इस गाय को देख वैज्ञानिक भी हैरान, जानें क्या है गायों की आइंस्टाइन वेरोनिका में खास

Manya Jain | Feb 16, 2026, 18:02 IST
Share
smart cow veronica tool use discovery
smart cow veronica tool use discovery

ऑस्ट्रिया की 13 साल की गाय वेरोनिका ने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। दुनिया भर में वेरोनिका की बुद्धिमत्ता की चर्चा हो रही है। जानें क्या है पूरा मामला

गायों को हम अक्सर बहुत सीधा और शांत पशु मानते हैं, लेकिन ऑस्ट्रिया की एक गाय ने सबको हैरान कर दिया है। इस 13 साल की गाय का नाम वेरोनिका है। वैज्ञानिकों ने इसमें फ्लेक्सिबल टूल यूज' (Flexible Tool Use) इस्तेमाल करने की समझ (historical claims) देखी है।

यह गाय बहुत ही समझदारी से काम करती है। ऐसी बुद्धि अब तक केवल चिंपैंजी या डॉलफिन में पाई गई है। यह खोज बायोलॉजी के लिए बहुत बड़ी बात मानी जा रही है। यह साबित करता है कि गायें भी काफी स्मार्ट होती हैं। पशुओं की दिमागी क्षमता समझने में इससे मदद मिलेगी। वेरोनिकाअब गायों की आइंस्टाइन से वायरल हो रही है।

कौन है वेरोनिका ?

वेरोनिका ऑस्ट्रिया के 'नॉच इम गाइलताल' में रहने वाले किसान विटगर विगेले की पालतू स्विस ब्राउन (Swiss Brown) नस्ल की गाय है। वेरोनिका कोई साधारण गाय नहीं है। वह अपनी खुजली मिटाने के लिए एक डेक ब्रश (Deck Brush) को अपना औजार बनाती है।

वेरोनिका का 'मल्टी-पर्पज' टूल इस्तेमाल:

  • ब्रिसल्स (बालों वाला हिस्सा): वह ब्रश के बालों वाले हिस्से का उपयोग अपनी पीठ और कूल्हों (Rump) की मोटी त्वचा को जोर से खुजलाने के लिए करती है।
  • हैंडल (चिकना हिस्सा): वह ब्रश को घुमाकर उसके चिकने हैंडल का उपयोग अपने पेट और थन जैसे कोमल हिस्सों को सहलाने के लिए करती है।
वैज्ञानिकों के अनुसार, यह व्यवहार 'एंटिसिपेशन' (Anticipation) यानी पूर्वानुमान को दर्शाता है। वह जानती है कि ब्रश का कौन सा सिरा शरीर के किस हिस्से के लिए उपयुक्त है।

यह संयोग नहीं, बुद्धिमत्ता है: वैज्ञानिक

कॉग्निटिव बायोलॉजिस्ट एलिस ऑयर्सपेर्ग (Alice Auersperg) और एंटोनियो जे. ओसुना-मास्कारो ने वेरोनिका के व्यवहार का गहन अध्ययन किया। 19 जनवरी 2026 को 'करंट बायोलॉजी' जर्नल में प्रकाशित इस रिसर्च (ScientificDiscovery) ने दुनिया भर के जीव वैज्ञानिकों का ध्यान खींचा है।

गाय ने अपने दुर्लभ औजार के प्रयोग से वैज्ञानिकों को आश्चर्यचकित कर दिया
गाय ने अपने दुर्लभ औजार के प्रयोग से वैज्ञानिकों को आश्चर्यचकित कर दिया


कॉग्निटिव बायोलॉजिस्ट एलिस और एंटोनियो ने वेरोनिका के व्यवहार पर स्टडी की है। यह रिसर्च 19 जनवरी 2026 को पब्लिश हुई है। जिसमें वेरोनिका की दिमागी क्षमता (Intelligence) पर गहराई से अध्ययन किया गया। इसे 'करंट बायोलॉजी' जर्नल में जगह मिली है। बायोलॉजिस्ट के बीच अब इसकी खूब चर्चा हो रही है।

रिसर्च के हाईलाइट्स

  • वैज्ञानिकों ने वेरोनिका को 76 बार ब्रश का सही इस्तेमाल करते देखा। इन सभी मौकों को रिकॉर्ड किया गया है, जो उसकी काबिलियत साबित करते हैं।
  • वेरोनिका ने खुद ही चीजों का इस्तेमाल करना सीखा है। वह लकड़ी की टहनियों से लेकर ब्रश तक से अपना काम निकाल लेती है।
  • वेरोनिका किसी बंद जगह नहीं बल्कि खुले फार्म में रहती है। वहां उसे नई चीजों के साथ खेलने और प्रयोग करने की पूरी आजादी मिलती है।
ऑस्ट्रिया में मिली दुनिया की सबसे बुद्धिमान गाय, जिसकी होशियारी देख  वैज्ञानिक भी रह गए हैरान
ऑस्ट्रिया में मिली दुनिया की सबसे बुद्धिमान गाय, जिसकी होशियारी देख वैज्ञानिक भी रह गए हैरान


वैज्ञानिकों की राय

दुनिया में डेढ़ सौ करोड़ से ज्यादा गायें मौजूद हैं। हम इंसानों और गायों का रिश्ता बहुत पुराना है। दस हजार सालों से हम साथ रह रहे हैं। पहली बार वैज्ञानिकों ने गाय की समझदारी पकड़ी है। गाय का औजार इस्तेमाल करना अब रिकॉर्ड हो चुका है। यह खोज विज्ञान की दुनिया में बहुत बड़ी है। पशुओं को अच्छा माहौल मिले तो वे कमाल करते हैं।

चिम्पांजी और डॉल्फिन भी होते हैं स्मार्ट...

चिम्पांजी (Chimpanzees)

  • औजार बनाना: लकड़ी की टहनी से दीमक पकड़ना और पत्थरों से सख्त फल फोड़ना।
  • बेमिसाल याददाश्त: कंप्यूटर स्क्रीन पर नंबरों के क्रम को इंसानों से भी तेज याद रखना।
  • इशारों की भाषा: इंसानों से 'साइन लैंग्वेज' सीखकर अपनी जरूरतें बताना।
  • सामाजिक राजनीति: लीडर बनने के लिए गुट बनाना और एक-दूसरे की मदद करना।
  • भावनाएं: अपनों की मौत पर शोक मनाना और आपस में गहरा लगाव रखना।

डॉल्फिन (Dolphins)

  • नाम से पुकारना: हर डॉल्फिन की अपनी एक खास 'सीटी' होती है, जो उनके नाम की तरह काम करती है।
  • आत्म-पहचान: आईने (Mirror) में खुद को पहचान लेना कि यह 'मैं' हूँ।
  • टीम वर्क: शिकार के समय चक्रव्यूह बनाना और मिलिट्री की तरह तालमेल बिठाना।
  • सिखाने की कला: अपनी अगली पीढ़ी को शिकार करने के नए-नए तरीके सिखाना।
  • मददगार स्वभाव: डूबते हुए इंसान या दूसरे घायल समुद्री जीवों की जान बचाना।
अनोखी कहानी

ये भी पढ़ें...

कौन हैं भविता मांडवा, ब्रिटिश वोग मैग्जीन के कवर पर छपने वाली दूसरी भारतीय महिला बनीं

16 फरवरी का इतिहास: गहने बेचकर बनाई पहली फिल्म

ओलंपिक में एथलीट्स का अनोखा खेल, कुछ ही दिनों में खत्म कर दिए 10 हजार

11 फरवरी का इतिहास: एक अनाथ बालक कैसे बना भारतीय राजनीति का सूर्य



Tags:
  • Intelligence
  • discovery
  • अनोखी कहानी
  • ScientificDiscovery
  • historical claims
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज