भगवान राम की अकबर से तुलना करने वाली शुभ्रा रंजन विवादों में घिरीं , अब मांग रहीं माफी

Sandeep Kumar | Jul 28, 2024, 23:52 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-28T233745.850
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-28T233745.850

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करवाने वाली शिक्षिका शुभ्रा रंजन विवादों में घिर गई हैं। कोचिंग में बच्चों को पढ़ाते समय उन्होंने भगवान राम की तुलना मुगल शासक अकबर से कर दी है। इसका वीडियो सामने आने के बाद विवाद शुरू हो गया....

सिविल सेवा परीक्षा की दुनिया में जानी-मानी हस्ती शुभ्रा रंजन विवादों में घिर गई हैं। क्लास में बच्चों को पढ़ाते हुए शुभ्रा रंजन ने भगवान राम की तुलना मुगल शासक अकबर से कर दी। शुभ्रा रंजन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऐसे में कई लोगों ने शुभ्रा की आलोचना शुरू कर दी। वहीं अब शुभ्रा रंजन ने भी स्टेटमेंट जारी करते हुए मामले पर सफाई पेश की है। तो आइए जानते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है?

मामले ने पकड़ा तूल

यह मामला तब और गरम हो गया जब एक एक्स यूजर ने कहा कि उसने इसके लिए साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें शुभ्रा रंजन पर ईशनिंदा और हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। एक अन्य एक्स उपयोगकर्ता ने शुभ्रा रंजन की आलोचना करते हुए उन पर भगवान राम की तुलना अकबर से करके यूपीएससी उम्मीदवारों के दिमाग को भ्रष्ट करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश : कॉलेजों में पढ़ाने वाले अतिथि विद्वान बोले, वादा करके भूल गई सरकार

शुभ्रा रंजन ने मांगी माफी

शुभ्रा रंजन ने अपने बयान में कहा, मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो मैं माफी मांगती हूं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस वीडियो पर चर्चा हो रही है, वह उनके बड़े लेक्चर का एक छोटा सा हिस्सा मात्र है। उन्होंने कहा, पूरा वीडियो लेक्चर देखने से आप समझ सकते हैं कि मेरा इरादा यह बताना था कि प्रभु श्रीराम का राज्य एक आदर्श राज्य था।



शुभ्रा रंजन कौन हैं ?

शुभ्रा रंजन का नाम UPSC के मशहूर शिक्षकों में शुमार है। वो Shubhra Ranjan IAS कोचिंग सेंटर की फाउंडर हैं। उत्तर प्रदेश के सीतापुर से ताल्लुक रखने वाली शुभ्रा रंजन दिल्ली विश्वविद्यालय की टॉपर रही हैं। बेशक उन्होंने कभी सिविल सेवा की परीक्षा नहीं दी। मगर शुभ्रा रंजन के मार्गदर्शन में देश को कई काबिल अफसर मिले हैं। 2015 में UPSC की टॉपर टीना डाबी को भी शुभ्रा रंजन ने ही पढ़ाया था। वहीं 2022 की टॉपर इशिता ने भी शुभ्रा से पॉलिटिकल साइंस की शिक्षा ली थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • शुभ्रा रंजन
  • शुभ्रा रंजन ने मांगी माफी
  • भगवान राम की तुलना अकबर से
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा