साइबर ठगी का एंड, अब RBI Sachet Portal करेगा आपकी मदद, जानें कैसे करें शिकायत
Manya Jain | Nov 12, 2025, 11:50 IST
RBI Sachet Portal for cyber fraud know how to complaint utility
डिजिटल लेन-देन बढ़ने के साथ साइबर धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ रहे हैं। लोगों की डिजिटल सुरक्षा जागरूकता के लिए RBI ने "सचेत पोर्टल" लॉन्च किया है, जहां पीड़ित आसानी से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
आजकल डिजिटल लेन-देन में तेजी आई है। शॉपिंग से लेकर बिल पेमेंट तक, लगभग हर चीज अब डिजिटल तरीके से की जा रही है। हालांकि, डिजिटल पेमेंट्स के बढ़ते चलन के साथ-साथ वित्तीय धोखाधड़ी में भी वृद्धि हुई है।
साइबर अपराधी लोगों की डिजिटल साक्षरता और सुरक्षा जागरूकता की कमी का फायदा उठा रहे हैं, जिससे ऑनलाइन धोखाधड़ी और स्कैम्स बढ़ गए हैं।
इस समस्या से निपटने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सचेत पोर्टल लॉन्च किया है। जो वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए एक समर्पित प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।
सचेत पोर्टल एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जिसे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने वित्तीय धोखाधड़ी से निपटने के लिए शुरू किया है।
इस पोर्टल के जरिए लोग धोखाधड़ी निवेश, अवैध वित्तीय कंपनियों, गैरकानूनी चिट फंड्स और अन्य वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
अगर आपने किसी कंपनी द्वारा रिटर्न वाली धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं, तो आप इस पोर्टल के माध्यम से उसकी शिकायत कर सकते हैं।
आजकल जब ज़्यादातर काम डिजिटल पेमेंट से होते हैं, ऐसे में इस पोर्टल का काम है कि पैसों के लेन-देन में ग्राहकों की सुरक्षा हो।
यानी, अगर कोई धोखाधड़ी या गलत लेन-देन होता है, तो इस पोर्टल के ज़रिए आप सीधे संबंधित अधिकारियों तक अपनी शिकायत पहुँचा सकते हैं। इससे कार्रवाई जल्दी होती है और परेशानी कम होती है।
सचेत पोर्टल पर शिकायत दर्ज करना एक सरल प्रक्रिया है:
सचेत पोर्टल के अलावा, आप अन्य प्लेटफार्मों पर भी धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कर सकते हैं:
रेलवे ने तय की यात्रियों के सामान की वजन सीमा, इससे ज्यादा होने पर अब लगेगा जुर्माना, जानें क्या है नया नियम
भारतीय रेलवे ने बदले रिजर्वेशन के नियम, जानिए क्या है जनरल कैटेगरी के लिए बना नया सिस्टम
छठ-दीपावली पर रेलवे चलाएगा 12,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, रिटर्न टिकट पर 20% डिस्काउंट
RRB Group D Exam 2025: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की शेड्यूल जारी, कब से है शुरुआत?
साइबर अपराधी लोगों की डिजिटल साक्षरता और सुरक्षा जागरूकता की कमी का फायदा उठा रहे हैं, जिससे ऑनलाइन धोखाधड़ी और स्कैम्स बढ़ गए हैं।
इस समस्या से निपटने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सचेत पोर्टल लॉन्च किया है। जो वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए एक समर्पित प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।
RBI Sachet Portal क्या है?
इस पोर्टल के जरिए लोग धोखाधड़ी निवेश, अवैध वित्तीय कंपनियों, गैरकानूनी चिट फंड्स और अन्य वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
अगर आपने किसी कंपनी द्वारा रिटर्न वाली धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं, तो आप इस पोर्टल के माध्यम से उसकी शिकायत कर सकते हैं।
आजकल जब ज़्यादातर काम डिजिटल पेमेंट से होते हैं, ऐसे में इस पोर्टल का काम है कि पैसों के लेन-देन में ग्राहकों की सुरक्षा हो।
यानी, अगर कोई धोखाधड़ी या गलत लेन-देन होता है, तो इस पोर्टल के ज़रिए आप सीधे संबंधित अधिकारियों तक अपनी शिकायत पहुँचा सकते हैं। इससे कार्रवाई जल्दी होती है और परेशानी कम होती है।
Sachet Portal पर शिकायत कैसे दर्ज करें?
- वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, RBI Sachet Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- "File a Complaint" पर क्लिक करें: होमपेज पर "File a Complaint" टैब मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- शिकायत के विवरण प्रदान करें: यहां आपको धोखाधड़ी करने वाली कंपनी का नाम, निवेश योजना की जानकारी और अपने निवेश का विवरण प्रदान करना होगा।
- शिकायत की स्थिति ट्रैक करें: शिकायत दर्ज करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा, जिससे आप अपनी शिकायत की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।
अन्य प्लेटफार्मों पर भी शिकायत कर सकते हैं
- साइबर क्राइम टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: अगर आप साइबर धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो आप टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत कर सकते हैं।
- राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल: आप राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर भी धोखाधड़ी से संबंधित शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
- दूरसंचार विभाग का चक्षु पोर्टल: यदि आप दूरसंचार धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो आप दूरसंचार विभाग के चक्षु पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
रेलवे ने तय की यात्रियों के सामान की वजन सीमा, इससे ज्यादा होने पर अब लगेगा जुर्माना, जानें क्या है नया नियम
भारतीय रेलवे ने बदले रिजर्वेशन के नियम, जानिए क्या है जनरल कैटेगरी के लिए बना नया सिस्टम
छठ-दीपावली पर रेलवे चलाएगा 12,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, रिटर्न टिकट पर 20% डिस्काउंट
RRB Group D Exam 2025: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की शेड्यूल जारी, कब से है शुरुआत?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari