/sootr/media/media_files/2026/01/26/gallantry-award-2026-01-26-10-35-55.jpg)
News in Short
- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कारों की घोषणा की गई।
- ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र दिए गए।
- शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण रिसर्च की।
- गैलेंट्री अवॉर्ड और 131 पद्म पुरस्कारों की भी घोषणा हुई।
- पद्म पुरस्कारों में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।
News in Detail
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कार की घोषणा हुई। भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुंभाशु शुक्ला को अशोक चक्र दिया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 70 कर्मियों को वीरता पुरस्कार देने की मंजूरी दी। इसमें छह मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कारों में एक अशोक चक्र, तीन कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र, 44 सेना मेडल, छह नौ सेना मेडल और दो वायु सेना मेडल हैं।
गणतंत्र दिवस से पहले विस्फोटक सामग्री का जखीरा किया जब्त, आरोपी हुआ गिरफ्तार
शुभांशु शुक्ला को 'अशोक चक्र'
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को 'अशोक चक्र' मिलेगा। यह देश का सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है। शुभांशु शुक्ला ने एक्सिओम-4 मिशन में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा की थी। उन्होंने 2025 में उड़ान भरी थी। विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद वे दूसरे अंतरिक्ष यात्री हैं। उन्हें असाधारण साहस, त्वरित निर्णय और कर्तव्यनिष्ठा के लिए यह सम्मान मिला।
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अपनी स्पेस यात्रा के दौरान कई रिसर्च की। उन्होंने अंतरिक्ष में मेथी और मूंग की खेती की। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह यात्रा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी। यह दिखाएगी कि यदि हृदय में श्रद्धा और कर्म में शक्ति हो, तो आकाश भी हमारी सीमा नहीं रहता।
बस्तर के 41 नक्सल मुक्त गांवों में पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा, आजादी के बाद पहला मौका
गैलेंट्री अवॉर्ड की पूरी लिस्ट…
इनको कीर्ति चक्र
असम राइफल्स के अर्शदीप सिंह, डोलेश्वर सुब्बा और एयरफोर्स के प्रशांत बालकृष्णन नायर को कीर्ति चक्र मिलेगा। हर साल सुरक्षा में योगदान देने वाले सैन्यकर्मियों को गैलेंट्री अवॉर्ड मिलता है। इन अधिकारियों ने विभिन्न समयों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
कौन हैं ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर
कीर्ति चक्र से सम्मानित भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर एक प्रतिष्ठित फाइटर टेस्ट पायलट हैं। उन्हें गगनयान मिशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक चुना गया। उनके पास 3,000 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है। वह एक्सिओम-4 मिशन के बैकअप सदस्य भी थे। प्रशांत 2019 से गगनयान कार्यक्रम में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्हें 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर' प्राप्त है। उन्हें 19 दिसंबर, 1998 को वायुसेना में कमीशन मिला था।
आदिवासी से खुद की जमीन पर कराया धोखा, पुलिस और विधायक के गठजोड़ की आशंका
लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के. को शौर्य चक्र
नौसेना लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए. और लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के. को शौर्य चक्र मिलेगा। इन युवा महिला अधिकारियों ने आईएनएसवी तरिणी पर सवार होकर नविका सागर परिक्रमा पूरी की। यह अभियान 2 अक्टूबर 2024 से 29 मई 2025 तक चला। दोनों अधिकारियों ने द्वि-हस्त संचालित नौकायन द्वारा विश्व की परिक्रमा कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
उज्जैन में सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा, शिप्रा तट से प्रदेशवासियों को किया संबोधित
गैलेंट्री अवॉर्ड और पद्म पुरस्कारों की घोषणा
गैलेंट्री अवॉर्ड (Gallantry Award ) और पद्म पुरस्कार की घोषणा 25 जनवरी 2026 को की गई। राष्ट्रपति ने 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों की स्वीकृति दी है। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं। सूची में 6 विदेशी/NRI/PIO/OIC श्रेणी के व्यक्ति और 16 मरणोपरांत पुरस्कार प्राप्तकर्ता भी हैं।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us