Udaipur Special Gun Holi : यहां रंगों से नहीं बंदूकों से खेलते हैं होली, जानिए क्यों

Manya Jain | Mar 13, 2025, 15:43 IST
Share
Udaipur Special Gun Holi
Udaipur Special Gun Holi

उदयपुर के मेनार गांव में होली अनोखे तरीके से मनाया जाता है। यहां की परंपरा 400 साल पुरानी है, जिसमें लोग रंगों से नहीं, बल्कि बारूद और तोपों से होली खेलते हैं। जमराबीज पर जबरी गैर के नाम से यह उत्सव होता है, जिसमें तलवारों और बंदूकों की आवाज गूंजती है।

Udaipur Special Gun Holi: देशभर में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित मेनार गांव में होली मनाने का तरीका कुछ खास है। यह परंपरा 400 साल पुरानी है, जिसमें लोग रंगों से नहीं, बल्कि बारूद और तोपों से होली खेलते हैं। मेनार गांव में हर साल धुलंडी के अगले दिनजमराबीज पर जबरी गैरके नाम से यह अनोखी होली खेली जाती है। इस दिन तलवारों, बंदूकों और तोपों की आवाज के बीच एक युद्ध जैसा माहौल बनता है, जो इस पारंपरिक उत्सव को और भी खास बना देता है।

मेनार गांव की अनोखी होली की परंपरा

मेनार गांव काजमराबीज(Jamrabij) त्योहार उन स्थानों में से एक है, जहां होली का रंग कुछ अलग ही होता है। इस दिन पूरे गांव में बंदूक, तोप और तलवारों की गूंज सुनाई देती है। इस दिन, मेवाड़ी योद्धा पारंपरिक पोशाक पहनकर ओंकारेश्वर चौक पर इकठ्ठे होते हैं और तोपों से गोला दागते हैं।हर साल 15 मार्च को यह उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है, और यहां के लोग इस दिन अपने घरों में पड़ी बंदूकों और तलवारों की साफ-सफाई करने के लिए तैयार रहते हैं। शाम होते ही, बच्चे, बूढ़े और जवान सब पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर उत्सव में भाग लेने के लिएइकठ्ठेहोते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...Holi Special Golden Gujia : होली पर सोने से सजी गुजिया, 50 हजार रुपए प्रति किलो दाम

इतिहास की झलक

इस परंपरा की शुरुआत 400 साल पहले हुई थी, जब मेनारिया ब्राह्मणों ने मुगलों से युद्ध में जीत प्राप्त की थी। इतिहासकारों के अनुसार, मेवाड़ में मुगलों के अत्याचार से लोग परेशान थे, और इस युद्ध के दौरान मेनारिया ब्राह्मणों ने मुगलों को धोखे से गैर कार्यक्रम में बुलाया और इस दौरान ढोल की थाप पर जोश में आकर युद्ध की शुरुआत कर दी। इस युद्ध में मेनारिया ब्राह्मणों ने मुगलों को हराकर गांव को स्वतंत्र किया था, और तभी से इस दिन की खुशी में जमराबीज त्योहार मनाने की परंपरा शुरू हुई।

ये खबर भी पढ़ें...Holika Dahan Muhurat 2025 : शुभ मुहूर्त में करें होलिका दहन, ऐसे मिलेगा लाभ

Udaipur Barood Holi 2024 Celebration in Menar start from Mughal Era  Rajasthan ann | In Pics: उदयपुर में खेली गई बारूद की होली, रातभर चली तोप और  बंदूकें, देखने के लिए उमड़ी भीड़
Udaipur Barood Holi 2024 Celebration in Menar start from Mughal Era Rajasthan ann | In Pics: उदयपुर में खेली गई बारूद की होली, रातभर चली तोप और बंदूकें, देखने के लिए उमड़ी भीड़

कैसे मनाते हैं मेनार में होली?

मेनार में होली का जश्न पूरी रात चलता है। गांव के लोग पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर उत्सव में शामिल होते हैं। जैसे-जैसे रात बढ़ती है, वैसे-वैसे उत्साह और जोश भी बढ़ता है।

Rajasthan : उदयपुर के मेनार गांव में खेली गई बारूद की होली, 400 साल से चली  आ रही है परंपरा - Rajasthan Gunpowder Holi played in Menar village of  Udaipur tradition going
Rajasthan : उदयपुर के मेनार गांव में खेली गई बारूद की होली, 400 साल से चली आ रही है परंपरा - Rajasthan Gunpowder Holi played in Menar village of Udaipur tradition going

टोपीदार बंदूकों और तोपों की गूंज से पूरा गांव गूंज उठता है और यह दृश्य युद्ध के जैसा होता है। इस दिन, मेनारिया समाज के लोग खुशी से मस्ती करते हैं और जमकर पारंपरिक नृत्य करते हैं। यहां के लोग इस दिन को लेकर इतने उत्साहित रहते हैं कि विदेशों में रहने वाले लोग भी इस उत्सव में भाग लेने के लिए अपने घर लौट आते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...Holi 2025: यहां से हुई थी होली की शुरुआत, आज भी मौजूद हैं प्रमाण

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • Rajasthan
  • राजस्थान
  • Holi Celebration
  • holi
  • होली
  • गोली
  • होली 2025
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, पांच आईपीएस समेत 8 पुलिस अफसरों के तबादले

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, पांच आईपीएस समेत 8 पुलिस अफसरों के तबादले
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें : कैबिनेट के बड़े फैसले से लेकर आयुष्मान फर्जीवाड़े पर कार्रवाई तक, पढ़ें दिनभर की अहम खबरें।

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें : कैबिनेट के बड़े फैसले से लेकर आयुष्मान फर्जीवाड़े पर कार्रवाई तक, पढ़ें दिनभर की अहम खबरें।
रोटी मेकर खरीदी में 2 करोड़ का खेल, अफसरों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ वेतनवृद्धि रोकी, रिटायरमेंट के बाद पूरा भुगतान भी कर दिया

By VINAY VERMA

रोटी मेकर खरीदी में 2 करोड़ का खेल, अफसरों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ वेतनवृद्धि रोकी, रिटायरमेंट के बाद पूरा भुगतान भी कर दिया
राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की गाइडलाइन: सरपंच चुनाव लड़ना है तो छोड़नी होगी प्रशासक की कुर्सी

By Ashish Bhardwaj

राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की गाइडलाइन: सरपंच चुनाव लड़ना है तो छोड़नी होगी प्रशासक की कुर्सी
MP के सरकारी स्कूलों में ड्रॉपआउट रोकने का प्लान अटका! मॉनिटरिंग ऐसी होगी तो परफॉर्मेंस कब सुधरेगी?

By Atul Dwivedi

MP के सरकारी स्कूलों में ड्रॉपआउट रोकने का प्लान अटका! मॉनिटरिंग ऐसी होगी तो परफॉर्मेंस कब सुधरेगी?
अनुकंपा नौकरी में अब नई शैक्षणिक शर्त, अब सीधी भर्ती की योग्यता जरूरी, 14 सितंबर से लागू हुआ नया नियम

By VINAY VERMA

अनुकंपा नौकरी में अब नई शैक्षणिक शर्त, अब सीधी भर्ती की योग्यता जरूरी, 14 सितंबर से लागू हुआ नया नियम
1812 पद, हजारों युवाओं को मौका, 1 अक्टूबर से आवेदन, 21 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म, अधिकतम छूट 45 साल तक

By VINAY VERMA

1812 पद, हजारों युवाओं को मौका, 1 अक्टूबर से आवेदन, 21 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म, अधिकतम छूट 45 साल तक