राज्यसभा में कुर्सी छोड़कर उठे और बाहर चले गए नाराज सभापति धनखड़ , जानें ऐसा क्या हुआ...

Vikram Jain | Updated:
Share
Rajya Sabha Chairman Jagdeep Dhankhar angry with sloganeering
Rajya Sabha Chairman Jagdeep Dhankhar angry with sloganeering

राज्यसभा में गुरुवार को कार्यवाही शुरू होते ही सभापति जगदीप धनखड़ विपक्ष की नारेबाजी से खासे नाराज दिखे। उन्होंने सभापति का अपमान और गलत टिप्पणी करने की बात कही और नाराज होकर कुर्सी से उठकर चले गए।

NEW DELHI. संसद के मानसून सत्र के 14वें दिन आज गुरुवार को दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। राज्यसभा में कार्यवाही के शुरू होते ही सभापति जगदीप धनखड़ विपक्षी सांसदों के व्यवहार से जमकर नाराज हुए और कुर्सी से उठकर बाहर चले गए। इसके बाद उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने राज्यसभा की कार्यवाही को आगे बढ़ाया।

विनेश फोगाट के मामले में हंगामा

दरअसल, राज्यसभा में कार्यवाही के शुरू होते ही विनेश फोगाट के ओलंपिक से बाहर होने का मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने विनेश फोगाट का मामला को उठाने जा रहे थे। लेकिन उन्हें उसकी अनुमति नहीं दी गई, इसके बाद विपक्ष के नेताओं जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।

नारेबाजी को लेकर सभापति भड़क उठे। इसके बाद टीएमसी के डेरेक ओब्रायन ने यह मुद्दा को उठाने कोशिश की तो सभापति ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने दोबारा ऐसा किया तो सदन से बाहर कर दिया जाएगा। इसके बाद विपक्षी दलों ने हंगामा करते हुए सदन से वॉक आउट कर दिया।

कुर्सी छोड़कर चले गए सभापति धनखड़

नाराज सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि यहां आज जो हुआ, वह सही नहीं है। मुझे नहीं, सभापति के पद को चुनौती दी जा रही है। विपक्षी नेता मेरे खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं। न्यूज पेपर में मेरे खिलाफ लिखा गया है। सदन में मेरा अपमान किया जा रहा है।
सदन में कई सीनियर नेता हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी में उनके दल के सदस्य अपमान करते हैं। यह मेरा नहीं, सभापति पद का अपमान हैं। ऐसे में मैं यहां असहज महसूस कर रहा हूं। इस दौरान उन्होंने हाउस का सही समर्थन नहीं मिलने की बात भी कही। ये बातें कहते हुए सभापति सीट से उठे और चले गए।

जयराम रमेश ऐसा आचरण ठीक नहीं

इससे पहले सभापति जगदीप धनखड़ जब अपनी बात रख रहे थे इस दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कुछ कह दिया जिस पर सभापति ने कहा कि ‘सदन की गरिमा को कम मत करिए। सदन में अमर्यादित आचरण मत करिए, जयराम रमेश हंसे नहीं। अब मेरे पास एक ही विकल्प है।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिया जवाब

विपक्ष के सवालों पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि विनेश फोगट के साथ पूरा देश खड़ा है। पीएम मोदी ने कल उन्हें 'चैंपियन ऑफ चैंपियंस' कहा था, पीएम की आवाज 140 करोड़ जनता की आवाज है। नड्डा ने आगे कहा कि दुर्भाग्य से हम इस मामले को पक्ष और विपक्ष में बांट रहे हैं। विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। जेपी नड्डा ने कहा कि आश्वस्त करते हुए कहा कि भारत सरकार, खेल मंत्रालय और आईओसी ने सभी मंचों पर इसका समाधान करने की कोशिश की है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़
  • राज्यसभा न्यूज
  • सभापति धनखड़ हुए नाराज
  • राज्यसभा में विनेश फोगाट मामले में हंगामा
  • विपक्षी सांसदों पर भड़के सभापति
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका

By Amresh Kushwaha

डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम

By Umeshwari Baghel

CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण

By Jageshwar Prasad

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद

By Amresh Kushwaha

MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार

By Jageshwar Prasad

उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार

By Sanjay Gupta

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार