स्टार हेल्थ इंश्योरेंस ने कराई मरीजों की फजीहत , नहीं मिल रहे क्लेम
Jitendra Shrivastava | Updated:
thesootr
देशभर के निजी अस्पतालों में इंश्योरेंस के जरिए इलाज करवाने वाले मरीजों का सबसे बड़ा नेटवर्क स्टार हेल्थ कंपनी के पास है। इंदौर में ही करीब 400 से ज्यादा मरीज क्लेम के लिए पिछले चार-पांच दिनों से परेशान हैं...
देशभर की हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों में सबसे बड़ा नेटवर्क स्टार हेल्थ कंपनी ( Star Health Insurance Company ) का है। इस कंपनी का पोर्टल हैक होने और डाटा ट्रांसफर होने से देशभर में हजारों मरीजों के क्लेम अटकने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार इंदौर में ही करीब 400 से ज्यादा मरीजों के क्लेम अटकने से पिछले तीन-चार दिनों से परेशान हो रहे हैं। इनमें कई ऐसे मरीज हैं जो स्वस्थ होने के बावजूद अस्पताल से छुट्टी नहीं ले पा रहे हैं।
हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों में सबसे बड़ा नेटवर्क स्टार हेल्थ कंपनी 40 प्रतिशत मरीज हर अस्पताल में मेडिक्लेम के जरिए इलाज करवाते हैं। इनमें 30 प्रतिशत से ज्यादा पॉलिसी स्टार हेल्थ के पास है। मीडिया सूत्रों के अनुसार एक हैकर ने दावा किया है कि स्टार हेल्थ के ग्राहकों का डेटा टेलीग्राम पर उपलब्ध है। आईएएनएस की एक रिपोर्ट के अनुसार हैकर ने 3.1 करोड़ से अधिक ग्राहकों के 7.24TB डेटा को लगभग 57.5 लाख रुपए में एक वेबसाइट पर खुली बिक्री के लिए डाल दिया है। बीमा कंपनी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि इन साइबर हमलों की फोरेंसिक जांच की जा रही है। हैकर का दावा है कि डेटा स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी द्वारा प्रायोजित है, जिसने उसे यह डेटा बेचा है। हैकर्स स्टार हेल्थ के ग्राहकों का डेटा बेच रहे हैं। हैकर ने ये भी दावा किया कि इसमें अगस्त 2024 की शुरुआत तक 57 लाख 58 हजार 425 स्टार हेल्थ ग्राहकों के साथ-साथ जुलाई तक के 31 लाख 16 हजार 953 ग्राहकों का कथित बीमा दावा डेटा शामिल है।
5 लाख रुपए तक के हेल्थ इंश्योरेंस को टैक्स फ्री करने की तैयारी
भारत की अग्रणी स्वास्थ्य बीमा कंपनियों में से एक स्टार हेल्थ इंश्योरेंस पर कथित तौर पर बड़े पैमाने पर डेटा चोरी का आरोप है। इसको लेकर कंपनी ने कहा है कि वह संभावित डेटा उल्लंघन की जांच कर रही है, जिसके कारण 31 मिलियन ग्राहकों का डेटा लीक हो सकता है। इसके साथ ही स्टार हेल्थ ने डेटा चोरी होने की बात भी मानी है। इससे 31 मिलियन ग्राहक प्रभावित हुए, रिपोर्ट में कहा गया कि डेटा जानबूझकर बेचा गया है।
GST काउंसिल बैठक : हेल्थ इंश्योरेंस में टैक्स घटने का करना होगा इंतजार, जानें किन पर हुई दरें कम
स्टार हेल्थ कंपनी को लेकर हैकर का दावा है कि कंपनी से चुराए गए डेटा में अत्यधिक संवेदनशील जानकारी शामिल है। इसमें ग्राहकों के नाम, पैन नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल पते, जन्मतिथि, घर के पते, पॉलिसी नंबर, पहले से मौजूद बीमारियों का विवरण, स्वास्थ्य कार्ड नंबर और अन्य गोपनीय मेडिकल रिकॉर्ड भी शामिल है।
लाखों मरीजों का क्लेम डेटा बेचा
5 लाख रुपए तक के हेल्थ इंश्योरेंस को टैक्स फ्री करने की तैयारी
कंपनी ने डेटा चोरी की बात मानी
GST काउंसिल बैठक : हेल्थ इंश्योरेंस में टैक्स घटने का करना होगा इंतजार, जानें किन पर हुई दरें कम
चुराए डेटा में संवेदनशील जानकारी
खबर से संबंधित 5 सामान्य जरूरी सवाल
- हेल्थ इंश्योरेंस की जरूरत क्यों है?
हेल्थ इंश्योरेंस हमें मेडिकल खर्चों से बचाता है। किसी भी गंभीर बीमारी या आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में हॉस्पिटलाइजेशन, सर्जरी और इलाज के भारी खर्चों का सामना करना पड़ता है। बीमा हमें इन खर्चों से आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। - कैसे मदद करता है हेल्थ इंश्योरेंस?
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसीधारक को इलाज के लिए कवर देती है, जिसमें हॉस्पिटल के बिल, दवाइयां, सर्जरी और अन्य मेडिकल खर्च शामिल होते हैं। कई इंश्योरेंस कंपनियां कैशलेस उपचार भी प्रदान करती हैं, जिससे आपको सीधे बिल चुकाने की जरूरत नहीं पड़ती। - क्या हेल्थ इंश्योरेंस में सभी बीमारियों का कवर मिलता है?
हेल्थ इंश्योरेंस में अधिकतर बीमारियों का कवर मिलता है, लेकिन हर बीमा पॉलिसी की शर्तें अलग होती हैं। कुछ बीमारियों के लिए प्रतीक्षा अवधि (waiting period) होती है, जबकि कुछ बीमारियों को पूरी तरह कवर नहीं किया जाता। - हेल्थ इंश्योरेंस किसे लेना चाहिए?
हेल्थ इंश्योरेंस हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है, खासकर वे लोग जिन्हें पहले से कोई बीमारी है, बुजुर्ग लोग, या जो ऐसे आप ऐसी जगह काम करते हैं जहां दुर्घटना का खतरा हो। आजकल हेल्थ इंश्योरेंस व्यक्तिगत पॉलिसी और फैमिली फ्लोटर पॉलिसी के रूप में भी उपलब्ध है, जिससे पूरे परिवार को कवर किया जा सकता है। - क्या हेल्थ इंश्योरेंस भी टैक्स बचाने में मदद करता है?
हां, हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर आयकर अधिनियम की धारा 80D के तहत टैक्स छूट मिलती है। इससे आप एक निर्धारित सीमा तक अपने प्रीमियम पर टैक्स लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए, मेडिकल इमरजेंसी से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस जरूरी है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
दो दिन भोपाल में रहे CEC ज्ञानेश कुमार, कांग्रेस विधायक संग खिंचाई फोटो, उनके जाने के बाद जागे कांग्रेसी, पुतला लेकर इधर-उधर दौड़े
By Aman Vaishnav
परिवहन विभाग में बिना डिवाइस लगाए जारी हो गए परमिट, सॉफ्टवेयर पर दिखती रही फर्जी लाइव लोकेशन
By Jageshwar Prasad
करोड़ों के बैंक घोटाले में CBI की एंट्री, स्टार हाउसिंग फाइनेंस के निदेशकों से जुड़े ठिकानों पर छापे
By Jyoti Mahender Bhardwaj
540 करोड़ के कोयला घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
By Harrison Masih
राजस्थान में नारी शक्ति का राज: 37 में से 26 जिलों की कमान महिलाओं के हाथ, सात प्रमुखों की उम्र 30 से कम
By Jageshwar Prasad
सावधान! 3 दिसंबर से पहले निपटा लें बैंक के जरूरी काम, MP के आठ हजार कर्मचारी करेंगे हड़ताल
By Aman Vaishnav
आज मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन, शाम को संविधान गौरव दिवस संगोष्ठी में शिरकत करेंगे सीएम विष्णुदेव साय
By Harrison Masih