Google PhD Fellowship में छात्रों को रिसर्च के लिए मिलेंगे 47 लाख रुपए, 30 अप्रैल तक करें अप्लाई

Kaushiki | Apr 01, 2026, 11:10 IST
Share
Google PhD Fellowship
Google PhD Fellowship

गूगल पीएचडी फेलोशिप 2026 के तहत भारतीय छात्रों को इतने लाख रुपए मिलेंगे। आवेदन 30 अप्रैल तक यूनिवर्सिटी नॉमिनेशन के जरिए होंगे। यह कंप्यूटर साइंस रिसर्च के लिए है।

Google PhD Fellowship: अगर आप कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में रिसर्च कर रहे हैं, तो गूगल आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। गूगल पीएचडी फेलोशिप 2026 (Google PhD Fellowship 2026) की घोषणा हो चुकी है।

ये उन होनहार भारतीय छात्रों को पूरे 47.4 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद देगी। ये प्रोग्राम उन स्टूडेंट्स के लिए है जो AI, मशीन लर्निंग और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी फ्यूचरिस्टिक तकनीक पर काम करना चाहते हैं।

इस फेलोशिप का मकसद रिसर्चर्स को बिना किसी आर्थिक तंगी के दुनिया बदलने वाले आइडियाज पर फोकस करने का मौका देना है। आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 तय की गई है। अगर आप भी तकनीक में कुछ नया करना चाहते हैं, तो तैयार हो जाइए।

कौन-कौन से विषय हैं शामिल

  • गूगल ने रिसर्च के लिए 11 स्पेशल एरियाज को चुना है।
  • इसमें कंप्यूटर आर्किटेक्चर और एल्गोरिदम जैसे विषय शामिल हैं।
  • मशीन लर्निंग और प्राइवेसी सिक्योरिटी पर भी फोकस है।
  • क्लाउड कंप्यूटिंग और क्वांटम कंप्यूटिंग वाले भी आवेदन कर सकते हैं।
  • हेल्थ रिसर्च और मोबाइल कंप्यूटिंग के छात्रों को भी मौका मिलेगा।

यूनिवर्सिटी के जरिए ही होगा चयन

  • आप इस फेलोशिप (Fellowship Program) के लिए सीधे आवेदन नहीं कर सकते।
  • इसके लिए आपकी यूनिवर्सिटी का नॉमिनेशन बहुत जरूरी है।
  • हर यूनिवर्सिटी सिर्फ 3 सबसे काबिल छात्रों को ही भेज सकती है।
  • इसलिए आपको अपने डिपार्टमेंट से तुरंत संपर्क करना चाहिए।
  • आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 तय की गई है।

सिलेक्शन का तरीका

  • सिलेक्शन आपके रिसर्च प्रपोजल और पुराने रिकॉर्ड पर होगा।
  • आपको अपना CV और 3 पेज का रिसर्च प्रपोजल देना होगा।
  • ग्रेजुएशन की सारी मार्कशीट भी एक PDF फाइल में लगाएं।
  • आपके पास दो से तीन रिकमेंडेशन लेटर भी होने चाहिए।
  • सिलेक्शन की घोषणा 31 अक्टूबर तक कर दी जाएगी।

गूगल पीएचडी फेलोशिप में आवेदन कैसे करें

  • गूगल (Google) फेलोशिप के लिए आपका पीएचडी में होना जरूरी है।
  • गूगल करियरआप फुल टाइम पीएचडी कर रहे होने चाहिए।
  • गूगल के कर्मचारी या उनके रिश्तेदार इसमें हिस्सा नहीं ले सकते।
  • इंडस्ट्री से स्पॉन्सर्ड छात्र भी इसके लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।
  • आपका रिसर्च प्रपोजल गूगल के AI प्रिंसिपल्स पर बेस्ड होना चाहिए।
  • phdfellowship@google.com पर ईमिल कर सकते हैं।

इस फेलोशिप में कितना पैसा मिलेगा

ये फेलोशिप प्रोग्राम दो अलग-अलग कैटेगरी में दी जा रही है। शुरुआती दौर के छात्रों को 4 साल तक फंड मिलेगा। उन्हें कुल 47.42 लाख रुपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा। जो छात्र आखिरी साल में हैं, उन्हें 1 साल का फंड मिलेगा। उन्हें लगभग 9.48 लाख रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी।

ध्यान रखें कि ये कोई जॉब ऑफर नहीं है। फेलोशिप मिलने का मतलब गूगल में नौकरी मिलना नहीं होता। हालांकि, आप बाद में अलग से नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ये फंड सीधे आपकी यूनिवर्सिटी के बैंक खाते में भेजा जाएगा। विवि इसमें से अपना कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं काट सकती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

PM Internship Scheme में अब हर महीने इतना मिलेगा स्टाइपेंड, आज ही भरें फॉर्म

इंटर्नशिप में काम के साथ होगी कमाई, करना होगा PM Internship Yojna में आवेदन

Internship Importance: जॉब से पहले चाहिए प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस, तो इंटर्नशिप करना है जरूरी

क्या आप भी घर बैठे टेक एक्सपर्ट बनना चाहते हैं, तो Google Free Course में करें अप्लाई

Tags:
  • गूगल
  • Fellowship Program
  • फेलोशिप प्रोग्राम
  • गूगल (Google)
  • गूगल करियर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान