टी-20 वर्ल्ड कप 2026 : भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया, सुपर-8 में पहुंचा

Sandeep Kumar | Feb 15, 2026, 16:27 IST
Share
t20-world-cup-2026
t20-world-cup-2026

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन का से हरा दिया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था।

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम लगातार 3 जीत के साथ ग्रुप ए की टॉप पर है।

रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान 176 रन का टारगेट चेज करते हुए 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट लिए।

इससे पहले टॉस हारकर भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन बनाए। सईम अयूब ने 3 विकेट लिए।

WhatsApp Image 2026-02-15 at 10.21.24 PM
WhatsApp Image 2026-02-15 at 10.21.24 PM

भारत ने पाक को दिया था 176 रन का टारगेट

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 176 रन का टारगेट दिया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के थे। ईशान के अलावा, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 31 रन बनाए और तिलक वर्मा ने 25 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब ने 3 विकेट लिए। कप्तान सलमान अली आगा, उस्मान तारिक और शाहीन शाह अफरीदी को एक-एक विकेट मिला।

टी-20 वर्ल्ड कप का भारत-पाकिस्तान मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में लिया गया था।

आर प्रेमदासा स्टेडियम में मैच टी20 विश्व कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। आज का यह हाई वोल्टेज मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। कोलंबो में होने वाले मैच में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 50% बारिश का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि, मैच के समय में बारिश की संभावना 10% है। पिछले साल एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था।

वहीं खबर है कि भारतीय खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएंगे। इंडियन एक्सप्रेस ने यह जानकारी दी है। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप में भी पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। यह निर्णय पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में लिया गया था।

मध्य प्रदेश में POCSO के हाल: 380 दिन बाद शुरू होता है ट्रायल, 20 फीसदी को ही सजा

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की लगातार 10वीं जीत

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने 10 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया। टीम ने 2024 में 8 मैच जीते थे। अब 2026 में 2 मैच जीतकर नया रिकॉर्ड बना लिया है।

ग्रेजुएट, डिप्लोमा धारकों के लिए सरकारी नौकरी, BESCOM Vacancy में करें अप्लाई

भारत का पलड़ा भारी

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 8 टी-20 वर्ल्ड कप मैच खेले गए हैं। इममें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारतीय टीम को जहां सात मैचों में जीत मिली है। वहीं पाकिस्तान को केवल एक मैच में जीत मिली है। टी-20 इंटरनेशनल में भी भारत का दबदबा है। दोनों के बीच 16 मैच हुए, जिनमें से 13 भारत ने जीते। पाकिस्तान ने सिर्फ 3 मैच जीते।

एमपी में साइबर ठगी के नए तरीके: बोर्ड परीक्षा और वेतन आयोग के नाम पर धोखाधड़ी

दोनों टीमों का स्ट्रेंथ और वीकनेस

भारत का मजबूत और कमजोर पक्ष

स्ट्रेंथ: विस्फोटक बल्लेबाजी भारत की ताकत है। ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव अच्छी लय में हैं। सूर्या इस साल 3 फिफ्टी लगा चुके हैं। बुमराह फिट हैं। कुलदीप, वरुण और अक्षर ने गेंदबाजी को संभाल रखा है।

वीकनेस: भारत को पिछले मुकाबलों में स्पिन खेलने में परेशानी हुई है। कोलंबो की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार है। भारत को इस पर ध्यान रखना होगा।

एमपी में साइबर ठगी के नए तरीके: बोर्ड परीक्षा और वेतन आयोग के नाम पर धोखाधड़ी

पाकिस्तान का मजबूत और कमजोर पक्ष

स्ट्रेंथ: ओपनर साहिबजादा फरहान टीम को अच्छी शुरुआत दे रहे हैं। उनके नाम एक अर्धशतक है। टीम का स्पिन डिपार्टमेंट अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। सलमान मिर्जा, अबरार, तारिक और नवाज 3-3 विकेट ले चुके हैं। शादाब और अयूब भी ज्यादा रन नहीं देते।

वीकनेस: बैटर्स पाकिस्तान की कमजोर कड़ी हो सकते हैं। साहिबजादा के अलावा कोई बैटर फिफ्टी नहीं लगा सका। बाबर और कप्तान सलमान धीमी पारियां खेल रहे हैं, जिससे टीम को परेशानी हो सकती है।

उस्मान तारिक की गेंदबाजी हो सकती है चुनौती

भारत 2007 और 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीत चुका है। पहला टाइटल पाकिस्तान को फाइनल में हराकर जीता था। पाकिस्तान 2009 का चैंपियन है। टीम 2007 और 2022 में रनर-अप रही है। भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती उस्मान तारिक की गेंदबाजी होगी। तारिक की रुक कर गेंदबाजी और वेरिएशन चुनौतीपूर्ण हैं। उनके एंगल और स्पीड से भारतीय बल्लेबाजों को संघर्ष करना होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।

Tags:
  • भारत
  • सूर्यकुमार यादव
  • टीम इंडिया
  • पाकिस्तान
  • टी-20 वर्ल्ड कप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि