मेडिकल साइंस की नई खोज, 5 या 6 नहीं, शरीर में छिपे हैं पूरे 33 सेंस ऑर्गेन

Kaushiki | Jul 15, 2026, 11:50 IST
Share
sixth sense interoception
sixth sense interoception

वैज्ञानिकों ने इंसानी शरीर में एक अनोखी छठी इंद्रीय खोजी है। इसे विज्ञान की भाषा में इंटरोसेप्शन कहते हैं। यह इंद्रीय हमारे दिमाग को शरीर के अंदरूनी बदलावों की पल-पल की जानकारी देती है। यह हमारे अच्छे मूड और मानसिक सेहत के लिए बहुत जरूरी है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • वैज्ञानिकों ने इंसानी शरीर में एक इनविजिबल छठी इंद्रीय (सिक्स्थ सेंस) का पता लगाया है।
  • इस अनोखे अंदरूनी सेंस को साइंस की भाषा में Interoception कहते हैं।
  • ये सिस्टम दिमाग को शरीर के हर अंदरूनी बदलाव का अपडेट देता है।
  • कमजोर इंटरोसेप्शन से लोगों में ईटिंग डिसऑर्डर और एंग्जायटी बढ़ जाती है।
  • महिलाओं और पुरुषों में इस अंदरूनी इशारे को समझने की क्षमता अलग होती है।
Tiny new organ has been discovered in the human body - इंसानी शरीर में खोजा  गया नया अंग, जानें क्या करता है काम? - News18 हिंदी
Tiny new organ has been discovered in the human body - इंसानी शरीर में खोजा गया नया अंग, जानें क्या करता है काम? - News18 हिंदी


क्या होती है इंसानी शरीर की छठी इंद्रीय

क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर के अंदर एक सीक्रेट सिग्नल सिस्टम काम करता है? हम सब बचपन से सिर्फ 5 सेंस ऑर्गन्स (आंख, कान, नाक, जीभ, त्वचा) के बारे में ही पढ़ते आ रहे हैं। लेकिन, साइंस की नई रिसर्च ने एक बड़ा खुलासा किया है। इंसानी शरीर में एक इनविजिबल सिक्स्थ सेंस भी मौजूद है।

इसे साइंटिस्ट्स इंटरोसेप्शन (Interoception) कह रहे हैं। आसान शब्दों में कहें तो, ये हमारे बॉडी और माइंड के बीच मजबूत कनेक्शन है। हालांकि, हमारी मानसिक सेहत की असली चाबी इसी के पास है। ये हमारे पूरे मूड और खुशियों को कंट्रोल करती है। आइए इसे डिटेल से समझें...

7640176a-b25
7640176a-b25


क्या है इंटरोसेप्शन का पूरा साइंस

विज्ञान की दुनिया में इसे इंटरोसेप्शन नाम दिया गया है। आप इसे शरीर का अंदरूनी मोबाइल नेटवर्क कह सकते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन की रिसर्चर जेनिफर मर्फी ने इस पर रिसर्च की है। उनके साथ रिसर्चर फ्रेया ने भी इस पर काम किया है।

उनके मुताबिक ये सेंस दिमाग को पल-पल की खबर देती है। ये कोई जादू नहीं, बल्कि हमारे शरीर का 'अंदरूनी मोबाइल नेटवर्क' है। ये सीधे हमारी मेंटल हेल्थ और खुशियों को कंट्रोल करता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, ये सेंस हमारे दिमाग को पल-पल की इनर अपडेट्स देता है। ये बताती है कि शरीर के अंदर क्या चल रहा है।

जैसे दिल की धड़कन तेज होना या सांसें भारी होना। भूख, प्यास, शरीर का तापमान और दिल की धड़कन जैसे संकेत यही सेंस दिमाग तक पहुंचाती है। अगर ये इंटरनल नेटवर्क कमजोर हो जाए, तो एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

59718a1a-8bc
59718a1a-8bc


पेट और दिमाग का गहरा कनेक्शन

जब पेट में मरोड़ उठती है, तो दिमाग तुरंत अलर्ट हो जाता है। मांसपेशियों में खिंचाव होने पर भी यह सिस्टम तुरंत सिग्नल भेजता है। इससे दिमाग समझ जाता है कि अंदर सब ठीक है या नहीं।

बहुत से लोगों को भूख लगते ही भयंकर गुस्सा आने लगता है। कुछ लोगों का मूड अचानक बहुत ज्यादा खराब हो जाता है। इसे अंग्रेजी की आम बोलचाल में हैंग्री होना कहते हैं।

जर्मनी में हुआ ये साइंटिफिक रिसर्च

जर्मनी में हाल ही में एक नया साइंटिफिक रिसर्च हुआ है। इस शोध में कुछ दिलचस्प बातें सामने आई हैं। जिन लोगों की ये छठी इंद्रीय बहुत मजबूत होती है, वे लोग भूख लगने पर भी कभी चिड़चिड़े नहीं होते।

उनका दिमाग शरीर के इन सिग्नलों को आराम से संभाल लेता है। ऐसे लोग हर मुश्किल परिस्थिति में बिल्कुल शांत बने रहते हैं। उनका बॉडी और माइंड का कनेक्शन बहुत मजबूत होता है।

896831bc-491
896831bc-491


तालमेल कमजोर होने से बढ़ती है बीमारी

रिसर्चर्स के मुताबिक, इस अंदरूनी समझ का असर खान-पान पर पड़ता है। इसकी कमी से वजन बढ़ने के डर जैसी बीमारियां होती हैं। लोग डर के मारे खाना-पीना तक पूरी तरह छोड़ देते हैं।

अमेरिका की UCLA यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने भी रिसर्च (human body) की है। बीमारी से ठीक होने के बाद भी मरीज का तालमेल कमजोर रहता है। उनके पेट और दिमाग का आपसी तालमेल ठीक नहीं हो पाता।

सिर्फ वजन ठीक होना पूरा पक्का इलाज नहीं

मरीज कई बार पेट के सिग्नलों को सही महसूस नहीं कर पाते। Scienceडॉक्टरों का कहना है कि सिर्फ वजन ठीक होना इलाज नहीं है। दिमाग और शरीर के बीच इस बिगड़े रिश्ते को सुधारना जरूरी है।

तभी कोई भी मरीज पूरी तरह से सेहतमंद हो पाता है। इसके लिए इंटरनल सिग्नलों को समझना बहुत जरूरी माना गया है। इसके बिना कोई भी मेडिकल रिकवरी बिल्कुल अधूरी रहती है।

महिलाओं और पुरुषों में क्षमता क्यों होती है अलग

वैज्ञानिकों ने करीब 93 बेहतरीन रिसर्च का डीप रिसर्च किया है। इसके बाद डॉक्टरों ने एक बहुत ही अनोखा अंतर पाया है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ये कैपेसिटी थोड़ी अलग होती है।

महिलाएं दिल और शरीर के इन इंटरनल सिग्नल्स को अलग समझती हैं। यही वजह है कि महिलाओं में उदासी ज्यादा दिखती है। उनमें एंग्जायटी की समस्या भी पुरुषों से ज्यादा देखने को मिलती है।

क्या इंसानी शरीर में कुल 33 सेंस होते हैं

हालांकि, कुछ मॉडर्न साइंटिस्ट एक और नया दावा भी करते हैं। उनके मुताबिक, इंसान के पास सिर्फ पांच या छह इंद्रियां नहीं हैं। इंसानी शरीर में बल्कि कुल 33 तक अलग-अलग सेंस हो सकते हैं।

इस बड़े विश्लेषण से साफ पता चलता है कि शरीर बातचीत करता है। हमारा शरीर लगातार हमसे इंटरनल कन्वर्सेशन (mental health) करता रहता है। इन इंटरनल कन्वर्सेशन को समझना फ्यूचर के लिए बहुत जरूरी है।

फ्यूचर में मेन्टल इलनेस का होगा बेहतर इलाज

इन सिग्नलों को समझने से इलाज का नया रास्ता खुलेगा। फ्यूचर में मेन्टल इलनेस का बहुत बेहतर इलाज हो सकेगा। ये खोज मेडिकल साइंस के फिल्ड में बड़ी क्रांति ला सकती है।

जिस छठी इंद्रीय को अब तक सिर्फ रहस्य माना जाता था। वही अब हमारी सेहत की सबसे जरूरी गार्ड साबित हुई है। ये हमारे शरीर को अंदर से पूरी तरह सुरक्षित रखती है।

Reference Links:

london.ac.uk (University of London Researchers)
ucla.edu (UCLA University Study)

FAQ

  1. विज्ञान की भाषा में इंसानी शरीर की छठी इंद्रीय या सिक्स्थ सेंस क्या है?
    विज्ञान की भाषा में इसे इंटरोसेप्शन कहा जाता है। यह हमारे शरीर का एक अंदरूनी नेटवर्क है, जो दिल की धड़कन, सांसों की गति और पेट के सिग्नलों को सीधे हमारे दिमाग तक पल-पल पहुंचाता रहता है।
  2. कमजोर इंटरोसेप्शन का हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है?
    जब दिमाग और शरीर का आपसी तालमेल कमजोर होता है, तो एंग्जायटी, उदासी और खान-पान से जुड़ी गंभीर मानसिक बीमारियां बढ़ने लगती हैं। मरीज भूख और पेट के सही सिग्नलों को ठीक से महसूस नहीं कर पाता है।
  3. क्या महिलाओं और पुरुषों में इस छठी इंद्रीय की क्षमता अलग होती है?
    हां, वैज्ञानिकों की रिसर्च के अनुसार पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में इन अंदरूनी सिग्नलों को समझने की क्षमता अलग होती है। इसी वजह से महिलाओं में चिंता और उदासी की समस्या थोड़ी ज्यादा दिखती है।
ये खबरें भी पढ़ें...

AIIMS Research: अब नैनो तकनीक से होगा ब्रेस्ट और लिवर कैंसर का सटीक इलाज

Google Research Fellowship से AI और पब्लिक पॉलिसी में करियर बनाने का चांस, करें आवेदन

वैज्ञानिक बनने का सपना? BARC Research fellowship में करें अप्लाई, ५० हजार तक स्टाइपेंड

मोटापा कम करेगा खाना का सही तरीका, सिर्फ 10 मिनिट काफी नहीं, रिसर्च में खुलासा

Tags:
  • mental health
  • मानसिक स्वास्थ्य
  • London
  • Science
  • human body
  • हेल्थ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान