/sootr/media/media_files/2026/02/18/shivam-dubey-2026-02-18-22-57-18.jpg)
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में चौथा मैच जीत लिया है। टीम ने नीदरलैंड को 17 रन से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी।
भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए। नीदरलैंड 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन ही बना सका। वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट झटके, शिवम दुबे को 2 विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को एक-एक विकेट मिला।
शिवम दुबे ने 66 रन बनाए, यह उनकी पहली फिफ्टी है। हार्दिक पंड्या ने 30 रन बनाए। नीदरलैंड के लिए लोगन वान बीक ने 3 विकेट झटके, आर्यन दत्त को 2 विकेट मिले।
ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला आज
भारत आईसीसी टी20 विश्व कप में ग्रुप चरण का अपना चौथा और आखिरी मुकाबला नीदरलैंड से खेलेगा। टीम इंडिया सुपर-8 राउंड से पहले अपने विजय अभियान को जारी रखने उतरेगी। भारत-नीदरलैंड मैच आज शाम 7:30 बजे शुरू होगा। यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में होगा। आप इसे स्टार स्पोर्ट्स और डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
ग्रुप का आखिरी मैच भारत-नीदरलैंड के बीच
टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज में आज भारत का चौथा और अंतिम मैच नीदरलैंड से होगा। अब तक भारत की टीम अपराजित रही है। भारत ने ग्रुप स्टेज में अमेरिका, नामीबिया और पाकिस्तान को हराया है। इन जीतों के साथ भारत ने सुपर-8 चरण में अपनी जगह पक्की की है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है। आज नीदरलैंड के खिलाफ अंतिम मैच जीतकर भारत सुपर-8 में प्रवेश करेगा। नीदरलैंड की कप्तानी स्कॉट एडवर्ड्स कर रहे हैं।
MBA छात्रा की हत्या पर पीयूष को नहीं पछतावा, हंसकर बोला क्या करोगे जानकार, आएगा टाइम
नीदरलैंड का प्रदर्शन
नीदरलैंड का प्रदर्शन अब तक मिश्रित रहा है। पहले मैच में पाकिस्तान ने उसे 3 गेंदें बाकी रहते 3 विकेट से हराया। दूसरे मैच में नीदरलैंड ने नामीबिया को 7 विकेट से हराया। तीसरे मैच में यूएसए ने नीदरलैंड को 93 रन से मात दी। नीदरलैंड सुपर-8 से बाहर हो चुका है। आज वह भारत के खिलाफ अपने अंतिम मैच में कुछ प्रभाव छोड़ने उतरेगा। अब जानिए भारत-नीदरलैंड मैच कितने बजे और कहां होगा।
एमपी बजट 2026-27: युवाओं के लिए खुला नौकरी पिटारा, 15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती
सुंदर, सिराज और अर्शदीप की एंट्री
भारत इस मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम दे सकता है। हर्षित राणा की जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया जा सकता है। सिराज ने पहले मैच में तीन विकेट लिए थे। अर्शदीप सिंह, जो पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेले थे, अहमदाबाद में सीमिंग कंडीशन के कारण खेल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या को आराम देने पर विचार कर सकता है। उनकी जगह अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है। इससे बॉलिंग कॉम्बिनेशन मजबूत होगा। हालांकि, जसप्रीत बुमराह के खेलने के संकेत हैं, जिससे बॉलिंग अटैक में बैलेंस रहेगा। वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप की एंट्री हो सकती है।
एमपी बजट 2026-27: लाड़ली बहनों के लिए बड़ा ऐलान, लाड़ली लक्ष्मी को भी सौगात
रश्मिका मंधाना और विजय देवरकोंडा रचाएंगे शादी, 26 फरवरी को उदयपुर में ले सकते हैं फेरे
दोनों संभावित टीमें
टीम इंडिया- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, रिंकू सिंह और मोहम्मद सिराज।
नीदरलैंड- स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, नूह क्रॉस, बास डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, जैच लायन-कैशेट, मैक्स ओ'डोव्ड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुगटेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, साकिब जुल्फिकार और पॉल वैन मीकेरेन।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us