थाईलैंड की पीएम शिनावात्रा सस्पेंड, क्या है सीमा विवाद और वो लीक फोन कॉल का सच?

Sanjay Dhiman | Jul 01, 2025, 20:31 IST
Share
thailand pm shinavatra on a call
Photograph: (the sootr)

थाईलैंड की संवैधानिक कोर्ट ने पूर्व कंबोडियाई नेता से लीक हुए फोन कॉल मामले में प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा को पद से सस्पेंड कर दिया है। इस पर विवाद बढ़ा, खासकर कंबोडिया के साथ सीमा विवाद के चलते। पीएम के संस्पेंशन से राजनीति में हलचल बढ़ा दी है।

थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। हाल ही में, एक संवैधानिक अदालत ने उनके खिलाफ सुनवाई की। उन पर नैतिकता उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया। इस मामले में, शिनावात्रा को पद से सस्पेंड कर दिया गया है। इस फैसले से थाईलैंड की राजनीति में हलचल मच गई है।

कंबोडियाई पीएम के साथ फोन काॅल हुई थी लीक

थाईलैंड की पीएम शिनावात्रा के खिलाफ आरोप यह है कि उन्होंने कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन के साथ एक फोन काॅल की थी। यह फोन काॅल रिकार्ड वायरल होकर सार्वजनिक हो गई। इस फोन काॅल में दोनों नेताओं के बीच सीमा विवाद पर चर्चा हो रही थी।

इस चर्चा में पीएम शिनावात्रा ने कंबाडियाई पीएम को अंकल कहकर संबोधित किया। इसे लेकर देश में राजनैतिक विवाद उत्पन्न हो गया। इस फोन काॅल को लेकर देश में पीएम को लेकर आंदोलन और आलोचना दोनों हो रही थी।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में जातिगत जनगणना की तैयारी शुरू: मनोज पिंगुआ बने राज्य नोडल अधिकारी

कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार, पड़ोसी को गोली मारने की धमकी देने का आरोप

कंबोडिया और थाईलैंड का सीमा विवाद

इस समय कंबोडिया और थाईलैंड के बीच सीमा विवाद गहरा गया है। 28 मई को एक सैन्य टकराव में कंबोडियाई सैनिक की मौत हो गई थी। इसने दोनों देशों के रिश्तों में तनाव को और बढ़ा दिया।

शिनावात्रा ने इस सीमा विवाद का समाधान करने के लिए कंबोडिया के प्रधानमंत्री के साथ बातचीत की थी। लेकिन, इस बातचीत की लीक हो जाने से सरकार पर सवाल उठने लगे हैं। इस विवाद ने सार्वजनिक विरोध और असंतोष को जन्म दिया है। इसके परिणामस्वरूप शिनावात्रा को अपनी नैतिकता पर प्रश्न उठाए गए हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

जबलपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर हाईकोर्ट का करारा तमाचा, DGP को जांच के आदेश

निर्विरोध प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुने गए हेमंत खंडेलवाल, अनुशासन क्या होता है...कोई बीजेपी से सीखे

फोन कॉल लीक के बाद हुआ विरोध प्रदर्शन

थाईलैंड के नागरिकों में शिनावात्रा के खिलाफ गहरी नाराजगी देखने को मिली है। लीक हुए फोन कॉल की रिकॉर्डिंग ने उन्हें एक "विरोधी देश" के नेता के सामने झुकते हुए दिखाया, जिससे सरकार की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हो गए। इसके बाद, देश में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए, जहां लोगों ने प्रधानमंत्री की निष्कलंकता और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की। जिसके चलते अदालत ने उन्हें पद से सस्पेंड कर दिया गया है।

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • समाधान
  • प्रधानमंत्री
  • नैतिकता
  • विरोध प्रदर्शन
  • अदालत
  • सीमा विवाद
  • थाईलैंड
  • पैतोंगतार्न शिनावात्रा
  • थाईलैंड की पीएम शिनावात्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि