अंगदान करने वाले शख्स का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Pooja Kumari | Feb 16, 2024, 12:35 IST
Share
CM Naveen Patnayak
CM Naveen Patnayak

सीएम पटनायक का कहना है कि "जो लोग मृत्यु के बाद अपने अंगों का दान करके दूसरों को जीवनदान देते हैं, वे सच्चे नायक हैं। उनका बलिदान अमूल्य है और समाज हमेशा उनका ऋणी रहेगा।

BHOPAL. ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने आज यानी 15 फरवरी को बड़ी घोषणा की। सीएम पटनायक का कहना है कि राज्य में ऑर्गन डोनेट करने वाले व्यक्तियों का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। जोकि एक अच्छी पहल है। बता दें कि ये फैसला अंगदान को बढ़ावा देने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए उठाया गया है।

यह खबर भी पढ़ें - कांग्रेस का केंद्र पर बड़ा आरोप, बोले- पार्टी से जुड़े खाते हुए बंद, 210 करोड़ की रिकवरी के दिए आदेश

CM Naveen Patnayak
CM Naveen Patnayak

जानिए सीएम पटनायक ने क्या कहा

सीएम पटनायक का कहना है कि "जो लोग मृत्यु के बाद अपने अंगों का दान करके दूसरों को जीवनदान देते हैं, वे सच्चे नायक हैं। उनका बलिदान अमूल्य है और समाज हमेशा उनका ऋणी रहेगा। राजकीय सम्मान देकर हम उनके त्याग को सम्मानित करना चाहते हैं, साथ ही आने वाले समय में समाज में रह रहे लोगों को भी अंगदान के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें - किसान आंदोलन समर्थन में आज भारत बंद, छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान भी

लोगों के मन में अगदान को लेकर गलतफहमियां

बताया जा रहा है ति ये घोषणा ऐसे समय में की गई है जब देश में अंगदान की दर काफी कम है। कई लोगों में अंगदान को लेकर गलतफहमियां हैं, जिस वजह से वे अपना अंग दान करने से घबराते हैं। ऐसे में ओडिशा सीएम द्वारा उठाए गए इस पहल से लोगों में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और ये एक नेक काम के रूप में देखा जाएगा। राजकीय सम्मान में क्या-क्या शामिल होगा, इसका अभी तक औपचारिक रूप से ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन संभावना है कि इसमें सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार अंतिम संस्कार, पुलिस की सलामी और शहीदों को दिए जाने वाले अन्य सम्मान शामिल होंगे।

यह खबर भी पढ़ें - रायबरेली वालों के लिए सोनिया ने लिखी चिट्ठी, जानिए क्या लिखा ?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने की सीएम के इस पहल की सराहना

ओडिशा सरकार द्वारा उठाए इस पहल की सराहना करते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा कि इससे अंगदान को बढ़ावा मिलेगा और कई लोगों की जान बचाई जा सकेगी। सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी मानना है कि ये फैसला एक सकारात्मक कदम है और इससे लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

यह खबर भी पढ़ें - क्या है MSP? इस पर किसानों की मांगें मान ले तो सरकार और खजाने पर क्या-क्या फर्क पड़ेगा?

Tags:
  • CM Naveen Patnayak
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग