Stock Market Crashes : चुनाव रिजल्ट के बाद शेयर मार्केट धराशायी, अडानी को 20 लाख करोड़ का झटका अंबानी भी नुकसान में
Deeksha Nandini Mehra | Jun 05, 2024, 11:25 IST
Stock Market Crashes
एग्जिट पोल्स के बाद शेयर बाजार चढ़ा तो अडानी सोमवार को दुनिया के अरबपतियों में टॉप गेनर थे, लेकिन चुनाव रिजल्ट वाले दिन मंगलवार को अडानी 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए...।
Stock Market Crashes : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट मंगलवार को आ गया है। किसी भी सिंगल पार्टी को बहुमत नहीं मिलने से शेयर मार्केट धराशायी हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर के साथ अडानी ग्रुप के शेयर जमीन पर आ गए हैं। इससे निवेशकों के पैसे तो डूबे ही साथ में गौतम अडानी को एक ही दिन में 24.9 अरब डॉलर (करीब ₹208129 करोड़) का झटका लगा। जबकि, मुकेश अंबानी को करीब 9 अरब डॉलर (75144) का नुकसान हुआ। हालांकि बुधवार 5 जून को सुबह बाजार हरे निशान के साथ खुले हैं। सेसेक्स में 600 अंकों और निफ्टी 22000 का स्तर पार करने में सफल रहा।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की कुल संपत्ति अब 97.5 अरब डॉलर रह गई है। वह अरबपतियों की रैंकिंग में 3 पायदान से लुढ़ककर 15वें स्थान पर आ गए हैं। एग्जिट पोल्स के बाद बाजार चढ़ा तो अडानी दुनिया के अरबपतियों में टॉप गेनर थे, लेकिन रिजल्ट वाले दिन अडानी 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए।
ये खबर पढ़िए ...लोकसभा चुनाव के रण में पूर्व सीएम भूपेश बघेल-दिग्विजय सिंह का बंटाधार, जानिए बाकी 17 पूर्व मुख्यमंत्रियों का क्या रहा हाल
अडानी की दौलत और रुतबा घटने के पीछे उनकी कंपनियों के शेयर हैं। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर मंगलवार को मुंह के बल गिरे।
अडानी पावर 17.55 फीसद, अडानी एंटरप्राइजेज 19.07 फीसद, अडानी पोर्ट 21.40 फीसद, अडानी टोटल गैस 18.53 फीसद और अडानी ग्रीन एनर्जी करीब 20 फीसद टूटा। अडानी विल्मर में 10 फीसद की गिरावट आई।
अडानी एनर्जी सॉल्यूशन में 20 फीसद का लोअर सर्किट लगा। इसके अलावा एसीसी, एनडीटीवी और अंबुजा सीमेंट भी धराशायी हो गए। इसका असर अडानी की दौलत पर पड़ा।
ये खबर पढ़िए ...अयोध्या हारी बीजेपी , TV के राम को मेरठ का मिला राजपाठ
मुकेश अंबानी के 8.99 अरब डॉलर डूब गए। अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 6.76 पर्सेंट टूटे। इससे उनकी संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई। अंबानी की दौलत भले ही कम हुई लेकिन, दुनिया के अरबपतियों में उनका रुतबा कम नहीं हुआ बल्कि और बढ़ गया। अमीरों की लिस्ट में अंबानी 11वें स्थान पर हैं।
मंगलवार को धराशायी होने के बाद बुधवार 5 जून को शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार करता दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में सेसेक्स में 600 अंकों तक की बढ़त दिखी। दूसरी ओर, निफ्टी एक बार फिर 22000 का स्तर पार करने में सफल रहा।
हालांकि बुधवार की सुबह भी ऊपरी स्तरों से बाजार में बिकवाली दिखी, लेकिन 9 से 10 बजे के बीच में सेंसेक्स में 188.90 (0.26%) अंकों की बढ़त के साथ 72,267.95 के स्तर पर कारोबार होता दिखा। वहीं निफ्टी 46.05 (0.21%) अंक चढ़कर 21,930.55 के स्तर पर पहुंच गया।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
स्टॉक मार्केट क्रैश | Gautam Adani | Mukesh Ambani | चुनाव रिजल्ट | शेयर मार्केट डाउन |अंबानी को करोड़ो का नुकसान | अडानी को 20 लाख करोड़ का लॉस

कंपनियों के शेयर की वजह से घटा रुतबा

अंबानी ने दौलत गंवाई
मुकेश अंबानी के 8.99 अरब डॉलर डूब गए। अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 6.76 पर्सेंट टूटे। इससे उनकी संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई। अंबानी की दौलत भले ही कम हुई लेकिन, दुनिया के अरबपतियों में उनका रुतबा कम नहीं हुआ बल्कि और बढ़ गया। अमीरों की लिस्ट में अंबानी 11वें स्थान पर हैं।
आज शेयर मार्केट का हाल
मंगलवार को धराशायी होने के बाद बुधवार 5 जून को शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार करता दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में सेसेक्स में 600 अंकों तक की बढ़त दिखी। दूसरी ओर, निफ्टी एक बार फिर 22000 का स्तर पार करने में सफल रहा।
हालांकि बुधवार की सुबह भी ऊपरी स्तरों से बाजार में बिकवाली दिखी, लेकिन 9 से 10 बजे के बीच में सेंसेक्स में 188.90 (0.26%) अंकों की बढ़त के साथ 72,267.95 के स्तर पर कारोबार होता दिखा। वहीं निफ्टी 46.05 (0.21%) अंक चढ़कर 21,930.55 के स्तर पर पहुंच गया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
स्टॉक मार्केट क्रैश | Gautam Adani | Mukesh Ambani | चुनाव रिजल्ट | शेयर मार्केट डाउन |अंबानी को करोड़ो का नुकसान | अडानी को 20 लाख करोड़ का लॉस
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari