स्मृति और राहुल आज होंगे आमने-सामने, जनता को करेंगे संबोधित

Pooja Kumari | Feb 19, 2024, 11:33 IST
Share
Rahul & Smiriti
Rahul & Smiriti

राहुल गांधी लंबे वक्त के बाद न्याय यात्रा के साथ अमेठी में पहुंचेंगे। बता दें कि राहुल साल 2004 से 2019 अमेठी से सांसद रह चुके हैं। अमेठी गांधी परिवार का गढ़ रहा है।

BHOPAL. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज यानी 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेगी। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी चार दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंच रही हैं। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर यूपी का अमेठी सुर्खियों में बना हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें - पीएम आवास के निर्माण में कमियां बता कर 150 लोगों से ठगी, तीन गिरफ्तार

कल रायबरेली के लिए रवाना होंगे राहुल गांधी

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार यानी आज करीब सुबह 9:00 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से वह सड़क मार्ग से अमेठी जाएंगी। स्मृति ईरानी (Smriti Irani) अमेठी के कई गांवों में जनसंवाद के साथ-साथ लोगों से मुलाकात करेंगी। वहीं राहुल गांधी की न्याय यात्रा भी आज अमेठी और प्रतापगढ़ की सीमा पर कोहरा गांव पहुंचेगी। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमेठी में रोड शो और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यहां राहुल गांधी रात्रि विश्राम करेंगे और दूसरे दिन रायबरेली के लिए रवाना होंगे।

यह खबर भी पढ़ें - UP के संभल में बनेगा कल्कि धाम मंदिर, PM करेंगे आज करेंगे शिलान्यास

राहुल, साल 2004 से 2019 तक रहे हैं अमेठी से सांसद

राहुल गांधी लंबे वक्त के बाद न्याय यात्रा के साथ अमेठी में पहुंचेंगे। बता दें कि राहुल साल 2004 से 2019 अमेठी से सांसद रह चुके हैं। अमेठी गांधी परिवार का गढ़ रहा है, लेकिन साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को बीजेपी नेता स्मृति ईरानी से करारी शिकस्त मिली थी। ये पहला मौका है, जब दोनों नेता अमेठी में एक साथ मौजूद रहेंगे।

यह खबर भी पढ़ें - चंडीगढ़ मेयर का इस्तीफा, SC में सुनवाई आज, आप के 3 पार्षद BJP के हुए

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची वाराणसी

बता दें, शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंची। राहुल ने यहां काशी विश्‍वनाथ मंदिर में दर्शन भी किए थे। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी और उनकी टीम को मंदिर में कैमरा के साथ एंट्री करने नहीं दिया। साथ ही फोटो नहीं जारी करने का आरोप भी लगाया था। हालांकि कांग्रेस के इन आरोपों को मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्‍व भूषण मिश्रा ने सिरे से खारिज कर दिया था।

यह खबर भी पढ़ें - किसान आंदोलन में अब तक दो मौत, कांग्रेस देश बांटने में जुटी: मोदी

Tags:
  • राहुल गांधी
  • स्मृति ईरानी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच