व्यवस्थित कर पा रही हैं, कुछ महिलाएं इस राशि को अपनी बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में खर्च कर रही हैं। कुछ भविष्य के लिए निवेश कर रही हैं। महतारी वंदन योजना की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर हो रही है, इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है।
बीते दिनों जनदर्शन में पहुंची बहुत सी महिलाओं ने आवेदन देते हुए महतारी वंदन योजना को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की थी। इन महिलाओं ने सीएम विष्णुदेव साय से कहा कि विष्णु का सुशासन हमारे जीवन में बहुत सुख-समृद्धि लेकर आया है। इसके पहले महिलाओं को लेकर इतनी अच्छी योजना हमारे राज्य में क्रियान्वित नहीं की गई थी। इससे हमारे सपने पूरे हो रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... Jagannath Rath Yatra 2024 : कब शुरू हो रही है जगन्नाथ यात्रा? , जानें भगवान जगन्नाथ मंदिर के महाप्रसाद से जुड़ी पौराणिक कथा
अपना खाता चेक करें महिलाएं
हर महीने मिल रहा खुशियों का नोटिफिकेशन
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम पहुंची कोर्ट , 15 हजार पेज का चालान पेश
योजना के तहत दिए जा रहे एक हजार रुपए
बता दें, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी की गारंटी के अनुरूप विवाहित माताओं-बहनों को हर महीने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 1000 रूपए देने का संकल्प लिया था। शपथ लेने के तीन महीने के भीतर ही इस योजना पर काम शुरू हो गया। प्रशासनिक अमले ने तेजी से सर्वे का काम पूरा करते हुए हितग्राही महिलाओं से फार्म भरवाए और पीएम मोदी ने 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किश्त जारी की थी। इसके पश्चात नियमित रूप से यह किश्त जारी की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : यूपी एसटीएफ ने उगलवा लिए राज, बेनिफिशरीज को लेकर खुलासा
घरेलू बजट में मदद से महिलाएं काफी खुश
बीते दिनों जनदर्शन में पहुंची बहुत सी महिलाओं ने आवेदन देते हुए महतारी वंदन योजना को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की थी। इन महिलाओं ने सीएम विष्णुदेव साय से कहा कि विष्णु का सुशासन हमारे जीवन में बहुत सुख-समृद्धि लेकर आया है। इसके पहले महिलाओं को लेकर इतनी अच्छी योजना हमारे राज्य में क्रियान्वित नहीं की गई थी। इससे हमारे सपने पूरे हो रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... Jagannath Rath Yatra 2024 : कब शुरू हो रही है जगन्नाथ यात्रा? , जानें भगवान जगन्नाथ मंदिर के महाप्रसाद से जुड़ी पौराणिक कथा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj