कड़ाके की ठंड में आवारा कुत्ते बने नवजात के लिए फरिश्ते, ये थी वजह

Anjali Dwivedi | Dec 03, 2025, 15:44 IST
Share
street dog
street dog

एक ओर आवारा कुत्तों पर प्रतिबंध की बात हो रही है तो दूसरी तरफ कुत्तों ने बड़ी मिसाल कायम की है। मामला पश्चिम बंगाल का है। यहां एक कुत्ते घेरा बनाकर रातभर नवजात की रक्षा करते रहे।

आवारा कुत्तों पर आजकल बहुत बहस होती है। कई जगहों पर उन पर प्रतिबंध लगाने की बात चल रही है। ऐसे माहौल में पश्चिम बंगाल (West Bengal) से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां उन्हीं आवारा कुत्तों ने एक नवजात बच्चे की जान बचाई है। यह घटना नदिया जिले के नवद्वीप शहर की है।

रेलवे कॉलोनी में देर रात एक बाथरूम के बाहर बच्चा पड़ा था। तभी कुत्तों का एक झुंड वहां पहुंच गया। कुत्तों ने नवजात बच्चे के चारों ओर घेरा बना लिया। सुबह जब लोगों ने देखा तो बहुत हैरानी जताई। कुत्तों का यह व्यवहार बहुत अजीब था।

कुत्तों ने बच्चों की जान बचाई

लोगों ने बताया कि कुत्ते चुपचाप घेरा बनाकर खड़े थे। वे बच्चे को बचाने के लिए शांति से पहरा दे रहे थे। यह नजारा देखकर सभी दंग रह गए। रेलवे कॉलोनी में रहने वाली शुक्ला मंडल ने आंखों देखा हाल बताया। उन्होंने कहा कि सुबह जब वे उठीं तो नजारा रोंगटे खड़े करने वाला था।

कुत्तों (STREET DOGS) ने बच्चे को चारों ओर से घेर रखा था। कुत्ते जरा भी आक्रामक नहीं थे। वे बहुत अलर्ट दिखाई दे रहे थे। ऐसा लगा मानो ये आवारा कुत्ते बच्चे की हालत समझ रहे थे।

शुक्ला मंडल ने बच्चे को देखा और धीरे-धीरे पास गईं। उन्होंने अपने दुपट्टे में बच्चे को लपेट लिया। फिर पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पहले महेशगंज अस्पताल ले जाया गया। फिर उसे कृष्णानगर सदर अस्पताल भेजा गया।

ये खबरें भी पढ़ें...

प्रियांजली गुप्ता ने डेवलप किया साइन लैंग्वेज ट्रांसलेटर AI टूल, दिव्यागों के लिए होगा मददगार

WHO ने पॉपुलर GLP-1 Drug पर जारी की ग्लोबल गाइडलाइन, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

स्थानीय लोगों ने की बच्चे की मदद

एक अन्य स्थानीय निवासी, सुभाष पाल ने बताया कि उन्हें लगा घर में बच्चे के रोने की आवाज है। उन्होंने सोचा शायद किसी का बच्चा बीमार होगा, लेकिन यह अंदाजा नहीं था। उन्होंने नहीं सोचा था कि बाहर कोई नवजात पड़ा होगा और कुत्ते उसकी पहरेदारी कर रहे होंगे।

अब बच्चा डॉक्टरों की देखभाल में स्वस्थ है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे को कोई चोट नहीं आई थी। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि कोई लोकल व्यक्ति बच्चे को छोड़ गया होगा। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है।

ये खबरें भी पढ़ें...

किसानों के लिए बड़े मुआवजे की घोषणा, अब ये नए नुकसान भी PM Fasal Bima Yojana में होंगे कवर

औरैया में गोलगप्पों ने पहुंचाया अस्पताल, खुला ही रह गया महिला का मुंह

Tags:
  • West Bengal
  • पश्चिम बंगाल
  • dogs
  • STREET DOGS
  • नवजात बच्चा
  • आवारा कुत्ते
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं