Asha Scholarship Yojana 2024: SBI आशा छात्रवृत्ति योजना की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक छात्र कर सकते हैं आवेदन
Raj Singh | Oct 04, 2024, 09:32 IST
the sootr
एसबीआई फाउंडेशन कक्षा 6 से पीजी तक के छात्रों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने और उनकी आर्थिक मदद करने के लिए छात्रवृत्ति दे रहा है। छात्र इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
एसबीआई फाउंडेशन ( SBI Foundation ) क्लास 6 से लेकर पीजी तक के छात्रों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने और उनकी आर्थिक मदद करने के लिए छात्रवृत्ति दे रहा है। एसबीआई फाउंडेशन भारतीय स्टेट बैंक की सीएसआर शाखा है। दरअसल, स्कॉलरशिप के लिए एसबीआई फाउंडेशन की ओर से एसबीआई आशा स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2024 (SBI ASHA Scholarship Yojana 2024 ) का नोटिफिकेशन जारी किया गया था, जिसकी अंतिम तिथि 1 अक्टूबर तय की गई थी। हालांकि, अब ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाकर 20 अक्टूबर 2024 तक कर दी गई है। छात्र https://www.sbifashascholarship.org/ जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आशा छात्रवृत्ति के तहत छात्रों को 15000 रुपए से लेकर 7 लाख 50 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। बता दें कि कक्षा 6 से 12वीं तक और स्नातक, स्नातकोत्तर, आईआईटी, आईआईएम के सभी पात्र छात्र आशा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के लिए पात्र माने जाते हैं। छात्रवृत्ति के लिए छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ये भी खबर पढ़िए... Scholarship Update : आधार व जाति प्रमाण पत्र में DOB सेम नहीं तो हो जाएं अलर्ट, नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति
छात्र 20 अक्टूबर 2024 की अंतिम तिथि तक एसबीआई आशा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। एसबीआईएफ आशा छात्रवृत्ति योजना 2024 ( SBIF ASHA Scholarship Yojana 2024 ) एसबीआई फाउंडेशन की शिक्षा शाखा, शिक्षण मिशन (आईएलएम) के तहत शुरू की गई एक पहल है। इस छात्रवृत्ति का मुख्य उद्देश्य भारत के गरीब परिवारों के मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता देकर प्रोत्साहित करना है ताकि उनकी शिक्षा सुनिश्चित हो सके।
15000 रुपए से लेकर 750000 रुपए तक की आर्थिक सहायता
ये भी खबर पढ़िए... Scholarship Update : आधार व जाति प्रमाण पत्र में DOB सेम नहीं तो हो जाएं अलर्ट, नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति
छात्रवृत्ति का क्या है उद्देश्य?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari