रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी रचाएंगे 2 बार शादी, जानें पूरा शेड्यूल

शादी के लिए कपल के परिवार, खास दोस्तों के साथ बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी यहां पहुंचेंगे। जानकारी के मुताबिक रकुल-जैकी एक बार नहीं बल्कि दो बार शादी रचाएंगे।

author-image
Pooja Kumari
New Update
Rakul & Jaiki
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

BHOPAL. बॉलीवुड लवबर्ड्स रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी आज अपने प्यार के रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं। बता दें कि दोनों आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल फाइव स्टार होटल ‘आईटीसी ग्रैंड गोवा’ में शादी के‌ बंधन‌ में बंधेंगे। शादी के लिए कपल के परिवार, खास दोस्तों के साथ बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी यहां पहुंचेंगे। जानकारी के मुताबिक रकुल-जैकी एक बार नहीं बल्कि दो बार शादी रचाएंगे। 

यह खबर भी पढ़ें - दिल्ली किसान आंदोलन अपडेट- आज फिर आंदोलन की राह पर

दो रीति-रिवाजों में संपन्न होगी कपल की शादी 

बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के लिए गोवा का आलिशान होटल सज चुका है। साथ ही बराती भी तैयार है। जानकारी के मुताबिक रकुल और जैकी दोनों अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते हैं। एक्ट्रेस का ताल्लुक सिख धर्म से हैं तो वहीं जैकी सिंधी धर्म से आते हैं। इसलिए दोनों ने तय किया है कि दोनों दो रीति-रिवाजों से शादी पूरी की जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो पहले सिख रीति-रिवाजों से दोनों एक दूसरे का हाथ थामेंगे और फिर सिंधी रीति-रिवाज से दोनों की शादी होगी।  

यह खबर भी पढ़ें - नहीं रहे अमीन सयानी,कभी आवाज सुनने के लिए रेडियो घेरकर बैठ जाते थे लोग

ये सितारे पहुंचे गोवा 

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी सुबह तकरीबन 11 बजे सिख रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगे। इसके बाद दोपहर तकरीबन 3 बजे के करीब सिंधी रीति-रिवाज से दोनों का विवाह होगा। शादी की तमाम रस्में शाम‌ 5 बजे से पहले ही समाप्त हो जाएंगी। बताया जा रहा है कि शादी के लिए शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, वरुण धवन, नताशा दलाल, आयुष्मान खुराना, अर्जुन कपूर, डेविड धवन, महेशा मांझरेकर सहित कई सितारे इस शादी में शामिल होने के लिए गोवा में पहुंच चुके हैं। जानकारी के अनुसार रकुल और जैकी की शादी कुछ नियमों के बीच संपन्न होगी। इनकी शादी में मेहमानों को फोन का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी।

यह खबर भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कब होगी? जानिए सब कुछ

कपल मुंबई में दे सकते हैं वेडिंग रिसेप्शन 

अनुमान है कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी मुंबई में शानदार वेडिंग रिसेप्शन देंगे। हालांकि, इसे लेकर अब तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। 

यह खबर भी पढ़ें - महाकुंभ: 351 सालों में पहली बार सभी हिंदू एक साथ कर सकेंगे पूजा-पाठ

बॉलीवुड लवबर्ड्स रकुल प्रीत सिंह जैकी भगनानी