जज साहब गए थे बाहर, तभी सरकारी बंगले में लगी आग, बुझाने गए फायर ब्रिगेड वाले भी हैरान
Raj Singh | Mar 21, 2025, 12:39 IST
my loard
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस यशवंत वर्मा के दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट तबादले की सिफारिश की है। यह फैसला एक गंभीर घटना के बाद लिया गया है।
दिल्ली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जो आपको हैरान कर सकती है। दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट के जज, यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से कुछ ऐसा बरामद हुआ है, जो अब चर्चा का केंद्र बन गया है। वहीं इस घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस यशवंत वर्मा के तबादले की सिफारिश भी कर दी है। यह सिफारिश CJI संजीव खन्ना की अगुवाई में तीन सीनियर जजों के कॉलेजियम द्वारा की गई है। अब जस्टिस वर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट से उनके मूल हाईकोर्ट, इलाहाबाद वापस भेजने की योजना बनाई जा रही है।
ये भी खबर पढ़ें... स्कूल में मोबाइल पर प्रतिबंध नहीं, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट के इन निर्देशों को पालन जरूरी
सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में जस्टिस वर्मा के खिलाफ जांच भी चल रही है, और इस मामले की गहराई से जांच करने की प्रक्रिया पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि, कॉलेजियम के कुछ सदस्यों का मानना है कि केवल तबादला करना न्यायपालिका की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है और जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए।
विशेषज्ञों की मानें तो संविधान के तहत, अगर किसी न्यायाधीश के खिलाफ भ्रष्टाचार या अनियमितता के आरोप होते हैं, तो उसकी जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक विशेष प्रक्रिया होती है। इस प्रक्रिया के तहत CJI संबंधित न्यायाधीश से स्पष्टीकरण मांगते हैं और अगर आवश्यक हो तो विस्तृत जांच की जाती है। यदि जांच में दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें इस्तीफा देने या महाभियोग की प्रक्रिया का सामना करना पड़ता है।
ये भी खबर पढ़ें... दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला, शादी के लिए करना है धर्म परिवर्तन तो देनी होगी पहले सूचना
वरिष्ठ
देश में न्यायपालिका पर जनता का विश्वास बहुत ही अहम है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद, इस पर गहरी चिंता जताई जा रही है कि न्यायपालिका की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. एसवाई कुरेशी ने इस घटना को शर्मनाक करार दिया और पूछा कि क्या तबादला वास्तव में एक सजा है। दिल्ली हाई कोर्ट के वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने भी कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है और न्यायपालिका के अंदर भ्रष्टाचार पर अब गंभीर रूप से विचार करने की जरूरत है।
कैश बरामदगी और हड़कंप
दरअसल, सूत्रों के अनुसार, जब बंगले में आग लगी, तब जस्टिस वर्मा शहर में नहीं थे। उनके परिवार के सदस्य ही फायर ब्रिगेड और पुलिस को बुलाने में जुटे थे। आग बुझाने के बाद, दमकल कर्मियों ने बंगले के कमरों में भारी मात्रा में नकदी पाई। इसके बाद, बेहिसाब नकदी मिलने का आधिकारिक रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इस घटना की जानकारी CJI को दी गई, जिसके बाद कॉलेजियम की बैठक में जस्टिस वर्मा को इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजने की सिफारिश की गई।
जस्टिस वर्मा का तबादला और जांच की प्रक्रिया
महाभियोग की चर्चा और संविधानिक प्रक्रिया
ये भी खबर पढ़ें... दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला, शादी के लिए करना है धर्म परिवर्तन तो देनी होगी पहले सूचना
वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने भी उठाए सवाल
the sootr
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari