जरूरी खबर : क्या Tatkal Ticket Booking के नियमों हो गया बड़ा बदलाव? जानें IRCTC ने क्या कहा
Sourabh Bhatnagar | Apr 13, 2025, 09:22 IST
tatkal-ticket-booking-timing
WhatsApp, फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही एक पोस्ट में दावा किया गया कि Tatkal और Premium Tatkal बुकिंग टाइम में बदलाव हो चुका है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यह दावा किया गया है कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने तत्काल टिकट बुकिंग समय (Tatkal Ticket Booking Time) में बदलाव कर दिया है और यह नया नियम 15 अप्रैल 2025 से लागू होगा। वायरल मैसेज में Premium Tatkal टिकट और एजेंट बुकिंग के समय में भी परिवर्तन का दावा किया गया है। हालांकि, इन दावों को लेकर यात्रियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। इस पर अब IRCTC ने आधिकारिक तौर पर प्रतिक्रिया दी है।
खबर यह भी...RRB ALP Recruitment 2025: रेलवे में असिस्टेंट पायलट बनने का मौका, आज ही करें आवेदन
वायरल मैसेज में नीचे दिए गए दावे किए गए:
खबर यह भी...आरटीआई से खुलासा: वरिष्ठ नागरिकों की रियायत वापस लेकर रेलवे ने 8913 करोड़ रुपए कमाए
अगर आपकी ट्रेन 15 अप्रैल को है, तो Tatkal या Premium Tatkal टिकट की बुकिंग आपको 14 अप्रैल को करनी होगी। AC श्रेणी के लिए बुकिंग सुबह 10 बजे और Sleeper क्लास के लिए सुबह 11 बजे शुरू होती है।
Premium Tatkal (प्रीमियम तत्काल) में टिकट की कीमतें डायनामिक होती हैं, यानी मांग के अनुसार दाम बढ़ते हैं। यदि Tatkal टिकट नहीं मिलता, तो यात्री प्रीमियम विकल्प चुन सकते हैं, लेकिन यह अपेक्षाकृत महंगा होता है।
खबर यह भी...कटनी में बना देश का सबसे लंबा रेलवे फ्लाईओवर, बिना रुके दौड़ेंगी मालगाड़ियां
व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही एक पोस्ट में दावा किया गया कि Tatkal और Premium Tatkal बुकिंग टाइम में बदलाव हो चुका है। यह मैसेज फर्जी है लेकिन लोग इसे सच मानकर शेयर कर रहे हैं।
IRCTC ने ट्वीट कर किया स्पष्टीकरण
IRCTC ने अपने आधिकारिक ट्विटर (अब X) हैंडल @IRCTCofficial पर एक ट्वीट जारी कर कहा: सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिनमें Tatkal और Premium Tatkal टिकटों की बुकिंग टाइमिंग में बदलाव का दावा किया जा रहा है। बकौल IRCTC, Tatkal या Premium Tatkal बुकिंग टाइमिंग (AC और Non-AC क्लास) में फिलहाल किसी भी तरह का कोई बदलाव प्रस्तावित नहीं है। IRCTC ने यह भी स्पष्ट किया कि एजेंट बुकिंग के समय में भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे केवल आधिकारिक सोर्स से ही लें।
Some posts are circulating on Social Media channels mentioning about different timings for Tatkal and Premium Tatkal tickets.
No such change in timings is currently proposed in the Tatkal or Premium Tatkal booking timings for AC or Non-AC classes.
The permitted booking… pic.twitter.com/bTsgpMVFEZ
— IRCTC (@IRCTCofficial) April 11, 2025
क्या दावे किए जा रहे
- AC क्लास की Tatkal बुकिंग का समय सुबह 10 बजे से बदलकर 11 बजे कर दिया गया है।
- Non-AC बुकिंग सुबह 11 से दोपहर 12 बजे कर दी गई है।
- Premium Tatkal बुकिंग अब सुबह 10:30 बजे से होगी।
- एजेंट बुकिंग को सुबह 10 से 12 बजे तक प्रतिबंधित कर दिया गया है।
वर्तमान Tatkal और Premium Tatkal बुकिंग टाइमिंग
| टिकट श्रेणी | बुकिंग समय (वर्तमान) |
|---|---|
| AC क्लास Tatkal | यात्रा से एक दिन पहले सुबह 10:00 बजे |
| Non-AC (Sleeper) Tatkal | यात्रा से एक दिन पहले सुबह 11:00 बजे |
| Premium Tatkal (AC) | यात्रा से एक दिन पहले सुबह 10:00 बजे |
| Premium Tatkal (SL) | यात्रा से एक दिन पहले सुबह 11:00 बजे |
| एजेंट बुकिंग | सुबह 10 से 12 बजे तक प्रतिबंधित (जैसा पहले था) |
कब करें Tatkal और Premium Tatkal टिकट की बुकिंग?
Premium Tatkal में क्या होता है विशेष?
खबर यह भी...कटनी में बना देश का सबसे लंबा रेलवे फ्लाईओवर, बिना रुके दौड़ेंगी मालगाड़ियां
क्या हो रहा है वायरल?
FAQ
- 1. क्या Tatkal टिकट बुकिंग का समय बदला गया है?
नहीं, IRCTC ने पुष्टि की है कि AC और Sleeper दोनों क्लास के लिए Tatkal टिकट बुकिंग समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। - 2. क्या Premium Tatkal टिकट की टाइमिंग में बदलाव हुआ है?
नहीं, Premium Tatkal की बुकिंग पहले की तरह ही सुबह 10 बजे (AC) और 11 बजे (Sleeper) शुरू होती है। कोई संशोधन नहीं किया गया है। - 3. वायरल मैसेज में जो टाइमिंग बताई गई है, क्या वह सही है?
वायरल मैसेज में बताए गए सभी दावे गलत हैं। IRCTC ने इसे फर्जी बताया है और यात्रियों को आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करने की सलाह दी है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman