/sootr/media/media_files/2025/11/08/team-india-t20-world-2026-2025-11-08-19-46-35.jpg)
MUMBAI. टी 20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होगा। भारत की मेजबानी में यह मुख्य रूप से खेला जाएगा। टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन है। भारत ने 2024 में यूएसए और वेस्टइंडीज में शानदार प्रदर्शन किया था। भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर 2025 में खिताब जीता था।
अब टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के पास है। वह 2026 विश्व कप में भारत को खिताब दिलाना चाहेंगे। इससे पहले टीम इंडिया दो देशों के खिलाफ 5-5 मैचों की दो टी-20 सीरीज खेलेगी। इसका पूरा शेड्यूल कुछ ऐसा होगा।
/sootr/media/post_attachments/f407467f-716.jpg)
पहले साउथ अफ्रीका से भिड़ंत
टी-20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम 9 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। सीरीज का दूसरा मुकाबला 11 दिसंबर को मुलांपुर में होगा। तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा। चौथा मैच भी 14 दिसंबर को होगा। पांचवां मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें...ऑपरेशन साइबर शील्ड: 1 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, पुलिस ने गैंग के 4 आरोपियों को दबोचा
भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज
| मैच | तारीख | स्थान | स्टेडियम | टीमें |
|---|---|---|---|---|
| पहला टी20 | मंगलवार, 9 दिसंबर 2025 | कटक | बाराबती स्टेडियम | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका |
| दूसरा टी20 | गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 | न्यू चंडीगढ़ (मुल्लनपुर) | महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका |
| तीसरा टी20 | रविवार, 14 दिसंबर 2025 | धर्मशाला | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका |
| चौथा टी20 | बुधवार, 17 दिसंबर 2025 | लखनऊ | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका |
| पाँचवां टी20 | शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 | अहमदाबाद | नरेंद्र मोदी स्टेडियम | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका |
फिर न्यूजीलैंड से होगा मुकाबला
साउथ अफ्रीका से सीरीज के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में होगा। दूसरा मैच 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला गुवाहटी में होगा। चौथा मैच 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में होगा। पांचवां मैच 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में होगा। भारतीय टीम विश्व कप 2026 से पहले 10 मुकाबले खेलेगी।
ये भी पढ़ें...इंदौर में अब गुंडों, बदमाशों पर नजर रखने के लिए पुलिस की हाई-टेक ड्रोन पेट्रोलिंग
ये भी पढ़ें...ऑपरेशन साइबर शील्ड: 1 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, पुलिस ने गैंग के 4 आरोपियों को दबोचा
भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज
| मैच | तारीख | स्थान | स्टेडियम | टीमें |
|---|---|---|---|---|
| पहला टी20 | बुधवार, 21 जनवरी 2026 | नागपुर | विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम | भारत बनाम न्यूजीलैंड |
| दूसरा टी20 | शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 | रायपुर | शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम | भारत बनाम न्यूजीलैंड |
| तीसरा टी20 | रविवार, 25 जनवरी 2026 | गुवाहाटी | एसीए स्टेडियम | भारत बनाम न्यूजीलैंड |
| चौथा टी20 | बुधवार, 28 जनवरी 2026 | विशाखापत्तनम | डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम | भारत बनाम न्यूजीलैंड |
| पाँचवां टी20 | शनिवार, 31 जनवरी 2026 | तिरुवनंतपुरम | ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम | भारत बनाम न्यूजीलैंड |
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us