अरविंद केजरीवाल की नहीं बढ़ी जमानत, सुप्रीम कोर्ट के जज ने चीफ जस्टिस के पास जाने कहा
Shreya Nakade | May 28, 2024, 12:24 IST
अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत याचिका
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अब चीफ जस्टिस ही कोई राहत दे सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत अवधि बढ़ाने की याचिका पर जल्द सुनवाई से मना कर दिया है...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( arvind kejriwal ) को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिल रही है। कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत अवधि बढ़ाने की याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है। अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत ( arvind kejriwal intrim bail ) का मामला सुप्रीम कोर्ट में जज जेके महेश्वरी की बेंच के सामने पेश हुआ था। वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने मेडिकल ग्राउंड्स पर बेल की अवधि 7 दिन बढ़ाने की मांग रखी। जज ने कहा कि इस मामले में वे फैसला नहीं सुना सकते। इसके लिए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के पास जाएं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया था। उन पर दिल्ली शराब नीति घोटाला में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप थे। लोकसभा चुनाव प्रचार के चलते केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत देने की अपील की थी। कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए केजरीवाल को 10 मई को अंतरिम जमानत दे दी थी। कोर्ट ने उन्हें 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण तक जमानत दी थी। 2 जून को केजरीवाल को तिहाड़ जेल में सरेंडर करना है। अब अरविंद केजरीवाल की जमानत का समय बढ़ाने का निर्णय चीफ जस्टिस डी. वाय. चंद्रचूड़ के हाथों में होगा।
ये खबर भी पढ़िए...
अरविंद केजरीवाल ने कहा- मुझे सात दिन और बाहर रखो, याचिका लगाई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वास्थ्य कारणों से जमानत बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वे 51 दिन जेल में रहे थे। इस दौरान उनका 7 किलो वजन कम हुआ था। जेल से आने के बाद उन्होंने अपना हेल्थ चेकअप कराया। स्वास्थ्य जांच में सामने आया कि केजरीवाल का कीटोन लेवल काफी ऊंचा है। मैक्स के डॉक्टर उनकी लगातार जांच कर रहे हैं। केजरीवाल को PET-CT स्कैन कराने के लिए भी कहा गया है। केजरीवाल की अंतरिम जमानत 1 जून को खत्म हो जाएगी। इस कारण उन्होंने कोर्ट से अपनी जमानत 7 दिन और बढ़ाने की याचिका दायर की थी।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हेल्थ चेकअप के लिए जमानत बढ़ाने की मांग

thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari