एमपी बजट 2026-27: युवाओं के लिए खुला नौकरी पिटारा, 15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

Manya Jain | Feb 18, 2026, 15:14 IST
Share
mp budget 2026 education scholarship sports
mp budget 2026 education scholarship sports

मध्य प्रदेश के 2026-27 बजट में युवाओं को खास अहमियत दी गई है। शिक्षा, खेल और स्वरोजगार के जरिए राज्य को देश का सबसे अग्रणी युवा प्रदेश बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 2026-27 का बजट पेश कर दिया है। उन्होंने प्रदेश को देश के सबसे अग्रणी 'युवा प्रदेश' के रूप में स्थापित करने का विजन बताया है। इस बजट में सरकार ने शिक्षा (Education) और खेल (Sports) पर ध्यान केंद्रित किया है। वित्त मंत्री ने शिक्षा विभाग के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। प्रदेश में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

वित्त मंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश वर्तमान में देश का तीसरा सबसे युवा राज्य है। इस बजट में सरकार ने कौशल विकास और युवा सशक्तिकरण का बढ़ावा दिया है। आइए जानतें हैं युवाओं को इस बजट में क्या खास मिला है।

छात्रों को मिलेगी वित्तीय मदद

  • स्कॉलरशिप योजना: लगभग 8 लाख छात्रों को पढ़ाई के लिए सीधे पैसे (MP Scholarship) मिलेंगे। यह मदद सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। इससे गरीब बच्चों को कॉलेज की पढ़ाई में बहुत आसानी होगी।
  • फ्री कोचिंग: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए खास योजना शुरू हुई है। इसके तहत 4 हजार होनहार युवाओं को मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। अब पैसों की कमी करियर की राह में बाधा नहीं बनेगी।
  • लैपटॉप और साइकिल: छात्रों को लैपटॉप देने के लिए 250 करोड़ रुपए रखे गए हैं। वहीं, जनजातीय छात्र-छात्राओं को साइकिल के लिए 210 करोड़ रुपए मिलेंगे। इससे दूरदराज के बच्चे भी आसानी से स्कूल पहुंच सकेंगे।

15 हजार शिक्षकों की भर्ती

वित्त मंत्री ने शिक्षा विभाग के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। मध्य प्रदेश में 294 नए सांदीपनि स्कूल खोले जाएंगे। इन स्कूलों से शिक्षा का स्तर और भी बेहतर होगा। साथ ही बेरोजगार युवाओं के लिए भी अच्छी खबर है।

प्रदेश में 15 हजार शिक्षक भर्ती की जाएगी। सरकार ने बजट में इसके लिए प्रस्ताव रखा है।

शिक्षा बजट के लिए आवंटित राशि

सरकारी प्राथमिक विद्यालय: 11 हजार 444 करोड़ रुपए माध्यमिक शिक्षा: 7 हजार 129 करोड़ रुपए समग्र शिक्षा अभियान: 5 हजार 649 करोड़ रुपए

छात्रावासों में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों (अनुसूचित जाति छात्रावास) को अब पहले से बेहतर बनाया जाएगा। इन हॉस्टलों को 'आदर्श' रूप में नया लुक दिया जा रहा है। यहां छात्रों को रहने के लिए आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

हॉस्टल के अंदर तेज रफ्तार वाई-फाई की सुविधा भी होगी। बच्चों के पढ़ने के लिए शानदार लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इन बदलावों से पढ़ाई का माहौल और भी अच्छा होगा। अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को भी इसका पूरा फायदा मिलेगा।

खेल प्रोत्साहन से मिलेगा रोजगार

युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए बजट में 815 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

  • हर इलाके में स्टेडियम: सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में नया स्टेडियम बनाने का फैसला लिया है। अब गांव और कस्बों के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दूर नहीं जाना होगा।
  • तेजी से चल रहा काम: फिलहाल प्रदेश में 4 बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम बनाए जा रहे हैं।

उद्यम क्रांति योजना से नौकरियों में तेजी

मध्य प्रदेश में रोजगार सृजन (Job Creation) के लिए सरकार ने 'उद्यम क्रांति योजना' (Udyam Kranti Yojana) को तेजी से आगे बढ़ाया है।

  • बिज़नेस के लिए लोन: अब तक 16 हजार 451से ज्यादा युवाओं को लोन मिल चुका है। इस पैसे से युवाओं ने अपना खुद का काम शुरू किया है। वे अब दूसरों को भी रोजगार दे रहे हैं।
  • बड़ा निवेश: पिछले दो सालों में प्रदेश को भारी निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। कुल 33 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स पर बातचीत चल रही है। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को बहुत मजबूती मिलेगी।
  • नौकरियों के अवसर: आईटी और इंडस्ट्रियल पार्क के लिए बड़ी जमीन सुरक्षित की गई है। लगभग 19 हजार 300 एकड़ में ये नए केंद्र विकसित होंगे। भविष्य में यहां लाखों युवाओं को नई नौकरियां मिलेंगी।
एमपी शिक्षक भर्ती

ये भी पढ़ें...

चाइनीज रोबोट को अपना बताकर फंसी गलगोटिया यूनिवर्सिटी, समिट से बाहर

एमपी बजट 2026-27: लाड़ली बहनों के लिए बड़ा ऐलान, लाड़ली लक्ष्मी को भी सौगात

MP Budget 2026 : मोहन सरकार का तीसरा बजट पेश, युवा, किसान से लेकर लाड़ली बहनों तक जानें किसको क्या मिला

MP Budget 2026: धर्म और संस्कृति के लिए खुला खजाना, सिंहस्थ 2028 के लिए खास पैकेज

Tags:
  • फ्री कोचिंग
  • एमपी शिक्षक भर्ती
  • शिक्षक भर्ती
  • वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा
  • खेल
  • अनुसूचित जाति छात्रावास
  • MP Scholarship
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा