पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर 5वीं बार बनीं मां, नवजात की नागरिकता पर उठे सवाल

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने ग्रेटर नोएडा में बेटी को जन्म दिया। यह उनकी 5वीं संतान और सचिन के साथ पहली संतान है। अब सवाल उठ रहा है कि बच्ची किस देश की नागरिक मानी जाएगी।

author-image
Rohit Sahu
New Update
seema haider  daughte
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

पब्जी से सचिन के प्यार में पड़ीं सीमा हैदर अपने 4 बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत आईं और यहीं रहने लगीं। अब सीमा ने ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। यह उनकी 5वीं संतान है, लेकिन सचिन के साथ उनकी पहली संतान है। सीमा हैदर की बच्ची की नागरिकता को लेकर लोग सोशल मीडिया पर सवाल करने लगे कि उसे किस देश की नागरिकता मिलेगी। आइए समझते हैं क्या कहता है भारत का कानून।

वकील बोले भारत की नागरिकता दिलाएंगे

सीमा हैदर का जन्म पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हुआ था। वह 2023 में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आई थीं। तब से वो ग्रेटर नोएडा में अपने प्रेमी सचिन के साथ रह रही हैं। सीमा के वकील ने बताया कि वे उनकी बेटी को भारतीय नागरिकता दिलाने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। लेकिन सीमा को अभी तक भारतीय नागरिकता नहीं मिली है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या उनकी बेटी को भारतीय नागरिकता मिल पाएगी?

सीमा की बेटी को मिलेगी नागरिकता

भारतीय नागरिकता अधिनियम, 1955 के अनुसार, भारत में जन्मे बच्चे को भारतीय नागरिकता तभी मिलती है जब उसके माता-पिता में से एक भारतीय नागरिक हो और दूसरा अवैध प्रवासी न हो। चूंकि सीमा हैदर ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था, इसलिए उनकी बेटी को भारतीय नागरिकता मिलने में कठिनाइयां आ सकती हैं। इसके लिए अब जरूरी है कि सीमा को भारतीय नागरिकता मिले।

यह भी पढ़ें: 'Golden visa' स्कीम, जानें किस देश में कितने रुपए में मिलती है नागरिकता

पब्जी से प्यार, फिर भारत तक सफर

सीमा और सचिन की प्रेम कहानी हमेशा चर्चा में रहती है, जो PUBG गेम के जरिए शुरू हुई थी। इस प्रेमी जोड़े ने कई चुनौतियों का सामना किया और एक नए जीवन की शुरुआत की। अब, उनकी बेटी के जन्म के साथ, उनकी कहानी में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जो उनकी खुशियों को और भी बढ़ा रहा है।

यह भी पढ़ें:सीमा हैदर-सचिन के प्यार पर बन रही फिल्म ''कराची टू नोएडा'' का थीम सॉन्ग ''चल पड़े हैं हम'' रिलीज, लाखों ने देखा VIDEO, जल्द आएगा टीजर

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

seema haider seema haider controversy सीमा हैदर सचिन प्रेम कहानी seema haider case भारत की नागरिकता Indian citizenship सीमा सचिन पर मुवी Seema Haider and Sachin सीमा हैदर मामला