जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबे हैं कन्हैया : देवकीनंदन ठाकुर

Sandeep Kumar | Nov 02, 2024, 22:23 IST
Share
devkinandan
devkinandan

सनातन धर्म संसद की शुरुआत करते हुए देवकी नंदन ठाकुर ने हिंदू लड़कियों की शादी हिंदू परिवारों में ही हो, का कानून बनाने की भी मंच से मांग की। इसके साथ ही सनातन बोर्ड बनाने की भी मांग की है। अभी भी जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबे हैं कन्हैया...

दिल्ली में 16 नवंबर से धर्म संसद की शुरुआत हो गई है। इस दौरान सनातन धर्म संसद में देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि अभी भी कन्हैया जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबे हैं। अगर जमीर जिंदा है तो फिर अपने कन्हैया को लेकर मथुरा में भव्य मंदिर बनाओ। देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि सनातन बोर्ड की मांग के लिए देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों से मांग करेंगे।

धर्म संसद : देवकीनंदन बोले- सरकारी अधिकारियों को धर्म का कुछ नहीं पता

सनातन बोर्ड की मांग

Delhi Dharm Sansad : देशभर में वक्फ बोर्ड बिल को लेकर घमासान मचा है। इसी बीच कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने वक्फ बोर्ड की तर्ज पर देश में सनातन बोर्ड बनाने की मांग कर दी है। देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि देश में वक्फ बोर्ड रहेगा तो सनातन बोर्ड का भी निर्माण करना होगा। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ये कहते नजर आ रहे हैं कि सनातन बोर्ड के निर्माण की मांग करते नजर आ रहे है। इसके लिए उन्होंने कहा है कि आगामी 16 नवंबर को दिल्ली में धर्म संसद लगने जा रही है। जिसमें सभी सनातन धर्म को चाहने वाले तमाम नेता, धर्मावलंबी और धर्माचायों को बुलाया गया है। देवकीनंदन ठाकुर ने कहना धर्म संसद बुलाने का मकसद सिर्फ और सिर्फ वक्फ बोर्ड की तरह ही सनातन बोर्ड की स्थापना की जाए। उन्होंने हिंदुओं से दिल्ली में होने वाले धर्म संसद में पहुंचने का आह्वान किया है।

क्या है देवकीनंदन ठाकुर की मांग

कथावाचक देवकीनंदन ने सनातन बोर्ड की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि जितनी जमीन वक्फ बोर्ड ने हथियाकर रखी है, उतनी ही जमीन सनातन बोर्ड को भी देनी होगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि देश के संसद और एयरपोर्ट की जमीनें वक्फ बोर्ड की होने का दावा किया जा रहा है। हालात ऐसे रहे तो 10-12 साल बाद पूरे देश पर वक्फ बोर्ड अपना हक जताएगा। उन्होंने कहा कि सनातन बोर्ड के मुद्दे पर राजनीतिक पार्टियों को जवाब देना होगा और समर्थन करना होगा।

सनातन को मिटाने की साजिश, अंकिता-हसनैन की शादी पर बोले देवकीनंदन ठाकुर

देवकीनंदन के समर्थन में उतरे बृजभूषण

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की इस मांग को बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि देवकीनंदन ठाकुर की बात जायज है। सबका बन रहा है तो बनने दीजिए। हमें तो नहीं लगता कि इसमें कोई दिक्कत है। बता दें कि इससे पहले देश के कई साधु-संत भी सनातन बोर्ड बनाने की मांग उठा चुके हैं।

देवकीनंदन के बोल- हर हिंदू पांच-पांच बच्चे पैदा करे, तभी रहेंगे सुरक्षित

क्या है वक्फ बोर्ड

वक्फ बोर्ड एक इस्लामी कानून के तहत धार्मिक और धर्मार्थ कामों के लिए समर्पित संपत्तियों का प्रबंधन करने वाला एक कानूनी निकाय है। देश में 32 राज्य वक्फ़ बोर्ड और एक केंद्रीय वक्फ़ बोर्ड है। वक्फ बोर्ड, स्थानीय और राज्य स्तर पर होते हैं। एक बार वक्फ के रूप में नामित होने के बाद संपत्ति दान करने वाले व्यक्ति से अल्लाह को ट्रांसफर हो जाती है और यह अपरिवर्तनीय (जिस पर परिवर्तन ना किया जा सके )।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सनातन धर्म
  • वक्फ बोर्ड
  • धर्म संसद
  • जामा मस्जिद
  • देवकीनंदन ठाकुर
  • कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर
  • दिल्ली धर्म संसद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा