RBI CMS Portal Guide: बैंक से जुड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान कैसे पाएं, जानें स्टेप-बाय-स्टेप

Anjali Dwivedi | Nov 12, 2025, 19:14 IST
Share
RBI
RBI

बैंक ने ज्यादा पैसे काटे और शिकायत नहीं सुनी, तो RBI का CMS पोर्टल मदद करेगा। यह पोर्टल इंटीग्रेटेड ऑम्बुड्समैन स्कीम के तहत काम करता है। अगर 30 दिन बाद भी बैंक से जवाब न मिले, तो आप यहां शिकायत कर सकते हैं।

बैंक के अधिक पैसे काटे जाने पर, या अनधिकृत (unauthorized) डेबिट को वापस न करने पर, निराश न हों। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने इस समस्या के लिए एक आसान समाधान Complaint Management System (CMS) पोर्टल के रूप में दिया है। यह इंटीग्रेटेड ऑम्बुड्समैन स्कीम के तहत काम करता है। यह एक ही जगह सभी शिकायतों का निपटारा करता है।

RBI में शिकायत कब की जा सकती है?

सबसे पहले आपको अपने बैंक में शिकायत करनी होगी। यह एक फॉर्मल शिकायत होनी चाहिए। अगर 30 दिन बाद भी बैंक से कोई जवाब नहीं आया या जवाब संतोषजनक नहीं था। तब आप तुरंत RBI के CMS पोर्टल पर जाकर वहां अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। 30 दिन पूरे होने का इंतजार करना जरूरी है। जब तक बैंक खुद जल्दी से शिकायत बंद न कर दे।

पोर्टल पर कौन सी शिकायतें सुनी जाती हैं?

इस पोर्टल पर कई तरह की शिकायतें सुनी जाती हैं। जैसे गलत या ज्यादा बैंक चार्जेस की शिकायत। ATM, UPI या डिजिटल ट्रांजेक्शन फेल होना। पैसे ट्रांसफर में देरी या पैसा न मिलना। इसमें फेल ट्रांजेक्शन के बाद चार्जेस वापस न होना शामिल है। बिना बताए पैसे कटना या कोई फ्रॉड लोन। या डिपॉजिट सर्विस में कमी की शिकायत। लेकिन सिर्फ बैंक की पॉलिसी विवाद। या कॉन्ट्रैक्ट विवाद की शिकायत यहां नहीं चलेगी।

CMS पोर्टल पर शिकायत कैसे करें?

शिकायत ऑनलाइन होगी।

  • सबसे पहले cms.rbi.org.in पर जाएं।
  • अपनी कैटेगरी को सही से चुनें।
  • जैसे बैंक, NBFC या पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर।
  • अब अपने डिटेल्स को ध्यान से भरें।
  • समस्या को अच्छे से लिखकर बताएं।
  • सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करें।
  • जैसे स्क्रीनशॉट, ईमेल या कंप्लेंट रेफरेंस नंबर।
  • सबमिट करते ही आपको एक नंबर मिलेगा।
  • यह एक यूनिक कंप्लेंट रेफरेंस नंबर होगा।
  • जिससे आप अपनी शिकायत को ट्रैक कर सकते हैं।

RBI लोकपाल(Ombudsman) शिकायत कैसे हैंडल करता है?

शिकायत सबमिट होते ही RBI उसे Bankको भेजता है। बैंक को जवाब देने के लिए कहा जाता है। अगर बैंक का जवाब ठीक नहीं होता।

जवाब देर से आता है तो बैंकिंग लोकपालखुद केस अपने हाथ में लेता है। ज्यादातर मामलों में बैंक और ग्राहक के बीच मीडिएशन होता है।

ज्यादातर शिकायतें एक महीने के अंदर सुलझ जाती हैं। अगर ऑम्बुड्समैन आपके पक्ष में फैसला दे। तो लिखित में स्वीकार करने पर। बैंक को 30 दिन के अंदर मानना पड़ेगा।

अगर आप लोकपाल के फैसले से असहमत हैं, तो 30 दिन के अंदर अपील कर सकते हैं। अपील RBI अथॉरिटी में होती है। उसके बाद भी Consumer Court जाने का रास्ता खुला है। नहीं तो दूसरी कानूनी राहें भी खुली हैं।

यह तरीका पूरी तरह फ्री है

RBI का CMS पोर्टल पूरी तरह मुफ्त और ऑनलाइन है। यह हर बैंक कस्टमर के लिए आसान है। अपनी शिकायतों का रिकॉर्ड सही से रखें। सभी सबूतों को जरूर अपलोड करें। पोर्टल पर ट्रैक करना भी आसान है। बैंक ब्रांच के चक्कर लगाए बिना। आपका हक आसानी से मिल सकता है।

ये भी पढ़ें...

मुफ्त में मिलेगा मनोरजंन, बस फ्री डिश टीवी योजना में करें आवेदन

मिनटों में ऐसे चेक करें PM आवास योजना का स्टेटस, जानें आसान तरीका

India Top Demand Courses : इन कोर्स से कमाएंगे हर महीने लाखों रुपए

साइबर ठगी का एंड, अब RBI Sachet Portal करेगा आपकी मदद, जानें कैसे करें शिकायत

Tags:
  • RBI
  • बैंकिंग लोकपाल
  • Reserve Bank of India
  • भारतीय रिजर्व बैंक
  • UPI
  • कंज्यूमर कोर्ट
  • ATM
  • Bank
  • CMS
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच