53 साल बाद 2 दिन की होगी जगन्नाथ रथ यात्रा, कल मंदिर से निकलेंगे भगवान

Shreya Nakade | Jul 06, 2024, 15:07 IST
Share
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

ओड़िसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा कल से शुरू होने वाली है। इसके लिए 1000 से ज्यादा जवानों को मंदिर के अंदर तैनात किया गया है। पूरे शहर का बीमा कराया गया है...

उड़ीसा में प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ राथ यात्रा 7 जुलाई से शुरू होने वाली है। 53 साल बाद यह पहला मौका होगा जब रथ यात्रा 3 के बजाय 2 दिन की होगी। हिंदू पंचाग के अनुसार आषाढ़ माह में भगवान श्री कृष्ण, दाऊ बलराम और बहन सुभद्रा की रथयात्रा निकाली जाती है।

53 साल बाद 2 दिन की यात्रा

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि को जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाती है। इस यात्रा में श्रीकृष्ण, दाऊ बलराम और बहन सुभद्रा तीन किलोमीचर दूर गुंडिचा मंदिर जाते हैं। इसके बाद 11वीं तिथि को उनकी वापसी होती है।

आमतौर पर मंदिर तक जाने में 3 दिन की जगन्नाथ रथ यात्रा होती है। इस बार यह यात्रा 2 ही दिन की होगी। दरअसल आषाढ़ शुक्ल पक्ष का पखवाड़ा इस बार 15 के बजाय 13 दिन है। इसके चलते रथ यात्रा दो ही दिन की होगी।

ये खबर भी पढ़िए...

उज्जैन सिंहस्थ में इस बार क्या होने वाला है खास, 3 साल पहले से ही तैयारियां शुरू

भक्तों की सुरक्षा का खास ध्यान

रथ यात्रा के उत्सव में 1 करोड़ से ज्यादा भक्तों के आने की उम्मीद है। इतने सारे लोगों के स्वागत और सुरक्षा के पुरी शहर में खासे इंतजाम किए गए हैं। रथ यात्रा के दौरान दोनों तरफ खासी जगह रखी जाती है। इससे किसी भी आपातकाल की स्थिति में एंबुलेंस तुरंत आ सके। इसके अलावा भगदड़ की स्थिति न बने इसका भी पूरा ध्यान रखा जाता है।

रथ यात्रा के दौरान पुरी म्यूनिसिपल एरिया का बीमा कराया जाता है। यात्रा में अगर किसी हादसे में लोगों की मौत होती है तो उन्हें 5 लाख रुपए का मुआवजा मिलता है। व्यवस्था के लिए मंदिर के अंदर 1000 हजार से अधिक जवान तैनात हैं। इसके अलावा यात्रा के रूट पर और शहर के अन्य जरुरी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

कैंसर का पता चलते ही हिना खान को फिल्म से निकाला, बॉयफ्रेंड को लेकर भी आ रही खबरें

ये खबर भी पढ़िए...

दुनिया की पहली CNG BIKE Bajaj Freedom 125 लॉन्च, कमाल की हैं फैसिलिटी

Tags:
  • भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा
  • उड़ीसा
  • कृष्ण
  • जगन्नाथ रथ यात्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती