सूर्य के रौद्र रूप से सहमे लोग, MP के 19 शहरों में पारा 40 डिग्री पार
Sandeep Kumar | Apr 20, 2024, 07:10 IST
PIC
सूर्य के रौद्र रूप से घरों की दीवारें दहकने लगीं है। सूर्य की चमक लगातार असहनीय हो रही है। सिर पर तौलिया, टोपी, गमछा और छतरी रखकर भी राह तय करना मुश्किल हो रहा था।
BHOPAL. अप्रैल के तीसरे सप्ताह में सूरज ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी के चलते देश के 11 राज्य हीटवेव ( heatwave ) ( लू ) की चपेट हैं। शुक्रवार को इन राज्यों के 17 शहरों में दिन का तापमान 43 डिग्री से भी ज्यादा दर्ज हुआ। महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तरी मध्य प्रदेश, पश्चिमी बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश व झारखंड में 42 से 44 डिग्री के बीच तापमान दर्ज हुआ। मध्य प्रदेश के 19 शहरों का पारा 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है। भोपाल ( BHOPAL ) में दिन का पारा 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गुजरात, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु में भी पारा सामान्य से दो से चार डिग्री अधिक रहा।
ये खबर भी पढ़िए...Summer Holidays In MP : मध्य प्रदेश में इस तारीख से लगने वाली हैं गर्मी की छुट्टियां, कई जिलों में स्कूल का टाइम भी बदला
इस भीषण गर्मी से बचने के लिए हर संभव उपाय करने के बाद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही। पानी पीने के कुछ ही देर बाद होंठ और हलक सूख रहे हैं। पंखे तो इस गर्मी से राहत दिलाने में लगभग फेल ही हो चुके हैं, कूलर कुछ सहारा बने हुए हैं। बाजार में शीतल पेय पदार्थ, नींबू, तरबूज, गन्ने के रस की मांग बढ़ गई है। भीषण गर्मी के कारण छोटे-बड़े तालाब व नदी भी सूखने लगी हैं। भीषण गर्मी का अंदाजा महज इस बात से लगा सकते हैं कि सुबह नौ बजते ही जमीन पूरी तरह से तपने लग रही है, जिसका असर शाम ढलने तक रह रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...…तो सच में था महानाग वासुकी, गुजरात में मिला पांच करोड़ साल पुराना जीवाश्म
बहुत ज्यादा जरूरी हो तो दोपहर में घर से निकले। अबर निकलना ही पड़े तो खूब छाछ या पानी पीएं, हल्के कपड़े पहने, काले और भारी भरकम कपड़े पहनने से परहेज करें। नियमित आहार में ताजे फल, सब्जियां और जूस शामिल करें। संतरे, अनानास, तरबूज, अंगूर, नींबू आदि फल खाएं। प्याज, पुदीना, खीरा, दही फायदेमंद हैं। नट्स, बीन्स, दाल, जैतून का तेल भी लाभकारी है।
ये खबर भी पढ़िए...सट्टा बाजार BJP को नहीं दे रहा 319 सीट, Congress का 50 के अंदर सिमटने का दावा
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि पूर्वी प्रदेशों पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, झारखंड और गुजरात के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति अगले 3 से 4 दिनों तक जारी रहेगी। पश्चिमोत्तर के राज्य पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में भी अगले एक से दो दिन के अंदर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। दिल्ली का तापमान इस सीजन में पहली बार 39.9 डिग्री पहुंचा।
ये खबर भी पढ़िए...क्या बदलेगा संविधान? बहस के बीच गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा खुलासा

सूखने लगे हैं होंठ व हलक

जरूरी होने पर दोपहर में घर से निकले
बहुत ज्यादा जरूरी हो तो दोपहर में घर से निकले। अबर निकलना ही पड़े तो खूब छाछ या पानी पीएं, हल्के कपड़े पहने, काले और भारी भरकम कपड़े पहनने से परहेज करें। नियमित आहार में ताजे फल, सब्जियां और जूस शामिल करें। संतरे, अनानास, तरबूज, अंगूर, नींबू आदि फल खाएं। प्याज, पुदीना, खीरा, दही फायदेमंद हैं। नट्स, बीन्स, दाल, जैतून का तेल भी लाभकारी है।
ये खबर भी पढ़िए...सट्टा बाजार BJP को नहीं दे रहा 319 सीट, Congress का 50 के अंदर सिमटने का दावा
देश के इन राज्यों में हीटवेव की आशंका
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि पूर्वी प्रदेशों पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, झारखंड और गुजरात के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति अगले 3 से 4 दिनों तक जारी रहेगी। पश्चिमोत्तर के राज्य पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में भी अगले एक से दो दिन के अंदर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। दिल्ली का तापमान इस सीजन में पहली बार 39.9 डिग्री पहुंचा।
ये खबर भी पढ़िए...क्या बदलेगा संविधान? बहस के बीच गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा खुलासा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman