EPFO Scheme : इस दिन से ATM से निकलेगा PF का पैसा, सरकार ने किया ऐलान
Sourabh Bhatnagar | Updated:
thesootr
EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) के सब्सक्राइबर्स के लिए एक जरूरी बदलाव होने जा रहा है। नए साल की शुरुआत से पीएफ खाताधारक अपने पीएफ का पैसा सीधे ATM से निकाल सकेंगे।
EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) के सब्सक्राइबर्स के लिए एक जरूरी बदलाव होने जा रहा है। नए साल की शुरुआत से पीएफ खाताधारक अपने पीएफ का पैसा सीधे ATM से निकाल सकेंगे। श्रम सचिव सुमिता डावरा ने बुधवार को इस नई सुविधा की घोषणा की। श्रम मंत्रालय वर्तमान में अपने आईटी सिस्टम्स को अपग्रेड कर रहा है ताकि देश की बड़ी वर्कफोर्स को बेहतर सेवाएं दी जा सकें।
श्रम सचिव ने कहा, हम क्लेम्स को तेजी से सेटल कर रहे हैं और चीजों को सरल बना रहे हैं। अब पीएफ क्लेम करने वाला व्यक्ति सीधे एटीएम से पैसा निकाल सकेगा। इससे न केवल प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि मानवीय हस्तक्षेप भी कम होगा।
https://www.epfindia.gov.in
श्रम सचिव ने एएनआई से बातचीत में कहा, हमारे सिस्टम्स लगातार अपग्रेड हो रहे हैं। हर 2-3 महीने में नई सुविधाएं और सुधार देखने को मिल रहे हैं। जनवरी 2025 से ईपीएफओ में आईटी 2.1 वर्जन लागू होगा, जिससे सेवाओं में बड़ा बदलाव आएगा। हमारा लक्ष्य ईपीएफओ के आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को बैंकिंग सिस्टम के समान स्तर तक लाना है।
गौरतलब है कि ईपीएफओ के पास वर्तमान में लगभग 7 करोड़ सक्रिय कंट्रीब्यूटर्स हैं। यह कदम ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा देने और प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए उठाया गया है।
गीग वर्कर्स और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए भी श्रम मंत्रालय बड़ी योजनाएं बना रहा है। श्रम सचिव ने कहा कि गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा लाभ देने की प्रक्रिया उन्नत चरण में है। इन योजनाओं में मेडिकल हेल्थ कवरेज, पीएफ और विकलांगता के मामलों में वित्तीय सहायता शामिल हो सकती है।
देश में रोजगार के क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। श्रम सचिव ने बताया कि 2017 में जहां बेरोजगारी दर 6 प्रतिशत थी, अब यह घटकर 3.2 प्रतिशत रह गई है। इसके अलावा, श्रम शक्ति भागीदारी दर और कार्यरत लोगों का अनुपात भी बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा, वर्कफोर्स का हिस्सा बढ़ रहा है और वर्कर पार्टिसिपेशन रेश्यो अब 58 प्रतिशत तक पहुंच गया है। यह दर्शाता है कि अधिक लोग अब कार्यरत हैं।
श्रम सचिव ने कहा, हम क्लेम्स को तेजी से सेटल कर रहे हैं और चीजों को सरल बना रहे हैं। अब पीएफ क्लेम करने वाला व्यक्ति सीधे एटीएम से पैसा निकाल सकेगा। इससे न केवल प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि मानवीय हस्तक्षेप भी कम होगा।
कौन निकाल सकेगा ATM से पैसा?
आईटी सिस्टम 2.1 वर्जन से आएगा बड़ा बदलाव
गौरतलब है कि ईपीएफओ के पास वर्तमान में लगभग 7 करोड़ सक्रिय कंट्रीब्यूटर्स हैं। यह कदम ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा देने और प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए उठाया गया है।
गिग वर्कर्स के लिए नई योजनाएं
बेरोजगारी दर में गिरावट
उन्होंने कहा, वर्कफोर्स का हिस्सा बढ़ रहा है और वर्कर पार्टिसिपेशन रेश्यो अब 58 प्रतिशत तक पहुंच गया है। यह दर्शाता है कि अधिक लोग अब कार्यरत हैं।
FAQ
- एटीएम से पीएफ की रकम कब से निकाली जा सकेगी?
जनवरी 2025 से यह सुविधा उपलब्ध होगी। - एटीएम से निकासी के लिए क्या शर्तें हैं?
केवल वही पैसा निकाला जा सकेगा, जिसके लिए कर्मचारी ने आंशिक निकासी का क्लेम फाइल किया हो। - पीएफ निकालने के लिए आवेदन कहां किया जा सकता है?
ईपीएफओ की वेबसाइट या उमंग ऐप के माध्यम से। - गीग वर्कर्स को क्या फायदे मिलेंगे?
मेडिकल हेल्थ कवरेज, पीएफ और विकलांगता के मामले में वित्तीय सहायता।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार
By VINAY VERMA
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती
By VINAY VERMA
डॉक्टर बनने का आखिरी मौका! BAMS-BHMS में एडमिशन के लिए 29 नवंबर को स्ट्रे वैकेंसी राउंड, जानें पूरी प्रक्रिया
By VINAY VERMA
इंदौर में कृष्णबाग के पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए बिल्डर को 100 करोड़ का लाभ पहुंचाने के आरोप
By Sanjay Gupta
छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान
By The Sootr
नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अब नहीं वसूली जा सकेगी अतिरिक्त ट्यूशन फीस, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का आरोप
By Neel Tiwari
Rajasthan Top News: राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता
By Ashish Bhardwaj