Google Research Fellowship से AI और पब्लिक पॉलिसी में करियर बनाने का चांस, करें आवेदन

Kaushiki | Apr 28, 2026, 13:07 IST
Share
Google Research Fellowship
Google Research Fellowship

गूगल AI पॉलिसी रिसर्च फेलोशिप 2026 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। यह 2 महीने का फ्री वर्चुअल प्रोग्राम है। इसमें छात्रों को इंटरनेशनल सर्टिफिकेट मिलेगा।

Fellowship Program:क्या आप फ्यूचर टेक्नोलॉजी और कानून में इंटरेस्ट रखते हैं? तो गूगल आपके लिए एक बहुत ही शानदार मौका लेकर आया है। Google AI Policy Research Fellowship 2026 एक खास प्रोग्राम है।

ये पूरी तरह से ऑनलाइन और बिल्कुल फ्री प्रोग्राम है। इसमें आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सरकारी नीतियों के बारे में सिखाया जाएगा। ये उन छात्रों के लिए है जो एआई गवर्नेंस में करियर बनाना चाहते हैं।

फेलोशिप का मेन पर्पस

इस गूगल करियर फेलोशिप का मकसद AI और कानून को जोड़ना है। इसमें टेक्नोलॉजी, गवर्नेंस और समाज के बीच की दूरी को घटाया जाएगा। ये प्रोग्राम कुल 8 हफ्तों यानी 2 महीनों का होगा। इसे तीन अलग-अलग फेज में बांटा गया है।

पहले फेज में आपको AI policy की बेसिक जानकारी मिलेगी। दूसरे फेज में आपको एक्सपर्ट्स की देखरेख में रिसर्च करनी होगी। अंतिम फेज में आपको अपना रिसर्च पेपर जमा करना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन

  • इस फेलोशिप में भारत और दक्षिण एशिया के सभी छात्र इसमें भाग ले सकते हैं।
  • इसमें ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट छात्र आवेदन कर सकते हैं।
  • इसके अलावा फैकल्टी और प्रोफेशनल लोग भी जुड़ सकते हैं।
  • इसमें किसी पुराने रिसर्च अनुभव की जरूरत बिल्कुल नहीं है।
  • आपको बस सौ शब्दों का अच्छा SOP लिखना होगा।

रिसर्च के मेन टॉपिक

फेलोशिप में आप कई जरूरी विषयों पर रिसर्च करेंगे। इसमें जिम्मेदार एआई विकास और डेटा प्रोटेक्शन शामिल हैं। आप एआई और ह्यूमन राइट्स जैसे विषयों को भी चुन सकते हैं।

स्वास्थ्य और शिक्षा में एआई के उपयोग पर भी रिसर्च होगी। इसमें फेक न्यूज और डीपफेक जैसे मुद्दों को भी पढ़ाया जाएगा। ये विषय आज के समय में बहुत ही ज्यादा डिमांड में हैं।

गूगल फेलोशिप के फायदे

गूगल प्रोग्राम पूरा करने पर आपको एक इंटरनेशनल सर्टिफिकेट मिलेगा। ये सर्टिफिकेट Google for Education द्वारा जारी किया जाएगा। सबसे अच्छे तीन फेलो को मेरिट सम्मान दिया जाएगा।

आपके रिसर्च पेपर को एक इंटरनेशनल बुक में छापा जाएगा। आपको दुनियाभर के पॉलिसी एक्सपर्ट्स के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। इसके अलावा बेहतरीन काम करने वालों को सिफारिश पत्र (Letter of Recommendation) मिलेगा।

आवेदन कैसे करें

  • आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 रखी गई है।
  • आपको ऑनलाइन गूगल फॉर्म के जरिए अपना आवेदन भेजना होगा।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को 3 मई को ईमेल मिलेगा।
  • यह फेलोशिप प्रोग्राम 18 मई 2026 से शुरू हो जाएगा।
  • हर हफ्ते आपको सिर्फ 8 से 10 घंटे देने होंगे।
  • इसमें कोई भी आवेदन फीस या कोर्स फीस नहीं ली जाएगी।
  • यह पूरी तरह से मुफ्त और ज्ञान से भरा प्रोग्राम है।

यहां करें अप्लाई

ये खबरें भी पढ़ें....

Google PhD Fellowship में छात्रों को रिसर्च के लिए मिलेंगे 47 लाख रुपए, 30 अप्रैल तक करें अप्लाई

आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ाएंगे 9 बेहतरीन Google Chrome Extension, जानें कैसे

रास्ता भटकने का डर खत्म, Google Map में आया जेमिनी AI, अब सब दिखेगा 3D में

क्या आप भी घर बैठे टेक एक्सपर्ट बनना चाहते हैं, तो Google Free Course में करें अप्लाई

Tags:
  • AI
  • Google
  • internship
  • गूगल
  • Fellowship Program
  • गूगल करियर
  • fellowship
  • Internship 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google