सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ FIR दर्ज, कहा था-मठों में साधु-संत पीते हैं गांजा
Sourabh Bhatnagar | Sept 29, 2024, 13:58 IST
मुश्किलों में फंसे सपा सांसद
साधु-संतों को लेकर विवादित बयान देने के बाद गाजीपुर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी पर FIR दर्ज की है। अफजाल ने कहा था, मठों में साधु-संत गांजा पीते हैं।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) के साधु-संतों को लेकर विवादित बयान के बाद उन पर FIR दर्ज की गई है। अफजाल ने कहा था, मठों में साधु-संत गांजा पीते हैं। सरकार से मांग है कि गांजे को कानूनी दर्जा दें।
उन्होंने कहा था कि अगर ये अवैध है तो इसे पीने की छूट क्यों दी गई है। संत- साधु महात्मा बहुत से लोग गांजा पीते हैं। भरोसा नहीं है तो गाजीपुर के मठों में चलकर देख लें। अफजाल के इस बयान के बाद गाजीपुर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
मामले को लेकर SP ईरज राजा ने कहा कि अफजाल अंसारी द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान पर पुलिस ने खुद ही संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि चौकी प्रभारी राजकुमार शुक्ला ने तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
ये भी पढ़ें...अफजाल अंसारी के गांजा पर विवादित बोल, भड़के साधु-संत, उज्जैन के महामंडलेश्वर कह दी यह बड़ी बात
कुंभ में गांजा पीते हैं साधु-संत वाले अफजाल अंसारी के विवादित बयान को लेकर उज्जैन के साधु- संत खासे नाराज दिख रहे हैं। सपा सांसद के इस बयान पर आवाहन अखाड़े के महामंडलेश्वर अतुलेशानंद महाराज ने कहा कि लगता है अफजाल अंसारी को 72 हुरें याद कर रही हैं। उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है। महाराज ने आगे कहा कि साधु संतों को लेकर सांसद अफजाल की टिप्पणी आपत्तिजनक है। ऐसा लगता है की उन्हें अतीक और अशरफ की याद आ रही है, और शायद वे 72 हूरें देखना चाहते हैं। इसलिए इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
बता दें कि गाजीपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार से गांजा को वैध करने की मांग की है। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने इसे वैध कराने को लेकर तर्क दिया कि जैसे शराब को वैध किया गया वैसे ही गांजा भी वैध होना चाहिए। सरकार से मांग है कि गांजे को कानूनी दर्जा दें। उन्होंने कहा है कि अगर ये अवैध है तो इसे पीने की छूट क्यों दी गई है। संत- साधु महात्मा बहुत से लोग गांजा पीते हैं। भरोसा नहीं है तो गाजीपुर के मठों में चलकर देख लें।
ये भी पढ़ें...यूपी के पायलट का दावा- बदमाशों ने पहले धमकाया, पीटा और फिर हेलीकॉप्टर लूटकर ले गए, जानें क्या है मामला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सपा सांसद ने कहा कि देश में लाखों लोग गांजा पीते हैं, धार्मिक स्थलों पर लोग प्रसाद बताकर गांजा पीते हैं। लाखों करोड़ों लोग खुलेआम गांजा पीते हैं। ये लोग इसे भगवान का प्रसाद और बूटी कहते हैं। और अगर गांजा बूटी है, तो फिर उसे अवैध क्यों किया है? इस दौरान उन्होनें कहा कि इलाहाबाद में कुंभ मेले की तैयारी शुरू हो गई है, अगर कुंभ में एक मालगाड़ी भरकर गांजे की खेप भेज दी जाए तो सारा खप जाएगा। अब अंसारी के इस विवादित बयान को लेकर देश भर के संतों में रोष देखने को मिल रहा है।
उन्होंने कहा था कि अगर ये अवैध है तो इसे पीने की छूट क्यों दी गई है। संत- साधु महात्मा बहुत से लोग गांजा पीते हैं। भरोसा नहीं है तो गाजीपुर के मठों में चलकर देख लें। अफजाल के इस बयान के बाद गाजीपुर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस ने क्या कहा
ये भी पढ़ें...अफजाल अंसारी के गांजा पर विवादित बोल, भड़के साधु-संत, उज्जैन के महामंडलेश्वर कह दी यह बड़ी बात
अंसारी को 72 हुरें याद कर रही हैं : अतुलेशानंद महाराज
जानें क्या बोले अफजाल अंसारी
ये भी पढ़ें...यूपी के पायलट का दावा- बदमाशों ने पहले धमकाया, पीटा और फिर हेलीकॉप्टर लूटकर ले गए, जानें क्या है मामला
'कुंभ मेले में भेज दें एक मालगाड़ी गांजा'
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari